Joindia
देश-दुनियाराजनीति

Shivsena: ‘ईडी’ सरकार पर भड़के संजय राउत, कहा…तो महाराष्ट्र के होंगे 5 टुकड़े’

download 7

अगर राज्य में मिंधे सरकार को जल्द नहीं हटाया गया तो महाराष्ट्र पांच हिस्सों में बंट जाएगा। ऐसी संभावना शिवसेना नेता सांसद संजय राउत ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री के बयान पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए जताई। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र कर्नाटक सीमा का मुद्दा अभी भी अनसुलझा है, कर्नाटक राज्य अब कोल्हापुर से आगे जा रहा है और सांगली जिले के गांवों पर दावा कर रहा है। इसके बावजूद अभी भी मिंधे सरकार खामोश है।

Advertisement

राउत ने कहा कि अगर ये सरकार जल्द नहीं गई तो महाराष्ट्र खंडित हो जाएगा। कोई मुंबई को महाराष्ट्र से अलग करना चाहता है, कोई गांवों और जिलों को अलग करना चाहता है। शिंदे-फडणवीस सरकार के दौरान महाराष्ट्र को खोखला करने का काम शुरू है। फिर भी अब हमारे मुख्यमंत्री अपने 50 विधायकों के साथ गुवाहाटी जा रहे हैं। वहां अगर असम के मुख्यमंत्री ने महाराष्ट्र का कुछ हिस्सा मांगा तो वे कहीं दे ना दें। संजय राउत ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज को लेकर विवादित बयान देने के बावजूद राज्यपाल ने अभी तक माफी नहीं मांगी है। फडणवीस उनका समर्थन कर रहे हैं। और मुख्यमंत्री शिंदे खामोश हैं। राउत ने यह भी पूछा कि ऐसी सरकार सीमा मुद्दे का लोगों को समाधान कैसे देगी?

Advertisement

Related posts

राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की गोली मारकर हत्या

Deepak dubey

प्रदूषण के खिलाफ एकजुट हुई जनता, खुलकर सांस लेने दो, नहीं तो ‘नोटा’ को देंगे वोट, बढ़ते प्रदूषण के खिलाफ जताया रोष

Deepak dubey

हिन्दू संगठनों के विरोध के बाद एसबीआई की ओर से ‘रविवार’ के स्थान पर ‘शुक्रवार’ के दिन घोषित छुट्टी की गई रद्द !

Deepak dubey

Leave a Comment