Joindia
कल्याणक्राइमठाणेनवीमुंबईमुंबईसिटी

Sulochan attack in railway: रेलवे की सुरक्षा राम भरोसे, मध्य रेलवे में ‘सुलोचन अटैक’, अपंग यात्री का बायां हाँथ जला

crime

ठाणे। आये दिन मध्य रेलवे (Central Railway) यात्रियों पर हमले और अन्य सुविधाओं की कमी के कारण मध्य रेलवे की सुरक्षा ( Sulochan attack in railway) राम भरोसे ही है। हाल ही में इसी का जीता जागता उदाहरण देखने को मिला है। शनिवार की देर रात साढ़े 11 बजे मुंब्रा स्टेशन के समीप एक गरदुल्ले ने एक अपंग यात्री पर सुलोचन जलाकर अटैक कर दिया। इस घटना के बाद अपंग यात्री गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इस घटना के बाद से एक बार फिर मध्य रेलवे की सुरक्षा राम भरोसे नजर आ रही है।

Advertisement

बता दें कि दिवा में रहने वाले शिकायत कर्ता गूंगे-बहरे (विकलांग) हैं। शनिवार रात करीब 11 बजे वह दिवा पहुंचने के लिए कांजुरमार्ग से उपनगरीय ट्रेन से सफर कर रहे थे। वे एक विकलांग डब्बे में यात्रा कर रहे थे। अचानक तभी एक व्यक्ति उनके कोच में चढ़ा। व्यक्ति के पास नशीली दवाओं के उपयोग के लिए इस्तेमाल होने वाली ज्वलनशील सामग्री थी। जब ट्रेन मुंब्रा रेलवे स्टेशन क्षेत्र में पहुंची तो उसने शिकायत कर्ता की शर्ट के बाएं हाथ पर पदार्थ उड़ेल दिया। इसके बाद उसने अपने पास मौजूद माचिस से आग लगा दी। इस घटना के बाद गरदुल्ला भाग गया। इस घटना में प्रमोद का पूरा बायां हाथ जल गया। दाहिने हाथ का पंजा भी जख्मी है। कोच में सवार यात्रियों की मदद से आग पर काबू पाया गया। इस घटना के बाद शिकायत कर्ता को मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनका इलाज चल रहा है। इस संबंध में रविवार को ठाणे लोहमार्ग थाने में मामला दर्ज किया गया है और पुलिस ने बताया कि आरोपी की तलाश जारी हैं।

 

Related posts

‘द कश्मीर फाइल्स’ पर शरद पवार की खरी-खरी: NCP चीफ ने कहा-फिल्म का इस्तेमाल कांग्रेस को बदनाम करने के लिए किया जा रहा, उस समय VP सिंह की सरकार थी

cradmin

Navi Mumbai Metro 1 gets CMRS certificate, to be launched soon:नवी मुंबई मेट्रो एक को मिला सीएमआरएस प्रमाणपत्र,जल्द होगा शुभारंभ

Deepak dubey

atiq ahmed : अतीक के 1990 के मामले में आज तक नही हुई एफआइआर

Neha Singh

Leave a Comment