जो इंडिया /बड़ोदरा:
24,000 करोड़ रुपये की कीमत वाला लक्ष्मी विलास पैलेस
बड़ोदरा स्थित लक्ष्मी विलास पैलेस दुनिया के सबसे बड़े निजी महलों में से एक है। यह ब्रिटेन के बकिंघम पैलेस से चार गुना बड़ा है और मुकेश अंबानी के ऐंटीलिया से कहीं अधिक भव्य। इस महल की कीमत 24,000 करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई है। लगभग 600 एकड़ में फैले इस महल का कुछ हिस्सा अब आम जनता के लिए भी खुला है।
इतिहास और भव्यता का प्रतीक
3 करोड़ से अधिक वर्ग फुट क्षेत्र में फैले इस महल में 170 कमरे, घुड़सवारी का मैदान, गोल्फ कोर्स, स्विमिंग पूल और विशाल उद्यान हैं। इसे चार्ल्स फेलो चिशोल्म ने डिज़ाइन किया था और इसे पूरा करने में 12 साल लगे थे।
राधिकाराजे की सादगी भरी रॉयलिटी
राधिकाराजे का जन्म 19 जुलाई 1978 को गुजरात के वांकानेर में हुआ था। उनके पिता डॉ. एम. के. रणजीत सिंह झाला एक शाही परिवार से थे लेकिन उन्होंने आईएएस बनने के लिए राजपद का त्याग किया था। राधिकाराजे ने दिल्ली की लेडी श्रीराम कॉलेज से इतिहास में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और पत्रकारिता भी की। साल 2002 में उनका विवाह बड़ोदरा के महाराज समरजीतसिंह गायकवाड़ से हुआ।
20,000 करोड़ की संपत्ति और फिर भी सामान्य जीवन
समरजीत सिंह गायकवाड़ की कुल संपत्ति 20,000 करोड़ रुपये है। गायकवाड़ परिवार के पास देशभर में कई अचल संपत्तियाँ हैं। उनके पास दुर्लभ और ऐतिहासिक कारें भी हैं, जिनमें 1934 की रोल्स रॉयस, 1948 की बेंटले और 1886 की पहली मर्सिडीज शामिल है।
क्रिकेट और संस्कृति से नाता
समरजीत सिंह गायकवाड़ पूर्व रणजी खिलाड़ी हैं और बड़ोदरा क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष रह चुके हैं। उन्होंने बड़ोदरा की ओर से छह प्रथम श्रेणी मैच खेले हैं।