Joindia
क्राइममुंबईसिटी

मुंबईकरों, ऑटो में बैठने से पहले सावधान सड़कों से गायब है घोड़ा पर चालू है ‘घोड़ा मीटर’ ! – पुलिस ने जारी किया अलर्ट – शिकंजे में आए कई बेइमान

hq720 3

मुंबई। शहर में ऑटोरिक्शा(Autorickshaw in the city)से यात्रा करने वालों के लिए यह खबर है। उनसे जुड़ी एक गंभीर समस्या सामने आई है, जिसे लेकर पुलिस ने शहरवासियों को अलर्ट किया है। कई ऑटोरिक्शा चालकों द्वारा ‘घोड़ा मीटर’ का इस्तेमाल किया जा रहा है, जो गलत तरीके से अधिक किराया वसूल किया जा रहा है। इस मीटर के जरिये किराया तेजी से बढ़ता है, जिससे यात्रियों को अनावश्यक रूप से अधिक पैसे देने पड़ते हैं।पुलिस ने हाल ही में कई ऐसे बेइमान चालकों पर शिकंजा कसा है जो इस प्रकार की धोखाधड़ी कर रहे थे।

Advertisement

मुंबई पुलिस को पिछले कुछ समय से लगातार शिकायत मिल रही थी कि ऑटो चालकों द्वारा अधिक किराया वसूल किया जा रहा है। जिसके बाद शहर के सभी ट्रैफिक पुलिस को इस संदर्भ में अलर्ट किया गया था। इसी बीच चकाला में एक ऑटो रिक्शा को पकड़ा। जिसमे घोड़ा मीटर का इस्तेमाल कर वसूल किया जा रहा था। जिसके बाद पुलिस ने जब उसे पकड़कर जांच किया।तो रिक्शा मीटर तेजी से चल रहा था। ऐसे में मुंबई पुलिस ने इस तरह की धोखाधड़ी से बचने के लिए एक लाइव डेमो के माध्यम से जानकारी दी है कि इसे कैसे पहचाना जा सकता है।

आखरी अंक के बाद डॉट ब्लिंक होने पर सावधान

यदि ऑटो रिक्शा के मीटर में आखिरी अंक के बाद एक डॉट ब्लिंक कर रहा है, तो वह मीटर सामान्य नहीं है। सामान्य मीटर में सिर्फ शून्य के दाईं ओर डॉट होता है। लेकिन अगर डॉट आखिरी में ब्लिंक कर रहा है, तो समझ लें कि मीटर में गड़बड़ी की गई है। इस गड़बड़ी वाले मीटर की रफ्तार सामान्य मीटर से ज्यादा होती है, जिससे किराया भी अधिक दिखाया जाता है।चालक के पास मीटर का पावर बटन होता है, जिसे वह यात्रा शुरू होते ही ऑन कर देता है और यात्री के उतरने से पहले बंद कर देता है, ताकि किसी को शक न हो। इस प्रकार यात्रियों से अतिरिक्त पैसे वसूले जाते हैं।मुंबई पुलिस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा कर इसका डेमो दिया है और यात्रियों से सतर्क रहने की अपील की है।

Related posts

Municipal Corporation Engineering Tender: अब मनपा में विज्ञापन कंपनियों को भी मिलेगा इंजीनियरिंग का काम

Deepak dubey

BMC medical college recruitment: मनपा मेडिकल कॉलेजों में 587 पद रिक्त, एमपीएससी से होगी भर्ती; अग्निसुरक्षा में लापरवाह मॉल्स पर गिरेगी बिजली-पानी की गाज, जल्द आएगी ठोस कचरा नीति

Deepak dubey

NAVI MUMBAI: बढ़ती मंहगाई और बेरोजगारी के लिए केंद्र की भाजपा सरकार जिम्मेदार – पृथ्वीराज चव्हाण

Deepak dubey

Leave a Comment