By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
Notification Show More
Font ResizerAa
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
      • आध्यात्म
Reading: Supriya Sule car accident: मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा टला, सुप्रिया सुले की कार को तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर
Share
Font ResizerAa
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
Search
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
Have an existing account? Sign In
Follow US

Home » Supriya Sule car accident: मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा टला, सुप्रिया सुले की कार को तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर

मुंबईराजनीति

Supriya Sule car accident: मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा टला, सुप्रिया सुले की कार को तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर

Deepak dubey
Last updated: May 11, 2026 10:44 am
Deepak dubey
Published: May 11, 2026
Share
sule 1778345886406 1280x720 1
SHARE

जो इंडिया / मुंबई : (Supriya Sule car accident) 

Advertisement
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) की वरिष्ठ नेता और बारामती लोकसभा सीट से सांसद Supriya Sule की कार का मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर एक्सीडेंट हो गया। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई और सभी सुरक्षित हैं। घटना के बाद सुप्रिया सुले ने खुद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर हादसे की जानकारी दी और टक्कर मारने वाले वाहन का नंबर भी सार्वजनिक किया।
सुप्रिया सुले ने बताया कि वह पुणे से मुंबई की ओर यात्रा कर रही थीं। इसी दौरान मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर जीजे 13 सीएफ 5257 नंबर के एक वाहन ने लापरवाही और तेज रफ्तार में उनकी कार को साइड से टक्कर मार दी। उन्होंने कहा कि यह बेहद चिंताजनक और खराब अनुभव था। हालांकि, भगवान की कृपा से कार में मौजूद सभी लोग सुरक्षित बच गए।
सांसद सुले ने इस घटना को सड़क सुरक्षा से जुड़ी गंभीर चेतावनी बताते हुए कहा कि हाईवे पर बढ़ती लापरवाही और तेज गति लोगों की जान के लिए बड़ा खतरा बनती जा रही है। उन्होंने वाहन चालकों से अपील करते हुए कहा कि सड़क पर हमेशा सतर्कता बरतें, सीट बेल्ट का इस्तेमाल करें और जिम्मेदारी के साथ वाहन चलाएं, ताकि ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।

सोशल मीडिया पर शेयर किया वाहन नंबर

हादसे के बाद सुप्रिया सुले ने जिस वाहन ने उनकी कार को टक्कर मारी, उसका नंबर भी सोशल मीडिया पर साझा किया। उनके पोस्ट के बाद यह मामला तेजी से चर्चा में आ गया। समर्थकों और आम लोगों ने भी सड़क सुरक्षा को लेकर चिंता जाहिर की और प्रशासन से एक्सप्रेसवे पर सख्त कार्रवाई की मांग की।

पहले भी ट्रैफिक जाम को लेकर जताई थी नाराजगी

यह पहला मौका नहीं है जब सुप्रिया सुले ने मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे की समस्याओं को लेकर आवाज उठाई हो। इससे पहले 1 मई को भी वह मुंबई से पुणे जाते समय भारी ट्रैफिक जाम में फंस गई थीं। उसी दिन एक्सप्रेसवे पर मिसिंग लिंक परियोजना का उद्घाटन हुआ था, लेकिन उद्घाटन के दिन ही लंबा जाम लगने से यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ी थी। खंडाला घाट इलाके में कई किलोमीटर लंबी वाहनों की कतार लग गई थी, जिस पर सुप्रिया सुले ने नाराजगी जाहिर की थी।

हेमंत सावरा की गाड़ी भी हुई थी हादसे का शिकार

गौरतलब है कि हाल ही में पालघर के सांसद Hemant Vishnu Savara की गाड़ी का भी सड़क हादसा हुआ था। मुंबई-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर घोड़बंदर इलाके के पास उनकी कार को सामने से आ रहे एक हायवा ट्रक ने टक्कर मार दी थी। हालांकि, उस हादसे में भी सांसद और उनके सहयोगी सुरक्षित बच गए थे।
लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं ने एक बार फिर हाईवे सुरक्षा, ट्रैफिक नियंत्रण और लापरवाह ड्राइविंग पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि एक्सप्रेसवे पर निगरानी बढ़ाने और नियमों का कड़ाई से पालन कराने की जरूरत है, ताकि भविष्य में बड़े हादसों को रोका जा सके।

शिक्षा एवं जनसेवा संस्था ने किया 20 सरकारी विद्यालयों के 1500 से अधिक विद्यार्थियों में शैक्षणिक सामग्री वितरण
Bombay High Court ask Railway : हर दिन 10 यात्रियों की मौत! हाईकोर्ट ने मुंबई लोकल में सुरक्षा पर उठाए गंभीर सवाल, रेलवे से मांगा ठोस एक्शन प्लान
‘Cash for vote’: ‘कैश फॉर वोट’ मामला ईडी हिरासत में गुजरात से गिरफ्तार मास्टरमाइंड
सेक्सटॉर्शन के जाल में फंसा 70 साल का बुजुर्ग, लाखों की लूट; पनवेल में मामला दर्ज 
Sushma Andhare Anjali Damania controversy: ओबीसी आंदोलन पर भिड़ीं दो दिग्गज महिलाएं: सुषमा अंधारे ने अंजली दमानिया को बताया ‘पब्लिसिटी की भूखी’
TAGGED:#NCPBreakingNewsCarAccidentHemantSavara TrafficJamHighwayAccidentKhandalaGhatMaharashtraPoliticsPuneNewsSharadPawar RoadSafetySupriyaSule #MumbaiPuneExpressway #RoadAccident ExpresswayAccident MaharashtraNews PuneMumbaiHighway TrafficSafetySupriyaSuleNews MumbaiNews
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
राज्य के केवल 50% सरकारी स्कूलों में ही लगे हैं सीसीटीवी कैमरे: शिक्षा मंत्री ने माना, छात्रों की सुरक्षा पर उठे सवाल
मुंबईशिक्षा

CCTV in schools Maharashtra: राज्य के केवल 50% सरकारी स्कूलों में ही लगे हैं सीसीटीवी कैमरे: शिक्षा मंत्री ने माना, छात्रों की सुरक्षा पर उठे सवाल

Deepak dubey
Deepak dubey
March 21, 2025
ST bus scam: भ्रष्टाचार के दलदल में धंसी महाराष्ट्र की ‘लाल परी’! घाटा 10,962 करोड़ के पार, ई-बस खरीद में भी बड़ा घोटाला उजागर — शिवसेना ने विधान परिषद में उठाई आवाज़, दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग
RAILWAY: तत्काल प्रो – प्लस का कमाल, टिकट दलालों का है मकड़जाल, रेलवे प्रशासन हो रही नाकाम, मुंबई से निकाले जा रहे यूपी रिटर्न टिकट
DOMBIVALI : दोस्त के साथ घूमने जा रही लड़कियां हो जाएं सावधान, पुलिस वाला बताकर दो ने किया दुष्कर्म
MNS Shiv Sena alliance: 6 साल बाद राज ठाकरे पहुंचे मातोश्री, उद्धव को दी जन्मदिन की बधाई
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • फिल्मी दुनिया
  • खेल
  • वेब स्टोरी

ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार - Joindia News

Joindia में आपका स्वागत है। यह आपका विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक ख़बरें आप तक पहुँचाता है। हम उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत सभी प्रमुख राज्यों की लोकल हरकतों को खास अंदाज में कवर करते हैं। साथ ही, राशिफल, मनोरंजन और वायरल वीडियो से आपको हर पल जोड़े रखते हैं।

Subscribe US

Joindia की ताज़ा ख़बरें अब आपके मेल में भी! हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें और हर पल बने रहें अपडेट।

@2022-25 - joindia.co.in. All Right Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?