Advertisement
मुंबई। “माटुंगा के प्रसिद्ध चर्च (“Famous Churches of Matunga) में 24 और 25 दिसंबर को विशेष सभा और प्रार्थनाएं। कार्यक्रम मुंबई के माटुंगा में डॉन बॉस्को चर्च (Don Bosco Church in Matunga, Mumbai) में आयोजित किया जाएगा। डॉन बॉस्को चर्च हर साल क्रिसमस के अवसर पर विशेष मास और प्रार्थनाओं का आयोजन करता है। इस वर्ष चर्च में 24 दिसंबर को शाम 8 बजे से देर रात तक सभा का आयोजित किया गया। 25 दिसंबर को सुबह 6 बजे से लेकर शाम 6:30 बजे तक विभिन्न भाषाओं में प्रार्थनाएं होंगी।
Advertisement
चर्च के फादर ने कहा कि हम हर समुदाय के लोगों को इस पर्व में शामिल होने के लिए आमंत्रित करते हैं।अधिक जानकारी के लिए चर्च की आधिकारिक वेबसाइट dbmshrine.org पर देख सकते है
Advertisement