जो इंडिया / मुंबई। (Mumbai Monorail)
मंगलवार 19 अगस्त 2025 की शाम 7:33 बजे आचार्य अत्रे और वडाला मोनोरेल स्टेशन (Acharya Atre and Wadala Monorail Station) के बीच चल रही मोनोरेल अचानक बंद हो गई। इस घटना के कारण करीब 442 यात्री (442 passengers) मोनोरेल के अंदर फंस गए।
सूचना मिलते ही मुंबई फायर ब्रिगेड, मुंबई पुलिस, मोनोरेल प्रशासन और 108 एम्बुलेंस सेवा की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं। मोनोरेल का बिजली आपूर्ति रात 8:45 बजे बहाल किया गया और ट्रेन को सुरक्षित रूप से वडाला स्टेशन तक लाया गया। सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
इस घटना में 14 यात्रियों को सांस लेने में तकलीफ़ हुई। 108 एम्बुलेंस के डॉक्टरों ने मौके पर ही प्राथमिक उपचार दिया और उन्हें घर जाने की अनुमति दे दी।
अमान सिंह (उम्र 23 वर्ष) – केईएम अस्पताल
ऐश्वर्या संदीप पवार (उम्र 27 वर्ष) – केईएम अस्पताल
एक अज्ञात महिला (उम्र 20 वर्ष) – सायन अस्पताल
केईएम अस्पताल की मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एंजेल के अनुसार, ऐश्वर्या पवार की हालत फिलहाल स्थिर है। सायन अस्पताल में भर्ती महिला की स्थिति भी स्थिर बताई गई है।
सभी विभागों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बचाव और राहत कार्य पूरा किया। घटना की जांच और आगे की कार्रवाई जारी है।
