Joindia
कल्याणठाणेदेश-दुनियानवीमुंबईमुंबईसिटी

MUMBAI : फ्लाइट की लैंडिंग से पहले यात्री ने खोला इमरजेंसी गेट , पुलिस ने लिया एक्शन

united express erj 175s unitedlrw

मुंबई । नागपुर से मुंबई आने वाली इंडियो एयरलाइंस की फ्लाइट में एक यात्री ने लैंडिंग से पहले एग्जिट गेट कवर खोल दिया। यात्री को यह करते देख फ्लाइट में बैठे अन्य यात्री और क्रू मेंबर सकते में आ गए। क्रू मेंबर ने आनन-फानन में यात्री को गेट के पास से हटाकर गेट बंद किया, जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। फिलहाल यात्री के खिलाफ मुंबई एयरपोर्ट पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

Advertisement

मुंबई एयरपोर्ट पुलिस ने बताया कि बीते आरोपी व्यक्ति नागपुर से मुबंई इंडियो की फ्लाइट 6E-5274 से आ रहा था। आरोपी ने मुंबई एयरपोर्ट पर लैंडिंस से पहले एग्जिट गेट कवर खोल दिया। आनन-फानन में फ्लाइट में मौजूद क्रू मेंबर ने गेट बंद दिया। एयरलाइंस कर्मचारियों ने मामले की जानकारी मुंबई एयरपोर्ट पर तैनात सुरक्षा कर्मचारियों को दी। जानकारी होते ही एयरपोर्ट पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने यात्री को गिरफ्तार कर लिया। मुंबई एयरपोर्ट के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यात्री के खिलाफ आईपीसी की धारा 336 के तहत मामला दर्ज किया गया है, क्योंकि प्रणव राउत ने अपनी और प्लेन में बैठे दूसरों यात्रियों की जान खतरे में डाली थी। विमान अधिनियम-1937 के तहत प्रणउ राउत को गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

Related posts

टेलर करता था ब्लैकमेल पहुंच गया जेल!, पैसे दो नहीं तो अश्लील तस्वीरें कर दूंगा वायरल

Deepak dubey

बांग्लादेशियों ने फर्जी तरीके से बनाए आधार और पैनकार्ड, बांग्लादेशी दंपति सहित तीन गिरफ्तार

Deepak dubey

Atal Setu toll charges: 17,843 करोड़ की लागत वाला अटल सेतु बना आम लोगों के लिए घाटे का सौदा, रोज़ाना उम्मीद से 70% कम वाहन कर रहे हैं सफर

Deepak dubey

Leave a Comment