By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
Notification Show More
Font ResizerAa
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
      • आध्यात्म
Reading: Aditya Thackeray attack on Mahayuti government: “बिल्डर-ठेकेदारों की सरकार बन चुकी है महायुति!” — आदित्य ठाकरे का सीधा हमला, कहा चुनाव आयोग की कृपा से हथियाई सत्ता
Share
Font ResizerAa
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
Search
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
Have an existing account? Sign In
Follow US

Home » Aditya Thackeray attack on Mahayuti government: “बिल्डर-ठेकेदारों की सरकार बन चुकी है महायुति!” — आदित्य ठाकरे का सीधा हमला, कहा चुनाव आयोग की कृपा से हथियाई सत्ता

मुंबईराजनीति

Aditya Thackeray attack on Mahayuti government: “बिल्डर-ठेकेदारों की सरकार बन चुकी है महायुति!” — आदित्य ठाकरे का सीधा हमला, कहा चुनाव आयोग की कृपा से हथियाई सत्ता

Deepak dubey
Last updated: October 29, 2025 11:44 am
Deepak dubey
Published: October 29, 2025
Share
Aditya Thackeray ezgif.com resize
SHARE

जो इंडिया / मुंबई: (Aditya Thackeray attack on Mahayuti government)

Advertisement

शिवसेना (उद्धव बाला साहेब ठाकरे) के नेता और युवासेना प्रमुख आदित्य ठाकरे ने महाराष्ट्र की महोयुति सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा है कि “यह सरकार जनता की नहीं, बल्कि बिल्डर और ठेकेदारों की है।” उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग की कृपा से बनी यह सरकार अब जनता के भरोसे को दरकिनार कर केवल अपने ‘लाड़ले बिल्डरों’ और ‘ठेकेदारों’ के हितों के लिए काम कर रही है।

आदित्य ठाकरे ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए आरोप लगाया कि सत्ता में बैठे लोग जनहित के निर्णय लेने के बजाय अपने करीबियों को लाभ पहुंचाने में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि पुणे के लोकमान्य नगर पुनर्विकास प्रकल्प इसका ताजा उदाहरण है।

उन्होंने बताया कि लोकमान्य नगर के स्थानीय नागरिकों ने अपनी पसंद की विकास योजना स्वयं चुनी थी और उसी के अनुसार पुनर्विकास का काम होना तय था। लेकिन अचानक स्थानीय विधायक के एक पत्र के बाद मुख्यमंत्री कार्यालय ने इस परियोजना को रोकने का आदेश जारी कर दिया। “आखिर इतनी जल्दी यह निर्णय क्यों लिया गया? क्या इसके पीछे किसी बिल्डर का दबाव था?” — ठाकरे ने सवाल उठाया।

आदित्य ठाकरे ने यह भी कहा कि अब “क्लस्टर डेवलपमेंट” के नाम पर यह जमीन सत्ता में बैठे नेताओं के करीबी एक बिल्डर को देने की तैयारी की जा रही है। उन्होंने कहा, “अगर मुख्यमंत्री बिना स्थानीय नागरिकों की राय लिए ऐसे फैसले ले रहे हैं, तो सवाल उठता है कि यह सरकार जनता की है या बिल्डरों की?”

इसके साथ ही आदित्य ठाकरे ने पुणे में ऑप्टिक फाइबर बिछाने के नाम पर की जा रही सड़क खुदाई पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि “जब पुणे की सड़कों को बार-बार खोदा जाएगा, तब नागरिकों को होने वाली परेशानी के लिए कौन जिम्मेदार होगा? क्या ठेकेदारों से इसके लिए मनपा द्वारा वसूले जाने वाले शुल्क को माफ कर दिया जाएगा? या फिर सरकार अपने ‘प्रिय ठेकेदारों’ को एक और राहत देने जा रही है?”

ठाकरे ने कहा कि सरकार की हर नीति और हर निर्णय में अब जनहित से ज्यादा ठेकेदारों और बिल्डरों का हित झलकने लगा है। “यह सरकार जनता की नहीं, बल्कि बिल्डर और ठेकेदारों की सरकार बन चुकी है,” उन्होंने तीखे शब्दों में कहा।

Mumbai local train stone pelting: सावधान : कौन कर रहा है रेल यात्रियों पर पत्थर से हमला
Forest Minister Ganesh Naik voting वन मंत्री गणेश नाईक ने डाला वोट, कहा – एक मत से तय होता है नवी मुंबई का उज्ज्वल भविष्य
BMC action against contractors: मुंबई में निर्माण से उड़ती धूल पर मनपा का एक्शन! 1,867 ठेकेदारों को नोटिस, 901 साइटों पर लगा ब्रेक
झायनोवा शाल्बी हॉस्पिटल्स ने मुंबई पुलिस के साथ मनाया विश्व हृदय दिवस, सीपीआर प्रक्रियाओं के माध्यम से लोगों की जान बचाने के लिए दिया प्रशिक्षित
पानी मोटर चोरी करने पर दोहरे हत्याकांड में तीन आरोपी गिरफ्तार, पानी का मोटर चुराया इज़लिये कर दी पिटायी, दो युवकों की हत्या के मामले में तीन गिरफ्तार
TAGGED:aditya thackerayMaharashtra newsmumbai newsmumbai shivsena
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
IMG 20241108 WA0006
आध्यात्मनवीमुंबई

नवी मुंबई मे कोपर खैराने में धूमधाम से मनाई गई छठ पूजा

Deepak dubey
Deepak dubey
November 8, 2024
राज्य कार्यकारणी के बैठक में बीजेपी कार्यकर्ताओं में भरी हुंकार,
अखिल भारतीय खाद्य तेल व्यापारी महासंघ ने महाराष्ट्र एफडीए द्वारा की जा रही मनमानी कार्यवाही के खिलाफ कल बुलाई महासभा
Taniya Chatterjee and Yuzvendra Chahal Controvercy: ‘गंदी बात’ एक्ट्रेस को युजवेंद्र ने भेजे ‘नॉटी मैसेज’!
State Cultural Award 2025: महाराष्ट्र की कला-संस्कृति के सितारों को मिलेगा सम्मान, आशीष शेलार का बड़ा ऐलान
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • फिल्मी दुनिया
  • खेल
  • वेब स्टोरी

ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार - Joindia News

Joindia में आपका स्वागत है। यह आपका विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक ख़बरें आप तक पहुँचाता है। हम उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत सभी प्रमुख राज्यों की लोकल हरकतों को खास अंदाज में कवर करते हैं। साथ ही, राशिफल, मनोरंजन और वायरल वीडियो से आपको हर पल जोड़े रखते हैं।

Subscribe US

Joindia की ताज़ा ख़बरें अब आपके मेल में भी! हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें और हर पल बने रहें अपडेट।

@2022-25 - joindia.co.in. All Right Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?