Joindia
देश-दुनियामुंबईराजनीति

टेंडर, ट्रांसफर और टाइमपास! में उलझी शिंदे सरकार.. आदित्य ठाकरे

download 7
शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे पार्टी के नेता व युवासेना प्रमुख आदित्य ठाकरे ने मुंबई मनपा के कार्यों को लेकर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर जोरदार हमला बोलते हुए घेराव किया। उन्होंने कहा कि मुंबई के पर कतरे जाने को साजिश के तह यह मिंधे सरकार काम कर रही है। आदित्य ठाकरे ने कहा है किमुंबई मनपा में फिलहाल तीन चीजें टेंडर, ट्रांसफर और टाइम पास चल रही है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने घोषणा की थी कि मुंबई की गड्ढों वाली सड़कों को रातोंरात चमका दिया जाएगा और इसके लिए 5 हजार करोड़ रुपये का भुगतान किया जाएगा।
आदित्य ठाकरे ने पूछा है कि इस घोषणा का क्या हुआ? इस मौके पर उन्होंने मुख्यमंत्री शिंदे पर असंवैधानिक मुख्यमंत्री होने का आरोप लगाते हुए कहा कि असंवैधानिक तरीके से सत्ता में आने के बाद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने असंवैधानिक तरीके की कई बड़ी घोषणाएं कीं। राज्य में खोके सरकार का फोकस उद्योग और कृषि क्षेत्र पर नहीं बल्कि सिर्फ राजनीति पर है। मुंबई उनके लिए सिर्फ मुंबई हो सकती है लेकिन हमारे लिए यह जन्मभूमि कर्म भूमि है।
शिंदे  को मुंबई से प्रेम नहीं
आदित्य ठाकरे ने मिंधे सरकार में चल रही मनमानी को उजागर करते हुए कहा कि सरकार में राज्य खासकर मुंबई के विकास को लेकर गंभीरता नहीं है। मुंबई के पर कतरने की योजना के तहत काम हो रहा है। मुंबई मनपा में फिलहाल टेंडर, ट्रांसफर और टाइम पास का खेल चल रहा है। यहां लगभग आघे से ज्यादा परियोजनाओं ठप कर दी गई हैं। अंधेरी वर्सोवा सीलिंक, मुलुंड गोरेगांव लिंक रोड ऐसी तमाम परियोजना हैं जिन्हें रोक दिया गया है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि टेंडर क्यों रद्द किया जा रहे हैं, शायद इनके लोग उसमें नहीं है। उसी के साथ अधिकारियों के ट्रांसफर भी गजब तरीके से हो रहे हैं, हप्ते में चार बार ट्रांसफर हो रहा है। अधिकारियों में भयंकर डर हैं। तानाशाही वाली इस सरकार के कार्यकाल में मनपा में सिर्फ टाइम पास हो रहा हैं। आधे से ज्यादा परियोजनाएं ठप हो गई हैं।
मंदिरों के पुनरुद्धार योजना को रोकने वाला कैसा हिंदुत्व?
उन्होंने कहा कि यह सरकार ने राज्य में तमाम मंदिरों और किलों के पुनरुद्धार की योजना पर रोक लगा दी है। राज्य में मंदिर और किलो के पुनरुद्धार का काम बिल्कुल ठप पड़ा हुआ है। खुद को हिंदुत्व विचारधारा वाली सरकार बताने वाली मिंधे सरकार का यह कैसा हिंदुत्व है, जो हिंदुओं के धर्म स्थलों के पुनरुद्धार पर ही रोक लगा रही है। एक सवाल के जवाब में कहा कि राज्य में महिलाओं की सुरक्षा खतरे में है। संभाजी नगर के एक मामले का उल्लेख करते हुए कहा कि वहां के इस सरकार में मंत्री ही जब अपने महिला सांसदों के प्रति असंवेदनशील और अश्लील शब्दों का प्रयोग करते हैं। तो इस सरकार से क्या अपेक्षा करें। सरकार में एक भी महिला मंत्री नहीं है।
इन परियोजनाओं पर काम रुके?
1 समुद्र के खारा पानी को मीठा बनाने की योजना
2 बांद्रा से वर्सोवा सीलिंक परियोजना
3 अंधेरी घाटकोपर लिंक रोड़
4 गोरेगांव मुलुंड लिंक रोड धीमा हुआ
5 माहिम फोर्ट के पास पुनर्वसन प्रोजेक्ट ठप
6 सेफ स्कूल, सुरक्षित छात्र प्रोजेक्ट
7 स्कूली बच्चों के हेल्थ जांच योजन भी स्थगिति,
8 मनपा के सीबीएसई स्कूल के लिए एनओसी तक नही
9 फुटपाथ व्यूटीफिकेशन भी रुका
10 मंदिर और किलों के पुनरुद्धार योजना रुकी

Related posts

विरार में 12 साल की बच्ची के साथ गैंगरेप मामले में 3 गिरफ्तार, एक महिला भी शामिल

Deepak dubey

Sanjay Shirsat corruption case: संजय शिरसाट पर भ्रष्टाचार के नए आरोप: 5 घोटाले, बेटे का स्कैंडल और बेडरूम वीडियो वायरल

Deepak dubey

MUMBAI ENTRY POINT: टोल का झोल 2027 तक रहेगा जारी! कोस्टल रोड पर भी टोल का विचार, ५५ पुलों के निर्माण खर्च का तिगुना वसूली

Deepak dubey

Leave a Comment