By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
Notification Show More
Font ResizerAa
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
      • आध्यात्म
Reading: Prostitution Racket: तळोजा एमआईडीसी में मानव तस्करी गिरोह पर करारा प्रहार, क्राइम ब्रांच का बड़ा एक्शन, लॉज में चल रहे देह व्यापार का खुलासा, नाबालिग विदेशी लड़की सहित 7 महिलाओं को बचाया, 3 आरोपी जेल भेजे
Share
Font ResizerAa
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
Search
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
Have an existing account? Sign In
Follow US

Home » Prostitution Racket: तळोजा एमआईडीसी में मानव तस्करी गिरोह पर करारा प्रहार, क्राइम ब्रांच का बड़ा एक्शन, लॉज में चल रहे देह व्यापार का खुलासा, नाबालिग विदेशी लड़की सहित 7 महिलाओं को बचाया, 3 आरोपी जेल भेजे

क्राइमनवीमुंबई

Prostitution Racket: तळोजा एमआईडीसी में मानव तस्करी गिरोह पर करारा प्रहार, क्राइम ब्रांच का बड़ा एक्शन, लॉज में चल रहे देह व्यापार का खुलासा, नाबालिग विदेशी लड़की सहित 7 महिलाओं को बचाया, 3 आरोपी जेल भेजे

Deepak dubey
Last updated: December 23, 2025 4:04 am
Deepak dubey
Published: December 23, 2025
Share
IMG 20251223 WA0022
SHARE

जो इंडिया /

Advertisement
नवी मुंबई। (Prostitution Racket) 

तळोजा एमआईडीसी इलाके में अनैतिक मानव तस्करी और देह व्यापार के खिलाफ नवी मुंबई क्राइम ब्रांच ने बड़ी और निर्णायक कार्रवाई करते हुए एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है। होटल नवनाथ इन नामक लॉज की आड़ में लंबे समय से अवैध गतिविधियां संचालित की जा रही थीं। पुलिस ने छापा मारकर एक नाबालिग विदेशी (बांग्लादेशी) लड़की समेत कुल 7 पीड़ित महिलाओं को सुरक्षित बाहर निकाला और तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के हवाले किया।
नवी मुंबई पुलिस आयुक्त मिलिंद भारंबे के निर्देशानुसार, सह पुलिस आयुक्त संजय येनपुरे, अपर पुलिस आयुक्त (अपराध) दीपक साकोरे और पुलिस उपायुक्त (क्राइम ब्रांच) सचिन गुंजाळ के नेतृत्व में शहरभर में अनैतिक व्यापार के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत यह कार्रवाई अंजाम दी गई।
अनैतिक मानव तस्करी प्रतिबंधक कक्ष (AHTU) के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक पृथ्वीराज घोरपड़े को 21 दिसंबर 2025 को गुप्त सूचना मिली थी कि तळोजा एमआईडीसी स्थित होटल नवनाथ इन में ग्राहकों से तय रकम वसूल कर महिलाओं से देह व्यापार कराया जा रहा है। सूचना की सत्यता जांचने के लिए पुलिस ने डमी ग्राहक भेजा और संकेत मिलते ही पूरी टीम ने लॉज पर एक साथ छापा मारा।
छापेमारी के दौरान लॉज के कमरों में महिलाओं को जबरन रोके जाने और देह व्यापार के लिए मजबूर किए जाने के पुख्ता सबूत मिले। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि गिरोह विदेशी महिलाओं को अवैध तरीके से भारत लाकर उनका शोषण कर रहा था। नाबालिग लड़की की बरामदगी से मामले की गंभीरता और बढ़ गई।
जांच में वसंत गणेश शेट्टी (लॉज मालिक), गिरीश विठ्ठल शेट्टी (लॉज मैनेजर) और रोशन रामजित यादव (सर्विस बॉय) की भूमिका स्पष्ट हुई है। तीनों ने मिलकर इस अवैध धंधे को संचालित किया और ग्राहकों से पैसे वसूल कर महिलाओं को सौंपते थे।
आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता, अनैतिक व्यापार (प्रतिबंध) अधिनियम 1956 तथा पॉक्सो अधिनियम के तहत गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। आगे की जांच तळोजा पुलिस स्टेशन कर रही है।

Mohan Bhagwat’s photo was threatened:मोहन भागवत का फोटो लगाने पर धमकी
Technical fault in express: एक्सप्रेस की खराबी का खामियाजा लोकल के यात्रियों को झेलनी पड़ रही
आरसीएफ अलीबाग फैक्ट्री विस्फोट में 3 की मौत ,आठ घायल
जौनपुर के मड़ियाहूं में जहर खाकर युवती ने दी जान
Congress’s second list released: कांग्रेस के 23 उम्मीदवारों की दूसरी सूची घोषित!
TAGGED:Maharashtra newsmumbai newstaloja news
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
IMG 20250227 WA0002
नवीमुंबईसिटी

Panvel Municipal Corporation budget 2025-26: पनवेल महानगरपालिका का ₹3873.86 करोड़ का बजट घोषित, बुनियादी ढांचे के साथ गतिशील प्रशासन पर जोर

Deepak dubey
Deepak dubey
February 27, 2025
Saint George Hospital Mumbai: मुंबई के सेंट जॉर्ज अस्पताल का आईसीयू बना ‘मौत का अड्डा’ : 3 साल में 520 मरीजों की जान गई, आरटीआई में खुला लापरवाही का राज
गले में मछली फंसने से 6 माह के बच्चे की मौत
सत्य साई अस्पताल का दिलदार उपक्रम , देश का इकलौता ऐसा अस्पताल जहां मुफ्त में होता है दिल की बिमारीयों का इलाज
शीतकालीन सत्र में ईडी सरकार को घेरने की महाविकास अघाड़ी की रणनीति
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • फिल्मी दुनिया
  • खेल
  • वेब स्टोरी

ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार - Joindia News

Joindia में आपका स्वागत है। यह आपका विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक ख़बरें आप तक पहुँचाता है। हम उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत सभी प्रमुख राज्यों की लोकल हरकतों को खास अंदाज में कवर करते हैं। साथ ही, राशिफल, मनोरंजन और वायरल वीडियो से आपको हर पल जोड़े रखते हैं।

Subscribe US

Joindia की ताज़ा ख़बरें अब आपके मेल में भी! हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें और हर पल बने रहें अपडेट।

@2022-25 - joindia.co.in. All Right Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?