Joindia
राजनीतिदेश-दुनियामुंबईसिटी

राणा ने कद्दू को दी घर में घुसकर मारने की धमकी

ravi rana bacchu kadu 10 202211904200

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रवि राणा और प्रहार संगठन के नेता बच्चू कडू के बीच समझौता कराया था। इस समझौते के बाद लग रहा था कि दोनों के बीच विवाद सुलह हो गई है।लेकिन राणा ने फिर से कडू को चेतावनी देकर विवाद की चिंगारी को भड़का दी है।अमरावती के विधायक रवि राणा ने धमकी देने वालों को घर में घुसकर मारने का बयान दिया है। रवि राणा ने माफी मांग ली थी इसके बाद बच्चू ने भी चार कदम पीछे जाने की बात कहते हुए विवाद को विराम देने की बात कही थी। अब राणा ने घर में घुसकर मारने की बात कहकर विवाद को और बढ़ा दिया है। राणा ने कहा कि मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री की मध्यस्थता से है विवाद खत्म किया गया था। अगर कोई मुझे दम देगा तो हम बर्दाश्त नहीं करेंगे? यह बच्चू कडू तो कुछ भी नहीं है।

Advertisement

बता दें कि बडनेरा के विधायक रवि राणा और अचलपुर के विधायक बच्चू कडू के बीच पिछले कई दिनों से विवाद शुरू है। गत दिवस बच्चू कडू ने अमरावती में आयोजित सम्मेलन में अपनी भूमिका स्पष्ट करते हुए जोरदार शक्ति प्रदर्शन किया। ” प्रहार कोई आंडू पांडू की पार्टी नहीं है, हमारी संख्या कम है, तो भी हम निर्णायक है।हम किसी से पंगा नहीं लेते,अगर कोई पंगा लिया तो उसकी अतड़ी निकाले शिवाय नहीं रहेंगे। ऐसी चेतावनी बच्चू कडू ने अपने विरोधियों यानी रवि राणा को दी थी। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि कोई मुंह पर मारेगा, तो हम उसके मुंह का थोबड़ा तोड़ देंगे।

कडू के उक्त बयान के बाद रवि राणा ने घर में घुसकर मारने की धमकी दी है। ऐसा कहा जा रहा है। उन्होंने यह भी था कहा कि हमे सत्ता की परवाह नही है। मैं बीस वर्ष में 350 मामले को लेकर यात्रा की है।”, “जब मैं चुनाव के लिए निकला, तो मैं किसी बिल्डर के घर नहीं गया। हम मंदिर, मस्जिद, धर्म की जाति की राजनीति नहीं की। गरीबों, मेहनतकश, अपंगो के लिए खून का पानी किया। उन्हें कभी राजनीति के लिए उपयोग नहीं किया। राजनीति सिद्धांतों पर चलनी चाहिए, ऐसा उन्होंने कहा। हमारी छोटी पार्टी है, तो भी दिलदार है।अगर नाम बच्चू है और उपनाम कडू है, तो मैं मीठा हूं। कितना भी खाया तो भी शुगर नहीं होता।

Advertisement

Related posts

महाराष्ट्र की पहली महिला मुख्यमंत्री बनेगी! उद्धव ठाकरे का बड़ा इशारा, कौन होगा चेहरा?

Deepak dubey

Atal Setu toll charges: 17,843 करोड़ की लागत वाला अटल सेतु बना आम लोगों के लिए घाटे का सौदा, रोज़ाना उम्मीद से 70% कम वाहन कर रहे हैं सफर

Deepak dubey

Maharashtra, tourists killed in Kashmir: पहलगाम आतंकी हमला: महाराष्ट्र के 6 मृतकों के शव आज लाए जाएंगे मुंबई और पुणे उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे कर रहे हैं पूरे घटनाक्रम की निगरानी, शिवसेना की टीम श्रीनगर में सक्रिय

Deepak dubey

Leave a Comment