Joindia
मुंबई

New Tata Punch: टाटा मोटर्स ने पेश की ऑल-न्यू पंच, बोल्ड लुक और एडवांस टेक्नोलॉजी से लैस

tata

टाटा मोटर्स (Tata Motors) पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड (TMPV) ने भारत की सबसे पसंदीदा सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी टाटा पंच (New Tata Punch) को एक नए और दमदार अवतार में लॉन्च कर दिया है। ‘कमांड मैक्स’ सिग्नेचर के साथ पेश की गई ऑल-न्यू टाटा पंच अब पहले से ज्यादा तेज़, ज्यादा स्मार्ट, ज्यादा सुरक्षित और ज्यादा बोल्ड हो गई है। नई पंच की शुरुआती कीमत 5.59 लाख (एक्स-शोरूम, नई दिल्ली) रखी गई है।

Advertisement

अक्टूबर 2021 में लॉन्च के बाद से ही टाटा पंच ने सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी (Sub Compact SUV) सेगमेंट में अपनी मजबूत पकड़ बनाई है और अब तक करीब 7 लाख ग्राहकों का भरोसा जीत चुकी है। नए अवतार के साथ कंपनी ने इस सफल एसयूवी को और ज्यादा पावरफुल, टेक्नोलॉजी-ड्रिवन और कंफर्टेबल बना दिया है, जिससे यह सेगमेंट में नए बेंचमार्क सेट करने का दावा करती है।

ऑल-न्यू टाटा पंच को दो उन्नत पावरट्रेन विकल्पों के साथ पेश किया गया है। इसमें 1.2 लीटर टर्बोचार्ज्ड iTurbo रेवोट्रॉन इंजन दिया गया है, जो बेहतरीन पावर-टू-वेट रेशियो के साथ स्मूद और रोमांचक ड्राइविंग अनुभव देता है। इसके अलावा, यह अपनी श्रेणी की पहली एसयूवी बन गई है, जिसमें ट्विन-सिलेंडर iCNG टेक्नोलॉजी को AMT गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। यह कॉम्बिनेशन बेहतर माइलेज के साथ ज्यादा सुविधा और आसान ड्राइविंग सुनिश्चित करता है।

नई टाटा पंच का एक्सटीरियर पहले से ज्यादा मस्कुलर और अट्रैक्टिव हो गया है। इसका सीधा और बोल्ड स्टांस, 3D फ्रंट ग्रिल, बुल-गार्ड बंपर, पावरसाइट LED हेडलैंप्स और इन्फिनिटी ग्लो LED कनेक्टेड टेल लैंप्स इसे सड़क पर अलग पहचान देते हैं। स्पोर्टी स्पॉइलर, ऊंचा रियर प्रोफाइल और नए डिजाइन के अलॉय व्हील्स इसकी दमदार मौजूदगी को और बढ़ाते हैं।

इंटीरियर की बात करें तो नई पंच में विशाल और प्रीमियम केबिन दिया गया है। बोल्ड डैशबोर्ड, एम्बिएंट लाइटिंग और ड्राइवर-फोकस्ड एर्गोनॉमिक्स इसे एक सच्चा एसयूवी फील देते हैं। एग्जीक्यूटिव लाउंज सीट्स एक्सटेंडेड थाई सपोर्ट के साथ लंबी यात्राओं में भी शानदार आराम प्रदान करती हैं। फ्लैट रियर फ्लोर डिजाइन से रियर पैसेंजर्स के लिए लेगरूम और कंफर्ट में इज़ाफा हुआ है।

नई पंच को अत्याधुनिक फीचर्स से लैस किया गया है। इसमें 26.03 सेमी अल्ट्रा-व्यू HD इंफोटेनमेंट सिस्टम, 65W टाइप-C फास्ट चार्जर, रेन-सेंसिंग वाइपर्स और स्मार्ट डिजिटल स्टीयरिंग व्हील जैसे फीचर्स मिलते हैं। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इसमें 360-डिग्री HD सराउंड व्यू, ऑटो-डिमिंग IRVM और iTPMS को स्टैंडर्ड फीचर के तौर पर शामिल किया गया है।

इसके अलावा, क्लाइमेट टच ऑटोमैटिक टेम्परेचर कंट्रोल, एयर प्यूरीफायर, रियर आर्मरेस्ट और प्रीमियम ऑडियो सिस्टम जैसी सुविधाएं केबिन को और ज्यादा आरामदायक बनाती हैं।

लॉन्च के मौके पर टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड के एमडी और सीईओ शैलेश चंद्रा ने कहा,
“टाटा पंच हमेशा से भारत की बढ़ती महत्वाकांक्षाओं का प्रतीक रही है। नई पंच के साथ हमने इस सेगमेंट में एसयूवी अनुभव को नए सिरे से परिभाषित किया है। यह ज्यादा तेज, ज्यादा स्मार्ट और ज्यादा सुरक्षित है, और इसका बोल्ड लुक ग्राहकों को पूरा आत्मविश्वास देता है।”

ऑल-न्यू टाटा पंच अपने नए ‘मैक्स कमांड’ अवतार के साथ उन ग्राहकों को टारगेट करती है जो किफायती कीमत में स्टाइल, पावर, सेफ्टी और टेक्नोलॉजी का बेहतरीन संतुलन चाहते हैं। अपने दमदार फीचर्स और आकर्षक कीमत के साथ, नई पंच एक बार फिर सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में मुकाबला तेज करने को तैयार है।

Related posts

‘Article 370′: आर्टिकल 370′ एक ऐसी कहानी जो देश को हिला देगी’- निर्देशक आदित्य जांभले

Deepak dubey

रिसार्ट में नो सेफ्टी, सांसत में 20 लाख छात्रों की जान, न अग्निरोधक सुरक्षा, न एंबुलेंस

Deepak dubey

प्रेमिका के लिए सुपारी देकर पत्नी को उतारा मौत के घाट

Deepak dubey

Leave a Comment