Joindia
देश-दुनियाराजनीतिसिटी

Mahadev jankar: हम स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ेंगे

download 36

मुंबई:- विधानसभा चुनाव करीब डेढ़ साल दूर हैं। लेकिन राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई है। भाजपा के सहयोगी दल अब उससे खुली नाराजगी व्यक्त करने लगे हैं। एक दिन पहले राष्ट्रीय समाज पार्टी (RSP) के सर्वेसर्वा महादेव जानकर ( Mahadev jankar) ने भी भाजपा को चेतावनी दी है। जानकर ने कहा है कि अगर भाजपा को हमारी जरूरत नहीं है तो हम निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे। मीडिया से बात करते हुए महादेव जानकर ने कहा कि राष्ट्रीय समाज पार्टी के लोग स्वाभिमानी हैं। भाजपा के पीछे पीछे नहीं घूमेंगे।

Advertisement

राष्ट्रीय समाज पार्टी को तकनीकी रूप से चार राज्यों में मान्यता प्राप्त है। इसलिए अगर भाजपा को हमारी जरूरत नहीं है, तो हम स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ेंगे। यदि भाजपा हमें स्वीकार नहीं करना चाहती। तो हम उनके पीछे क्यों लगे रहें करें? हम पीछे पीछे लगे रहें और वे ना करें। जानकर ने कहा कि हम अपने बल पर 48 लोकसभा चुनाव लड़ने को तैयार हैं। राष्ट्रीय समाज पार्टी भाजपा पर निर्भर नहीं है। अगर भाजपा को जरूरत महसूस होगी तो वह हमें साथ लेगी। नहीं तो हमारा रास्ता अलग है।

उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में मेरे दो विधायक हैं। असम और कर्नाटक में 98 जिला परिषद सदस्य, 3 अध्यक्ष, 1 जिला परिषद सदस्य, गुजरात में 28 नगरसेवक हैं। लोकसभा चुनाव के लिए हमने भाजपा को पांच सीटों का प्रस्ताव दिया है। हम ऐसी जगह की मांग कर रहे हैं जहां हम लड़ सकें। अगर हमारा प्रस्ताव स्वीकार नहीं किया जाता है और वह एकनाथ शिंदे के साथ गठबंधन करने का फैसला करते हैं, तो मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं।

Modi govt. 2.0 budget: चुनाव पर नजर, बजट पर दिखा असर, जानिए क्या हुआ सस्ता और क्या महंगा

MUMBAI : फ्रांसीसी और भारतीय नौसेना ने दिखाया अपने युद्ध कौशल का जलवा

Advertisement

Related posts

Atiq and Asraf shot dead: अतीक और अशरफ की गोली मारकर हत्या, पुलिस का एक जवान भी घायल,तीन गिरफ्तार

Deepak dubey

Saket Maha Yagna: साकेत महायज्ञ: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रुद्राभिषेक कर दी आहुति

Deepak dubey

Hindu janajagruti samiti:कराड के ‘यशवंतराव चव्हाण समाधि स्मारक’के निकट बनी अवैध मजार हटाएं !, – हिन्दू जनजागृति समिति की मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री से मांग !

Deepak dubey

Leave a Comment