By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
Notification Show More
Font ResizerAa
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
      • आध्यात्म
Reading: Nashik Tapovan Controversy Uddhav Thackeray: नासिक के तपोवन में 1800 पेड़ों की कटाई पर घमासान हुई और तेज, उद्धव ठाकरे का आरोप- ‘मुंह में राम, बगल में अडानी’
Share
Font ResizerAa
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
Search
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
Have an existing account? Sign In
Follow US

Home » Nashik Tapovan Controversy Uddhav Thackeray: नासिक के तपोवन में 1800 पेड़ों की कटाई पर घमासान हुई और तेज, उद्धव ठाकरे का आरोप- ‘मुंह में राम, बगल में अडानी’

देश-दुनियाराजनीति

Nashik Tapovan Controversy Uddhav Thackeray: नासिक के तपोवन में 1800 पेड़ों की कटाई पर घमासान हुई और तेज, उद्धव ठाकरे का आरोप- ‘मुंह में राम, बगल में अडानी’

JoIndia Online Correspondent
Last updated: November 29, 2025 3:35 am
JoIndia Online Correspondent
Published: November 29, 2025
Share
Nashik Tapovan Controversy Uddhav Thackeray
SHARE

कुंभ मेले 2026 शुरू होने से पहले नासिक के तपोवन में साधुग्राम परियोजना पर छिड़ा गंभीर विवाद लगातार गहराता जा रहा है। शहर में हो रही 1800 से अधिक पेड़ों की कटाई को लेकर स्थानीय लोग, पर्यावरण कार्यकर्ताओं और राजनीतिक पार्टियों में भारी आक्रोश होता हुआ नजर आ रहा हैं। इस विवाद बीच अब शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर फडणवीस सरकार और मनपा प्रशासन की जमकर आलोचना की। प्रेस से बात करते हुए ठाकरे ने स्पष्ट कहा कि वह साधुग्राम बनाने के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन तपोवन की पवित्र भूमि पर हजारों पेड़ों की कटाई स्वीकार्य नहीं है। ठाकरे ने कहा, “हम साधुग्राम बनाने के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन तपोवन में साधुग्राम नहीं चाहते। यह भूमि भगवान रामचंद्र के चरणों के स्पर्श से पवित्र है। यहां हजारों पेड़ काटे जा रहे हैं—क्या यह विकास है? क्या भविष्य में यहां फिर पेड़ लगाए जाएंगे?”

Advertisement

उन्होंने सवाल उठाया कि जब पिछली बार साधुग्राम के लिए दूसरी जगह का उपयोग किया गया था, तो इस बार उसी भूमि का इस्तेमाल क्यों नहीं किया जा रहा?

उद्धव ठाकरे ने सरकार और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा, “अयोध्या जाकर ‘राम-राम’ करो और नासिक में पेड़ों की कटाई? मुंह में राम और बगल में अडानी! यह विकास नहीं, विनाश है।”

“कुंभ मेले के नाम पर कॉन्ट्रैक्टर को फायदा” — स्थानीय लोगों का आरोप

स्थानीय लोगों का दावा है कि सरकार कुंभ मेले की आड़ में तपोवन की जमीन को ‘डेवलपर्स–कॉन्ट्रैक्टर्स’ के हवाले करने की तैयारी कर रही है। अनेक नागरिकों ने आरोप लगाया कि राम के नाम पर भूमि अधिग्रहण की कवायद चल रही है, जबकि असली उद्देश्य “जमीन पर कब्ज़ा” है।

पर्यावरण कार्यकर्ताओं का कहना है कि तपोवन क्षेत्र की हरियाली नासिक की ऑक्सीजन लाइफलाइन है, और इतनी बड़ी संख्या में पेड़ों की कटाई भविष्य के लिए खतरनाक होगी।

सरकारी योजनाओं पर भी सवाल

उद्धव ठाकरे ने अपने बयान में संकेत दिया कि सरकार नासिक में वही गलतियां दोहरा रही है, जो पहले संजय गांधी नेशनल पार्क के आसपास कथित अवैध डेवलपमेंट के मामले में देखी गई थीं।

“मुंबई ने भुगता है। अब नासिक का समय आ गया है। यह सिर्फ एक शहर का मुद्दा नहीं है, बल्कि पूरे राज्य का है।” — उद्धव ठाकरे

मनपा प्रशासन विवाद में फंसता जा रहा है

इस पूरे विवाद पर मनपा प्रशासन पहले से ही घिरा हुआ है। साधुग्राम निर्माण की तैयारियों और पर्यावरणीय मंजूरियों को लेकर मनपा के जवाब संतोषजनक नहीं माने जा रहे।

तपोवन जैसे इको-सेन्सिटिव एरिया में भारी पेड़ कटाई के आदेश ने प्रशासन की पारदर्शिता पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

कुंभ 2027 की तैयारियों पर छाया पर्यावरण संकट

कुंभ मेले की भव्यता और साधुग्राम व्यवस्था महत्वपूर्ण है, लेकिन पर्यावरण पर उसका असर भी उतना ही गंभीर मुद्दा है। नासिक में फिलहाल यही बहस चरम पर है.

Mumbai’s water supply stalled: मुंबई की जलापूर्ति ठप,पिसे वाटर पंपिंग स्टेशन में लगी आग का असर
दिव्या खोसला कुमार ने प्रेरणा अरोड़ा की ‘हीरो हीरोइन’ से तेलुगु फिल्मों में वापसी पर कहा “यह एक बिल्कुल नई दुनिया है!”
Varsoli beach: स्वच्छता अभियान में वरसोली समुद्र किनारे मिला दस किलो चरस के पैकेट, पैकेटों को रायगढ़ पुलिस को सौंपा
10 नाबालिगों से यौन शोषण, मदरसे का मौलवी गिरफ्तार
MUMBAI: लोकल पर पत्थरबाजी जीआरपी या आरपीएफ की नही है ज़िम्मेदारी !
TAGGED:Aaditya Thackeraydevendra fadnavisMaharashahtra newsmaharshtra governmentNashikNews Updateuddhav thackeray
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
IMG 20240829 WA0018
क्राइमनवीमुंबई

The dead person turned out to be the killer: मृतक ही निकला किलर,सुपारी देकर हत्या करवाई,बी उसकी भी हुई हत्या

Deepak dubey
Deepak dubey
August 29, 2024
Thackeray brothers alliance: ठाकरे बंधुओं की युति पर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की पहली प्रतिक्रिया “लोकतंत्र में हर किसी को साथ आने का अधिकार, जनता तय करेगी किसे स्वीकार करना है”
नाबालिग लड़की से सात लोगों ने किया गैंग रेप , चार गिरफ्तार
NAVI MUMBAI cidco: झोपड़पट्टी धारकों का सिडको पर सर्वदलीय विरोध प्रदर्शन,हजारों की संख्या में नागरीको ने लिया भाग
नेरुल अवैध चर्च पर मनपा की तोडक कार्रवाई , सील किए जाने के बावजूद शुरू था आश्रम
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • फिल्मी दुनिया
  • खेल
  • वेब स्टोरी

ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार - Joindia News

Joindia में आपका स्वागत है। यह आपका विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक ख़बरें आप तक पहुँचाता है। हम उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत सभी प्रमुख राज्यों की लोकल हरकतों को खास अंदाज में कवर करते हैं। साथ ही, राशिफल, मनोरंजन और वायरल वीडियो से आपको हर पल जोड़े रखते हैं।

Subscribe US

Joindia की ताज़ा ख़बरें अब आपके मेल में भी! हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें और हर पल बने रहें अपडेट।

@2022-25 - joindia.co.in. All Right Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?