Joindia
Uncategorized

prisoner can call: कैदियों को मिली कॉल की सुविधा!

download 4

जेल में बंद विचाराधीन व दोषी ठहराए गए कैदियों (prisoner) को कई बार दूर-दराज की जेलों में रखा जाता है। ऐसे कैदियों के परिजन (prisoner can call to relatives) उनसे लंबे समय तक नहीं मिल पाते हैं। कई गरीब कैदियों के परिजन आर्थिक कारणों से भी मिलने नहीं आ पाते हैं। ऐसे कैदियों को लंबे समय तक परिजनों के वियोग के कारण हताशा का शिकार होने से बचाने के लिए जेल प्रशासन ने कुछ उपाय किए हैं। जेल प्रशासन ने कैदियों का उनके परिजनों से संपर्क कराने के लिए जेलों में फोन (prisoner can call) लगवाए हैं।

Advertisement

जेल प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार कैदियों को जेल प्रशासन को अपने परिजनों का नंबर देना पड़ता है। उक्त नंबर की जांच-पड़ताल के बाद जेल प्रशासन महीने में तीन बार कैदियों की उनके सगे परिजनों से फोन पर बात कराता है। कैदियों को 10 मिनट तक अपने परिजनों से बात करने की सुविधा मिलती है। ये सुविधा उन्हीं कैदियों को मिलती है, जिनके परिजन जेल में उनसे मिलने नहीं आ पाते हैं या बहुत कम आते हैं।

महीने में दो बार मिल सकते हैं वकील
इसी तरह 14/06/2017 को जारी सरकारी अध्यादेश के अनुसार जेल में बंद कैदियों से उनके वकील सुबह 9:00 से 10:30 बीच मुलाकात कर सकते हैं, ऐसी सुविधा दी जाती है लेकिन जिन कैदियों के वकील प्रत्यक्ष मिलने नहीं आते उन्हें नियमों का पालन करते हुए महीने में २ बार १० मिनट अपने वकील से फोन पर बात करने की सुविधा मिले तथा स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार वकील से मुलाकात के संदर्भ में अनुमति दी जाए। ऐसा सुझाव कारागृह अधीक्षक को दिया गया है।

Unoin budget में मुंबई व महाराष्ट्र के हाथ खाली धोखा, मुंबईकरों में दिखी नाराजगी

Unoin budget में मुंबई व महाराष्ट्र के हाथ खाली धोखा, मुंबईकरों में दिखी नाराजगी

Advertisement

Related posts

Union budget -2023: भाजपा शासित राज्यों को मिला फायदा, शिवसेना का आरोप, कहा महाराष्ट्र के जख्मों पर छिड़का नमक

dinu

Maharashtra corruption scandal: भ्रष्टाचार और डांसबार विवादों से घिरी महायुति सरकार पर कांग्रेस का तीखा वार, शिंदे और फडणवीस से की बर्खास्तगी की मांग

Deepak dubey

किस्मत, त्याग और प्यार की एक दिलचस्प कहानी ‘किस्मत की लकीरों से’

vinu

Leave a Comment