Joindia
कल्याणनवीमुंबई

नवी मुंबई मनपा का चार्जिंग स्टेशन खा रहा धूल, दो वर्षों मे सिर्फ 12 गाड़िया हुई चार्ज

IMG 20240405 WA0004

नवी मुंबई। इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़वाया देने के लिए नवी मुंबई मनपा के तरफ से शहर मे 20 चार्जिंग स्टेशन बनाने का निर्णय लिया था। जिसकी शुरुआत नेरुल के ज्वेलस पार्क से की गई। मै 2022 मे ज्वेल ऑफ नवी मुंबई के पास शुरू किया गया नवी मुंबई मनपा पहला चार्जिंग पॉइंट धूल खाने लगा है। अधियाकरियों की लापरवाही ओर असुविधाओ के कारण पिछले दो वर्षों मे मात्र 12 वाहनों की चार्जिंग करने के बाद यह स्टेशन बंद हो गया है। इसके बावजूद मनपा इस के देखरेख मे महीने का लाखों रुपए खर्च किया जा रहा है।

Advertisement

पेट्रोल ओर डीजल की बढ़ती कीमतों के बावजूद शहर मे वाहन चलाने वालों की संख्या तेजी से बढ़ी है। जिसके कारण प्रदूषण भी बढ़ा है। प्रदूषण पर नियंत्रण लाने ओर इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए केंद्र ओर राज्य सरकार के साथ ही नवी मुंबई मनपा भी कई योजनाए चला रही है। इसी योजना के तहत नवी मुंबई के नेरुल स्थित ज्वेलस ऑफ पार्क के पास शहर का पहला चार्जिंग स्टेशन 2022 मे पॉवर ग्रिड कॉर्पोरेशन के माध्यम से निर्माण करते हुए शुरू किया गया था यह चार्जिंग स्टेशन पाम बीच से लगा होने के कारण इसे वाहन चालकों के लिए फायदेमंद साबित होने वाला था। लेकिन मनपा अधिकारियों की लापरवाही ओर ठेकेदार द्वारा लापरवाही बरते जाने के कारण इस चार्जिंग स्टेशन मे कई कमिया रह गई। जिसके कारण यह चार्जिंग स्टेशन सफल नहीं हो पाया है।यह चार्जिंग स्टेशन शुरू होने के बावजूद धूल खा रहा है चार्जिंग स्टेशन का देखभाल करने वाले मनपा अधिकारी रवींद्र बागुल ने बताया कि चार्जिंग पॉइंट का नोजल नहीं लगने के कारण चार्जिंग नहीं हो पाता है इसकी जानकारी ऊपर अधिकारियों को दी है।अब यहा नया 12 चार्जिंग पॉइंट बनने वाला है उसके साथ ही इसमे भी सुधार किया जाएगा। लेकिन यह कब तक होगा इस बारे मे कोई जानकारी नहीं है।

Advertisement

Related posts

रात को वह घर से निकला और वापस नहीं लौटा, सुबह बस में शव मिला

Deepak dubey

जेएनपीए बंदरगाह पर सड़ रहा प्याज; 200 कंटेनरों में रखा 4 हजार टन सड़ने लगा

Deepak dubey

MNS banner controversy: नवी मुंबई में मनसे का बैनर विवाद: गैर-मराठियों को चेतावनी देने वाले पोस्टरों से नेरुल में तनाव का माहौल

Deepak dubey

Leave a Comment