Joindia
मुंबईसिटी

Samruddhi Mahamarg Tunnel Inauguration: महाराष्ट्र को मिला अब तक का सबसे लंबा बोगदा, इगतपुरी से कसारा का सफर महज 8 मिनट में, समृद्धी महामार्ग का आखिरी चरण जनता को समर्पित

hq720

जो इंडिया / मुंबई: महाराष्ट्र के नागरिकों के लिए आज का दिन ऐतिहासिक रहा, जब मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नागपुर-मुंबई समृद्धी महामार्ग के अंतिम और सबसे जटिल हिस्से — इगतपुरी से आमणे (76 किमी) — का भव्य लोकार्पण किया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, अजित पवार, तथा कई अन्य मंत्रीगण मंच पर उपस्थित थे।

Advertisement

इस टप्पे के खुलते ही इगतपुरी से कसारा तक का सफर अब केवल 8 मिनट में तय किया जा सकेगा। इस मार्ग का सबसे बड़ा आकर्षण है — 8 किलोमीटर लंबा सुरंग मार्ग (टनेल), जो नाशिक जिले के इगतपुरी से शुरू होता है और यह अब तक का महाराष्ट्र का सबसे लंबा रोड टनेल है।

🔍 बोगदे की मुख्य तकनीकी विशेषताएं:

लंबाई: 8 किमी । चौड़ाई: 17.5 मीटर । ऊँचाई: 9 मीटर

लेन: कुल 3 — जिसमें से प्रत्येक पर 100 किमी/घंटा की अधिकतम गति संभव

सुरक्षा:

हर 300 मीटर पर 26 क्रॉस-पैसेज बनाए गए हैं — आपातकालीन निकास के लिए

हर 90 मीटर पर फायर सेफ्टी उपकरण — जिसमें 60 डिग्री तापमान पर ऑटोमेटिक स्प्रिंकलर सिस्टम सक्रिय हो जाता है

यह अत्याधुनिक तकनीक पहली बार भारत में डेनमार्क से आयात कर के उपयोग में लाई गई है

टनेल में कुल 572 अग्निशमन झोन बनाए गए हैं

हवा की निकासी:

100 डबल एक्सल रिवर्सेबल वेंटिलेशन फैन लगाए गए हैं, जो टनेल के अंदर की हवा को लगातार शुद्ध रखते हैं और धुएं को बाहर निकालते हैं

दीवारों पर विशेष रिफ्लेक्टिव कोटिंग — जिससे प्रकाश की अधिक दृश्यता सुनिश्चित होती है और ड्राइविंग अधिक सुरक्षित बनती है।

🚧 701 किलोमीटर का समृद्धी महामार्ग — अब पूरी तरह से चालू

इस महामार्ग के कुल 701 किमी लंबाई में पहले कई चरणों में टप्पे खोले गए थे:

11 दिसंबर 2022: नागपुर से शिर्डी (520 किमी)

26 मई 2023: शिर्डी से भरवीर (80 किमी)

4 मार्च 2024: भरवीर से इगतपुरी (25 किमी)

और अब, 5 जून 2025: इगतपुरी से आमणे (76 किमी) — अंतिम टप्पा भी यातायात के लिए खोल दिया गया है।

अब नागपूर से मुंबई तक का सफर केवल 7.5 से 8 घंटे में पूरा किया जा सकता है — जो पहले 16-18 घंटे तक लगता था। यह न केवल समय की बचत करेगा, बल्कि परिवहन, पर्यटन, उद्योग, और निवेश के क्षेत्र में भी क्रांतिकारी परिवर्तन लाएगा।

🛣️ समृद्धी महामार्ग से जुड़े प्रमुख लाभ:

ईंधन की बचत और प्रदूषण में कमी

दुर्घटनाओं की संभावना में भारी कमी

टोल और सुरक्षा सिस्टम पूरी तरह डिजिटल

हर 5 किमी पर सहायता केंद्र

महिला ड्राइवरों और परिवारों के लिए विशेष सुविधा क्षेत्र

औद्योगिक व लॉजिस्टिक पार्कों को नई रफ्तार

 

🗣️ मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का वक्तव्य:

“समृद्धी महामार्ग ना केवल एक सड़क है, बल्कि यह महाराष्ट्र के भविष्य की दिशा तय करने वाला इंजन है। आज हमने एक सपना पूरा किया है, जो हर नागरिक के विकास से जुड़ा है

Related posts

APMC: एपीएमसी में शुरू हुई  मशहूर शाही लीची की आवक, 300 रुपए किलो हो रही विक्री 

Deepak dubey

Bageshwar dham: धीरेंद्र शास्त्री को लक्ष्य बनाया जा रहा है ?

Deepak dubey

Watch on CM Office: मुख्यमंत्री कार्यालय पर केंद्र की नजर

Neha Singh

Leave a Comment