Joindia
कल्याणठाणेमुंबई

सरक सकती है चट्टान, जा सकती है जान!, ठाणे मनपा की सीमा में 30 से अधिक डेडली स्पॉट, निवासियों ने नजरअंदाज किया मनपा का निर्देश

59481086

ठाणे। ठाणे मनपा क्षेत्र में कुल 30 डेडली स्पॉट पाए गए हैं जहां चट्टान सरक सकती है वहीं इन जगहों पर रहेनेवाले स्थानियों की जान जा सकती हैं। वहीं मनपा ने इन इलाकों में रहनेवाले लोगों को सुरक्षित स्थान पर जाने का निर्देश दिया हैं किंतु स्थानिक निर्देश की अनदेखी करते नजर आ रहे है।

बता दें कि वर्ष 2020 में भूस्खलन स्थानों की सूची लगभग 26 थी। इसके बाद 2021 से यह संख्या घटाकर 14 हो गई थी लेकिन इस वर्ष बरसात का मौसम शुरू होते ही यह संख्या सीधे 30 तक पहुंच गयी है। अब केवल संबंधित वार्ड समिति के माध्यम से निवासियों को नोटिस जारी करना है लेकिन मनपा ने यह भी कहा है कि निवासी अपना ख्याल रखें। दूसरी ओर देखा गया है कि यहां के निवासी मकान खाली करने को तैयार नहीं हैं। हर साल बारिश के मौसम में मुंबई के कलवा के पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन होता है। हर साल बरसात के मौसम में दो से तीन घटनाएं होती ही हैं। इस साल भी महानगरपालिका ने सबसे पहले सूची जारी की थी। पपहले की सूची में 14 स्थान थे लेकिन अब मनपा ने दोबारा सर्वे कराया है और संशोधित सूची घोषित की है। इस सूची के मुताबिक अब ये जगहें 30 हो गई हैं।

दरार संभावित क्षेत्रों के निवासियों को नोटिस

कुछ दिन पहले महानगरपालिका ने माध्यम से कलवा वार्ड समिति के अंतर्गत दरार वाले क्षेत्रों के निवासियों को नोटिस जारी करना शुरू कर दिया है। मुंब्रा इलाके में भी ऐसे नोटिस जारी किए गए हैं हालांकि मनपा ने इस नोटिस जारी की हैं।

ठाणे मनपा ने संशोधित सूची की प्रकाशित

मनपा द्वारा जारी संशोधित सूची में वागले वार्ड समिति – 4, वर्तकनगर – 1, माजिवडा मानपाडा – 3, कलवा – 7, मुंब्रा – 15 आदि शामिल हैं। इस सूची से यह स्पष्ट है कि कलवा और मुंब्रा में अधिक भूस्खलन स्थल शामिल हैं।

Related posts

Worli BDD Redevelopment Project: वर्ली बीडीडी चॉल पुनर्विकास बना आशा की किरण — 556 परिवारों को मिलेगा 500 वर्ग फुट का नया आशियाना

Deepak dubey

तेज रफ्तार वाली एनएमएमटी बस ने कई वाहनों को दिया टक्कर, मोटरसाइकिल सवार को कुचला एक की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

Deepak dubey

Coldplay Concert : बुक माय शो की ब्लैक मार्केटिंग, ब्लैक में बेचा जा रहा ‘कोल्डप्ले’ कंसर्ट के टिकट्स, बुक माय शो के सीईओ को मुंबई पुलिस का समन

Deepak dubey

Leave a Comment