By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
Notification Show More
Font ResizerAa
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
      • आध्यात्म
Reading: जच्चा-बच्चा की मौत के बाद, परिजनों ने की मारपीट, डॉक्टरों ने बंद रखा बाल रोग ओपीडी, मनपा के उपनगरीय अस्पातलों में, सप्ताह भर में हुई दूसरी घटना
Share
Font ResizerAa
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
Search
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
Have an existing account? Sign In
Follow US

Home » जच्चा-बच्चा की मौत के बाद, परिजनों ने की मारपीट, डॉक्टरों ने बंद रखा बाल रोग ओपीडी, मनपा के उपनगरीय अस्पातलों में, सप्ताह भर में हुई दूसरी घटना

मुंबईसिटीहेल्थ शिक्षा

जच्चा-बच्चा की मौत के बाद, परिजनों ने की मारपीट, डॉक्टरों ने बंद रखा बाल रोग ओपीडी, मनपा के उपनगरीय अस्पातलों में, सप्ताह भर में हुई दूसरी घटना

Deepak dubey
Last updated: November 14, 2024 11:32 pm
Deepak dubey
Published: November 14, 2024
Share
m w desai memorial municipal hospital malad east mumbai hospitals 63zx6z7al6 scaled
SHARE

मुंबई। मुंबई मनपा वीएन देसाई अस्पताल(Mumbai Municipal Corporation VN Desai Hospital)में तय समय से पहले जन्म देने वाली मां और बच्चे की मौत के बाद हंगामा मच गया। इससे नाराज परिजनों ने नवजात गहन चिकित्सा इकाई के डॉक्टरों और कर्मचारियों की पिटाई कर दी। इस घटना के बाद अस्पताल में शिशु व स्त्री रोग विभाग के डॉक्टरों ने बुधवार को ओपीडी बंद रखा। इससे ओपीडी में जांच के लिए आनेवाली गर्भवती महिलाओं और बच्चों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दूसरी तरफ डॉक्टरों ने मांग की है कि अस्पताल प्रशासन संबंधितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे। उपनगरीय अस्पतालों में डॉक्टरों की पिटाई और दुर्व्यवहार की सप्ताह भर में यह दूसरी घटना है।

Advertisement

सांताक्रूज के वीएन देसाई अस्पताल में प्रसूति के लिए भर्ती हुई प्रसूता को अचानक तकलीफ होने लगी। इसके बाद डॉक्टरों ने सात नवंबर को तुरंत उसकी डिलीवरी कराने का फैसला किया। स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. निकिता और डॉ. नंदन तूरंत प्रसूति करने का फैसला किया। उस समय डॉ. मेहिका की मौजूदगी में महिला का सिजेरियन किया गया। लेकिन डिलीवरी के बाद जच्चा-बच्चा दोनों की ही हालत बिगड़ गई। इसलिए बच्चे की मां को तुरंत नायर अस्पताल में रेफर कर दिया गया। जन्म के बाद से ही बच्चे के दिल की धड़कन धीमी थी। साथ ही बच्चा जन्म के बाद से रोया भी नहीं था। इसलिए डॉक्टरों ने तुरंत उसे एनआईसीयू में भर्ती कर दिया। बच्चे को लाइफ सपोर्ट पर रखा गया था। लेकिन बच्चे की हालत में सुधार नहीं हो रहा था। डॉक्टरों द्वारा बच्चे की स्थिति के बारे में उसके परिजनों को समय-समय पर मौखिक और लिखित जानकारी दी गई। लेकिन इलाज के दौरान 10 नवंबर को नायर अस्पताल में बच्चे की मां की मौत हो गई। फिर अगले दिन 11 नवंबर को बच्चे की भी मौत हो गई।

परिजनों ने किया हंगामा

बच्चे की मौत के बाद उसके परिजनों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया। उन्होंने डॉक्टरों और स्टाफ से अभद्रता करते हुए मारपीट भी की। साथ ही उन्होंने अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक को भी घेराव कर उनके साथ भी दुर्व्यवहार किया। इस मामले में डॉ. मेहिका ने वकोला पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई।

ठोस कदम उठाने की हुई मांग

इस बीच शिशु व प्रसूति रोग विभाग के डॉक्टरों ने बुधवार को ओपीडी बंद रखा। साथ ही मांग किया कि अस्पताल प्रशासन ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठाए। इससे इस विभाग में आने वाले 50 से अधिक मरीजों को परेशानी उठानी पड़ी। पिछले आठ दिनों में मुंबई मनपा के उपनगरीय अस्पताल में डॉक्टर की पिटाई और दुर्व्यवहार की यह दूसरी घटना है। आठ नवंबर को घाटकोपर के राजावाड़ी अस्पताल में मरीज के परिजनों ने डॉक्टर से दुर्व्यवहार किया था।

अधीक्षक कार्यालय के बाहर मरीजों की भीड़

वीएन देसाई अस्पताल के शिशु रोग व स्त्री रोग विभाग के डॉक्टरों द्वारा ओपीडी बंद रखे जाने से इलाज के लिए आई महिलाओं और बच्चों को परेशानी उठानी पड़ी। इसलिए मरीजों के परिजन ओपीडी शुरू करने की मांग को लेकर सीधे चिकित्सा अधीक्षक कार्यालय के बाहर जमा हो गए।

Madhya Pradesh High Court abortion permission: 13 वर्षीय दुष्कर्म पीड़िता को मध्यप्रदेश हाईकोर्ट से गर्भपात की अनुमति, विशेषज्ञ निगरानी में होगी प्रक्रिया
Maharashtra Kesari wrestler’s arrest: “महाराष्ट्र केसरी’ विजेता सिकंदर शेख गिरफ्तार — अवैध शस्त्र तस्करी प्रकरण ने कुश्ती जगत में मचाई खलबली”
Ray road bridge: उद्घाटन में देरी से जनता परेशान!
नवी मुंबई के विभिन समस्याओ को लेकर गणेश नाईक ने की आयुक्त से मुलाक़ात
Shani Shingnapur temple controversy: शनि शिंगणापुर मंदिर से 114 मुस्लिम कर्मचारियों की बर्खास्तगी: प्रशासनिक निर्णय या सांप्रदायिक दबाव?
TAGGED:Maharashtra newsmumbai news
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
HSRP Installation 1160x653 1
बिजनेसमुंबईसिटी

High security number plate: एक अप्रैल 2019 से पहले के वाहन मालिकों के लिए जरूरी खबर, 31 मार्च डेडलाइन, नजरअंदाज किया तो होगी जेल!

Deepak dubey
Deepak dubey
February 10, 2025
Accidents involving BEST buses: बेस्ट बस से डरना है जरूरी, चालकों का नही रहता है कंट्रोल, जल्दबाजी और ओवर कॉन्फिडेंस है एक्सीडेंट असली वजह
Drug trafficking: ऑडिशन के नाम पर अभिनेत्री से कराई ड्रग्स तस्करी, लगभग एक महीने से शारजहां जेल में है बंद अभिनेत्री, मुंबई पुलिस दुबई पुलिस को भेजा रिपोर्ट, क्राइम ब्रांच ने दो को किया गिरफ्तार
ऑन पब्लिक डिमांड फिर से 23 सितंबर को रिलीज होगी सुपर हिट फिल्म ‘सौदागर’
🏍️ Bike taxi app without permission: मंत्री के नाक के नीचे धड़ल्ले से दौड़ रही अवैध बाइक टैक्सियां, खुद बुकिंग कर पकड़ा सिस्टम का झोल
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • फिल्मी दुनिया
  • खेल
  • वेब स्टोरी

ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार - Joindia News

Joindia में आपका स्वागत है। यह आपका विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक ख़बरें आप तक पहुँचाता है। हम उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत सभी प्रमुख राज्यों की लोकल हरकतों को खास अंदाज में कवर करते हैं। साथ ही, राशिफल, मनोरंजन और वायरल वीडियो से आपको हर पल जोड़े रखते हैं।

Subscribe US

Joindia की ताज़ा ख़बरें अब आपके मेल में भी! हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें और हर पल बने रहें अपडेट।

@2022-25 - joindia.co.in. All Right Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?