Joindia
कल्याणक्राइमठाणेमुंबई

नाबालिग लड़की से सात लोगों ने किया गैंग रेप , चार गिरफ्तार

rape

ठाणे।भिवंडी के खरबाव इलाके में सोमवार को 16 साल की एक लड़की से सात लोगों ने गैंग रेप किए जाने का मामला सामने आया है। इस मामले मे ठाणे ग्रामीण पुलिस के भिवंडी तालुका पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है और चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पीड़ित लड़की खरबाव इलाके में रहती है।

जानकारी अनुसार 2 अक्टूबर को पीड़ित लड़की की एक दोस्त ने उसे यहां एक खाली पड़े घर में बुलाया। इसके बाद उसने उसका यौन उत्पीड़न किया। उसने इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। कुछ देर बाद युवक ने अपने छह और दोस्तों को वहां बुला लिया। सभी ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।इस दौरान लड़की की तबीयत खराब हो गई। इसके बावजूद अगले दिन वापस लड़की को परेशान किया जाने लगा। इसके बाद रविवार रात पीड़ित लड़की ने भिवंडी तालुका पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। इस शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

Related posts

इंडिया’ गठबंधन की बैठक देश को एक दिशा देने वाली साबित होगी :- नाना पटोले, बीजेपी को सत्ता से उखाड़ कर कांग्रेस को सत्ता में लाने की कांग्रेस की योजना

Deepak dubey

करोड़ों की बैंक ठगी :सीबीआई हिरासत में वाधवान बंधु

Deepak dubey

कुर्ला में ड्रग्स पेडलर महिला ने रची गैंगरेप की झूठी साजिश !

Deepak dubey

Leave a Comment