Joindia
कल्याणठाणेमुंबईराजनीति

Loksabha Election 2024: मतदान के लिए पुलिस तैयार, मुंबई मे 2475 अधिकारी, 22100 अमलदार और 6200 होम गार्ड तैनात

police mumbai

मुंबई। राज्य में लोकसभा चुनाव(Loksabha Election)के पांचवें चरण के लिए मतदान प्रक्रिया सोमवार यानी 20 मई को होगा। राज्य की 13 लोकसभा सीटों के लिए मतदान प्रक्रिया सोमवार को होगी। इसमें मुंबई की 6 और ठाणे के तीन सीटें शामिल हैं। जिसमे मुंबई उत्तर, मुंबई उत्तर-पश्चिम, मुंबई उत्तर-पूर्व, मुंबई उत्तर-मध्य, मुंबई दक्षिण-मध्य, मुंबई दक्षिण, धुले, डिंडोरी, नासिक, पालघर, भिवंडी, कल्याण, ठाणे का समावेश है। इस बीच सोमवार को होने वाली वोटिंग प्रक्रिया के लिए मुंबई पुलिस भी तैयार है मतदान के दिन शहर में पुलिस की सख्त मौजूदगी रहेगी। इस बीच सोमवार को होने वाली वोटिंग प्रक्रिया के लिए मुंबई पुलिस भी तैयार है मतदान के दिन शहर में पुलिस की सख्त मौजूदगी रहेगी इसके लिए 5 अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, 25 पुलिस उपायुक्त, 77 सहायक पुलिस आयुक्त के साथ 2475 पुलिस अधिकारी और 22100 पुलिस अमलदार और 03 दंगा नियंत्रण दस्ता (आरसीपी) तैनात किए जाएंगे।इसके साथ ही अतिरिक्त सहायता के लिए 170 पुलिस अधिकारी और 5360 पुलिस अमलदार ओर 6200 होम गार्ड तैनात किये जायेंगे। महत्वपूर्ण स्थानों पर 36 केंद्रीय सुरक्षा बलों की नियुक्ति की गई है। मतदान के दौरान चुनाव सुरक्षा के लिए कुल 2752 पुलिस पदाधिकारी, 27460 पुलिस कांस्टेबल, 6200 होम गार्ड, 03 दंगा नियंत्रण दस्ता (आरसीपी), 36 केंद्रीय सुरक्षा बल तैनात किये जायेंगे इसमें 16 मई से अब तक स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए कुल 8088 लोगों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की गयी है लोकसभा चुनाव के मद्देनजर धारा 144 मुंबई पुलिस द्वारा 15/05/2024 को आदेश जारी किये गये हैं |

Advertisement

Related posts

ठाणे प्रादेशिक परिवहन विभाग ने शराब पीने वाले 200 वाहन चालकों के खिलाफ किया गया कड़ी कार्रवाई, नव वर्ष के जश्न के दौरान विभाग की वायुबेग टीम की निगरानी

Deepak dubey

Death of laborers during drain cleaning:नाला सफाई के दौरान मजदूरो की मौत मामला, ठेकेदार सहित चार गिरफ्तार , बिना सेफ्टी किट के मजदूरो से करा रहे थे काम

Deepak dubey

Major accident in Thane:ठाणे में बड़ा हादसा, बिल्डिंग की लिफ्ट गिरने से छह लोगों की मौत

Deepak dubey

Leave a Comment