Joindia
क्राइमकल्याणठाणेदेश-दुनियानवीमुंबईमुंबईसिटी

1993 जैसा होगा कांड, हमारे गुर्गे हैं तैयार , एटीएस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

1615531839 pjimage 64

मुंबई | मुंबई पुलिस कंट्रोल को फोन कर धमकी दिए जाने का मामला सामने आया है | फोन करने वाले ने धमकी दी कि एक बार फिर 1993 जैसे धमाके होंगे | फोन करने वाले ने दावा किया कि अगले 2 महीने के अंदर माहिम, भिंडी बाजार,नागपाडा,मदनपूरा इलाके में इस तरह की घटनाओं को अंजाम दिया जाएगा | इसके लिए दूसरे राज्य से लोगों को बुलाया गया है। इस मामले में आजाद मैदान पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच एटीएस को सौप दी | एटीएस ने जांच करते हुए मालाड से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है | जिसके खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज है |

Advertisement

शनिवार शाम साढ़े सात बजे के करीब मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम में एक व्यक्ति ने फोन कर बम धमाके की धमकी दी थी | इसकी शिकायत आजाद मैदान पुलिस स्टेशन में दर्ज होते ही जांच मुंबई एटीएस को सौपा गया | एटीएस ने जांच कर मालाड के पठान वाड़ी में रहने वाले एक युवक को मालाड स्टेशन से हिरासत में लिया | जांच के बाद खुलासा हुआ कि धमकी उसने ही दी थी | उसके खिलाफ मुंबई के अलग अलग पुलिस स्टेशन में जबरन लूटपाट ,विनयभंग आदि के 12 मामले दर्ज है | 2021 में पुलिस ने उसे तड़ीपार भी किया था | जिसके बाद एटीएस ने उसे गिरफ्तार कर उसे आजाद मैदान पुलिस को सौप दी है |उसे किला कोर्ट में पेश किए जाने पर पुलिस रिमांड में भेजा है |

Advertisement

Related posts

महाराष्ट्र में ट्रांसफर पोस्टिंग घोटाला: फडणवीस को पूछताछ के लिए मुंबई पुलिस ने बुलाया, पूर्व सीएम ने कहा-मैं दूंगा उनके हर सवाल का जवाब

cradmin

Modi govt. 2.0 budget: चुनाव पर नजर, बजट पर दिखा असर, जानिए क्या हुआ सस्ता और क्या महंगा

dinu

चंद सेकंड की दूरी पर खड़ी थी मौत: रेलवे क्रॉसिंग पर बंद बैरियर को तोड़ चलती ट्रेन के करीब पहुंचा ट्रक, कैमरे में कैद हुई दुर्घटना

cradmin

Leave a Comment