Joindia
कल्याणक्राइमठाणेनवीमुंबई

शील डायघर गैंगरेप हत्या मामला, भव्य जन आक्रोश मूक मोर्चा, केस फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाने की मांग

IMG 20240730 WA0004

मुंबई। ठाणे के शील डायघर में एक विवाहित महिला के साथ गैंगरेप कर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई थी । इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए और मामले को फास्ट-ट्रैक कोर्ट में स्थानांतरित किया जाना चाहिए। इस मांग को लेकर कोपरखैरणे से वाशी शिवाजी महाराज चौक तक करीब चार किलोमीटर तक जन आक्रोश मौन मोर्चा निकाला गया। इस मोर्चा में शहर के राजनीतिक शिक्षा क्षेत्र के कई लोगों के साथ-साथ हजारों की संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे।

Advertisement

नवी मुंबई के कोपरखैरणे में रहने वाली एक महिला ससुराल वालों के हिंसा से तंग आकर अपना घर छोड़कर सीधे शील फाटा स्थित एक मंदिर में चली गई। उसे अकेला देख मंदिर में एक व्यक्ति ने अपने दो अन्य साथियों की मदद से उसे चाय में नशे का दवा पिला दी। बेहोश होने के बाद उसके साथ गैंगरेप किया गया था | जब उसे होश आया तो शोर मचाने लगी। इस से डरे आरोपियों ने महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई। जैसे ही उसका शव मिला, तेजी से जांच शुरू हुई और तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।इस मामले में नवी मुंबई के स्थानीय लोगो द्वारा कोपरखैरणे से वाशी तक जन आक्रोश मोर्चा निकाला गया | जिसमें मांग की गई कि मामले की सुनवाई फास्ट-ट्रैक कोर्ट में की जानी चाहिए और अपराधियों को सख्त सजा दी जानी चाहिए।

Advertisement

Related posts

बैंक से एक करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है , पैसे मृतक के खाते में जमा करा दिए गए थे

Deepak dubey

FRAUD: जज साहब हुए साइबर ठगों के शिकार, व्हाट्सप्प डीपी से लगाया 50 हजार का चूना

Deepak dubey

Mira Bhayandar Manse Protest: मीरा-भायंदर पालिका में अन्याय के खिलाफ मनसे का आक्रोश, कामगारों की लड़ाई में कूदे सचिन पोपले

Deepak dubey

Leave a Comment