Joindia
क्राइममुंबईसिटी

AI task fraud: “एआई के जरिए ‘रेटिंग टास्क’ का नया साइबर फ्रॉड: रोज़ाना कमाई का झांसा देकर लाखों की ठगी

Cyber fraud 1

जो इंडिया / मुंबई: सायबर अपराधियों ने अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का इस्तेमाल कर लोगों को ठगने का नया तरीका खोज निकाला है। पहले डिजिटल अरेस्ट, नौकरी के नाम पर फर्जीवाड़ा और ट्रेडिंग स्कैम के जरिए करोड़ों रुपये की ठगी सामने आ चुकी थी, अब ठग “ऑनलाइन रेटिंग टास्क” के बहाने लोगों को जाल में फंसा रहे हैं।

ठगों का नया फॉर्मूला बेहद आकर्षक है — दावा किया जाता है कि व्यक्ति सिर्फ गूगल मैप्स पर किसी व्यापारी को 5 स्टार रेटिंग देकर रोज़ाना 4,000 से 6,000 रुपये घर बैठे कमा सकता है। शुरुआत में उन्हें मामूली रकम का भुगतान कर विश्वास दिलाया जाता है, फिर एक लिंक भेजा जाता है। इस लिंक पर क्लिक करते ही व्यक्ति के बैंक खाते से मोटी रकम गायब हो जाती है।

हाल ही में एक सजग नागरिक ने ऐसे फ्रॉड से खुद को बचा लिया, लेकिन नवी मुंबई की 29 वर्षीय महिला इस जाल में फंस गई। टेलीग्राम और फोन के जरिए संपर्क कर उसे रेटिंग टास्क का लालच दिया गया। शुरुआत में उसे कुछ धनराशि ट्रांसफर कर ठगों ने भरोसे में लिया, फिर एक फर्जी लिंक भेजा। महिला के लिंक पर क्लिक करते ही उसके खाते से करीब 10 लाख रुपये साफ हो गए।

साइबर पुलिस ने नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी है और किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करने, संदिग्ध मैसेज आने पर तुरंत रिपोर्ट करने की अपील की है।

Related posts

Prime Minister’s visit to Navi Mumbai: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे के लिए नवी मुंबई चकाचक जगमगाया !

Deepak dubey

Eknath Shinde Jai Gujarat controversy: महाराष्ट्र में मराठी अस्मिता पर बड़ा सियासी संग्राम: शिंदे के “जय गुजरात” नारे पर विपक्ष का हमला, उठी इस्तीफे की मांग

Deepak dubey

WESTERN RAILWAY: लोकल ट्रेन का खराब मैनेजमेंट, कैंसल हुई ट्रेन से यात्रियों की गर्दी हुई बेकाबू, 10 दिनों तक 2525 ट्रेन रद्द

Deepak dubey

Leave a Comment