Joindia
देश-दुनियामुंबईहेल्थ शिक्षा

कोरोना में महिलाओं की तुलना में पुरुषों की दुगनी मौत

corona virus
देश के सभी राज्यों की तुलना में कोरोना संक्रमण से मरनेवालों की संख्या महाराष्ट्र में सबसे अधिक थी।कोरोना की दो-तीन लहरों में महाराष्ट्र में अब तक एक लाख 39 हजार सात से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें लालन पालन करने वाले पुरुषों की संख्या ज्यादा है।यह जानकारी राज्य के स्वास्थ विभाग ने दी। देश में महाराष्ट्र के बाद केरल राज्य में कोरोना मृतकों की संख्या ज्यादा है।
Advertisement
देश व राज्य में मार्च 2020 में कोरोना संक्रमण की शुरुआत हुई थी।  मार्च 2020 से अक्टूबर 2021 के बीच राज्य में एक लाख 39 हजार सात लोगों की कोरोना से मौत हो गई। इसमें 92 हजार 212 पुरुष और 46 हजार 779 महिलाएं शामिल हैं। लेकिन नवंबर में जनस्वास्थ्य विभाग के सर्वेक्षण के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, अब तक कोरोना से एक लाख 48 हजार 404 लोगों की मौत हो चुकी है। यह आंकड़ा देश के अन्य राज्यों की तुलना में महाराष्ट्र में ज्यादा है।
अनाथों की नाथ बनी महाविकास अघाड़ी सरकार
 कोरोना काल में  पुरुषों के मरने की संख्या ज्यादा थी।लेकिन कुछ जगहों पर माता और पिता दोनों की मौत हो गई।राज्य में 851 बच्चे हुए अनाथ हो गए। लेकिन महाविकास अघाड़ी सरकार अपने माता-पिता को खोने वाले बच्चों के लिए मददगार साबित हुई। महाविकास आघाड़ी सरकार ने एक योजना के तहत अनाथ बच्चों के नाम पर पांच लाख रुपये की एफडी (फिक्स डिपॉजिट) रखी थी।
मुंबई में सबसे ज्यादा मरीज
 स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक राज्य की तुलना में रोजाना कोरोना मरीजों की मुंबई में ज्यादा है।राज्य में कुल कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 81 लाख 35 हजार 620 है।जबकि  मुंबई में संक्रमित कोरोना मरीजों की संख्या 11 लाख 53 हजार 951 है। राज्य में कोरोना मरीजों के ठीक होने की दर 98.17 फीसदी है, जबकि मृत्यु दर 1.82 फीसदी है।

Related posts

डाबर ने लांच किया ‘डाबर वैदिक ग्रीन टी डिटॉक्स कॉफी

Deepak dubey

Aadhaar Card Update for Children: छोटे बच्चों का आधार कार्ड अपडेट करना ज़रूरी! जानें कब और क्यों कराना चाहिए अनिवार्य अपडेट

Deepak dubey

तेज आवाज  पर चला पुलिस का रोलर, 10 हजार  साइलेंसर,  हॉर्न किया नष्ट 

Deepak dubey

Leave a Comment