Joindia
कल्याणक्राइममुंबई

Salman khan shooting incident: सलमान खान गोलीकांड में आरोपीयो को मोक्का, चार गिरफ्तार, गैंगस्टर बिश्नोई भाई वांटेड

Salman Khan Is Arrogant Has An Ego Bigger Than Ravana Says Gangster Lawrence Bishnoi Adds Sidhu Moose Wala Was The Same 2

मुंबई। अभिनेता सलमान खान(Actor salman khan)के बांद्रा स्थित घर पर अंधाधुंध फायरिंग के मामले में मुंबई पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मोक्का लगाया है फायरिंग मामले में क्राइम ब्रांच ने अभी तक चार लोगों को गिरफ्तार किया है, गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और उसका भाई और इस वारदात का मास्टरमाइंड अनमोल बिश्नोई दोनो वांटेड आरोपी हैं।

Advertisement

बता दे कि 14 अप्रैल को तड़के सलमान खान के घर पर फायरिंग हुई थी। बिहार के रहने वाले दोनों युवकों सागर पाल और विक्की गुप्ता ने इस कांड को अंजाम दिया था।आरोपी सागर और विक्की पंजाब में गोलीबारी की प्लानिंग कर 28 फरवरी को मुंबई आए थे। उन्होंने 10 मार्च को पनवेल में एक घर किराए पर लिया। कुछ दिन वहां रहने के बाद वह जश्न मनाने के लिए गांव चला गया। दरअसल उसने गांव से लौटने के बाद वारदात को अंजाम दिया था। क्राइम ब्रांच ने इस फायरिंग मामले में सागर और विक्की को गिरफ्तार किया तो उनके पास पिस्टल लाने वाले और साजिश में शामिल सोनू बिश्नोई और अनुज कुमार थापन का नाम सामने आया। इसी के तहत पुलिस ने दोनों को पंजाब से गिरफ्तार कर लिया।चारों लोगों को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ ‘मोक्का’ की कार्रवाई की है पुलिस अब इस वारदात के मास्टरमाइंड गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई की तलाश कर रही है। अनमोल के खिलाफ लुक आउट नोटिस भी जारी किया गया है।

होली के लिए गांव जाकर किया गोली बारी का प्रैक्टिस

पनवेल में किराए के कमरे में रहने के बाद सागर और विक्की होली के लिए शहर वापस चले गए थे। उस वक्त दोनों ने गांव में फायरिंग की प्रैक्टिस की थी।इसके लिए दोनों ने आठ-आठ गोलियों का इस्तेमाल किया,पुलिस सूत्रों के मुताबिक वहां से लौटने के बाद उन्होंने सलमान के घर पर फायरिंग की। इस फायरिंग के लिए सोनू और अनुज पिस्तौल और कारतूस लेकर आये थे।

थापन के विरुद्ध दो मामले;सात पिस्तौलें जब्त की गईं

इस बीच क्राइम ब्रांच ने पंजाब से सोनू बिश्नोई और अनुज कुमार थापन को गिरफ्तार किया, जो शूटिंग को अंजाम देने के लिए दोनों के लिए पिस्तौल लेकर आए थे। इनमें से दो मामले थापन के खिलाफ पंजाब में दर्ज हैं जिसमे फायरिंग की एक मामला है पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पंजाब की गंगानगर पुलिस ने थापन के पास से सात पिस्तौलें बरामद की थीं।

Related posts

Maharashtra teacher uniform policy : महाराष्ट्र के शिक्षकों की पहचान अब यूनिफॉर्म से होगी! सरकार लाई ड्रेस कोड की नई नीति

Deepak dubey

किराए की  वीला मे डर्टी फिल्म का कारोबार, एडलट मूवी शूट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश ,13 गिरफ्तार

Deepak dubey

Deadly attack on former BJP MLA: भाजपा के पूर्व विधायक पर जानलेवा हमला

Deepak dubey

Leave a Comment