Joindia
देश-दुनियाकल्याणठाणेनवीमुंबईमुंबईराजनीति

राज्य की 24 महानगर पालिका के पुनः प्रभाग रचना का आदेश

prabhag rachna
मुंबई सहित राज्यभर के 24 महानगर पालिका चुनाव के लिए नए प्रभाग रचना करने का आदेश शहरी विकास विभाग ने दिया है। कार्यकाल खत्म हो चुके अथवा जिनका कार्यकाल जल्द ही समाप्त होनेवाला है। ऐसी महानगर पालिकाओं में चुनाव के लिए वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार प्रभागो की संख्या (वार्ड)रचना निश्चित कर प्रारुख तैयार करने का काम जल्द शुरू करने जा आदेश शहरी विकास विभाग की ओर से संबंधित महानगर पालिका आयुक्तों को दिया गया है। इसलिए आगामी दिनों में महानगर पालिका के चुनावी बिगुल बजने के संकेत मिल रहे हैं।
Advertisement
राज्य ने महाविकास आघाड़ी सरकार ने बढ़ती हुई आबादी के अनुसार प्रभागों की संख्या बढ़ाने का निर्णय लिया था। जिसके चलते मुंबई सहित राज्य के कई महानगर पालिकाओ ने प्रभागों की संख्या में वृद्धि की गई। लेकिन इस नई सरकार ने महाविकास आघाड़ी के उस निर्णय को बदल दिया। मवजुदा समय में यह मामला अदालत के अधीन है। आगामी 28 नवंबर को इस मामले की सुनवाई होनी है। लेकिन इस सरकार ने अदालत के निर्णय का इंतजार न करते हुए अपने अधिकारों के तहत मनपा के वार्डो की संख्या और प्रभाग रचना करने का आदेश दिया है।
24 महानगर पालिका में प्रभागों की पुनर्रचना
मुंबई, ठाणे नई मुंबई, कल्याण, डोंबिवली ,उल्हासनगर, वसई, विरार, पुणे, पिंपरी ,चिंचवड, सोलापुर, कोल्हापुर, नासिक, अकोला,अमरावती, नागपुर, संभाजीनगर, वाघड़ लातूर परभणी चंद्रपुर, भिवंडी, निजामपुर, मालेगांव, पनवेल, मीरा भायंदर, और इचल करंजी सहित 24 महानगरपालिका के कार्यकाल समाप्त हो चुके हैं।

Related posts

महाराष्ट्र के लिए लाभप्रद परियोजनाएं गुजरात ले जा रहे हो तो प्रदूषण बढ़नेवाले उद्योग डहाणू में क्यों?, माकपा विधायक ने उठाया सवाल

Deepak dubey

Mumbai BMC Fire Department scam: मनपा में 28 करोड़ का दमकल घोटाला! टर्नटेबल व्हीकल खरीद में एक कंपनी को फायदा

Deepak dubey

बैग में पैसे होने के शक पर अंधी महिला की हत्या, पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाई हत्या की गुत्थ

Deepak dubey

Leave a Comment