मुंबई। मुंबई की गंगा जमुनी संस्कृति का विनाश करने वाली ताकतों का नाश महाविकास आघाडी आनेवाले मनपा चुनाव में करेगी और मुंबई मनपा महापौर आघाडी का ही होगा यह कहना मुंबई कांग्रेस महासचिव बाबुलाल विश्वकर्मा का है। बाबुलाल विश्वकर्मा ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि देश का युवा रोजगार चाहता है जनता महंगाई की मार से छुटकारा चाहती है और केंद्र और राज्य सरकार है कि इन गंभीर जनहित के मुद्दों को ताक पर रख कर हिंदू मुसलमान की राजनीति में मस्त है।भारत देश गंगा जमुनी तहजीब वाला देश है इसके विकास में सभी महजबों के लोगो का महत्वपूर्ण योगदान है।बाबुलाल विश्वकर्मा ने कर्नाटक चुनाव का हवाला देते हुए कहा देश की जनता जातपात की राजनीति से ऊब गई है इसलिए जुमला बाज नेताओ को नकार रही है। देश मे महंगाई अपने चरम पर है पेट्रोल डीजल घरेलू गैस के दाम आसमान छू रहे है जिससे आमजनमानस त्रस्त है इसलिए अब जुमला नही चलेगा।बाबुलाल के अनुसार मुंबई ठाणे ,नवी मुंबई ,वसई विरार मनपा सहित अन्य मनपा के चुनाव होनेवाले और यही मनपा चुनाव अलगाववादी ताकतों और उनके नेताओं को उनकी असली जगह बताएंगे।महाविकास आघाडी में नेताओं द्वारा अपनी ढपली अपना राग के सवाल पर बाबुलाल विश्वकर्मा ने कहा कि महाविकास आघाड़ी नेताओं में कोई मतभेद नही है सभी नेता नफरत की राजनीति करने वालों को घर बिठाने के मुद्दे पर एक मत है।
महाविकास आघाडी का होगा मुंबई महापौर-बाबुलाल विश्वकर्मा

Leave a Comment
Follow US
Find US on Social Medias
Weekly Newsletter
Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
- Advertisement -



Global Coronavirus Cases
Confirmed
0
Death
0
More Information:Covid-19 Statistics
