Joindia
फिल्मी दुनियामुंबईराजनीति

Kangana Ranaut Controversy: कंगना रणावत की बढ़ी मुश्किलें — सिख समुदाय पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में कोर्ट ने भेजा समन अंटाप हिल पुलिस स्टेशन में 14 नवंबर को देना होगा बयान

202509123507821

जो इंडिया / मुंबई: (Kangana Ranaut Controversy)

फिल्म अभिनेत्री और बीजेपी सांसद कंगना रणावत (Film actress and BJP MP Kangana Ranaut)

Advertisement
एक बार फिर विवादों में घिर गई हैं। सिख समुदाय (Sikh community) पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में मुंबई की कुर्ला अदालत ने कंगना को समन जारी करते हुए अंटाप हिल पुलिस स्टेशन में हाजिर होने का आदेश दिया है। अदालत ने यह समन क्रिमिनल प्रोसीजर कोड (CrPC) की धारा 202 के तहत जारी किया है और उन्हें 14 नवंबर को उपस्थित होकर अपना बयान दर्ज कराने को कहा है।

यह मामला उस वक्त शुरू हुआ जब सिख समुदाय से जुड़े सरदार चरणजीत चांडेपाल ने कुर्ला कोर्ट में एक अर्जी दाखिल की थी। अर्जी में आरोप लगाया गया था कि कंगना ने सोशल मीडिया पर दिए एक बयान में सिख समुदाय का अपमान किया है। इस पर सुनवाई करते हुए न्यायिक दंडाधिकारी ने आदेश जारी किया।

इससे पहले भी कंगना के खिलाफ कई एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं। खार पुलिस स्टेशन में अमरजीत सिंह संधू की शिकायत पर IPC की धारा 295(A) (धर्म या धार्मिक भावनाओं का अपमान) के तहत मामला दर्ज किया गया था। वहीं, भोईवाडा पुलिस स्टेशन में भी एक अन्य शिकायत दर्ज की गई थी, जिसमें IPC की धारा 153, 153A, 153B, 504, 505, 505(2) और आईटी एक्ट 2000 की धारा 79 शामिल हैं।

मामले में श्री गुरु सिंह सभा, मुंबई ने भी शिकायत दर्ज कराई थी। संस्था का आरोप है कि कंगना ने सिखों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली टिप्पणी की।

इसी बीच, ऑस्ट्रेलिया स्थित सिख काउंसिल ने कंगना की आने वाली फिल्म ‘इमरजेंसी’ पर बैन लगाने की मांग की है। काउंसिल का कहना है कि फिल्म में ऐतिहासिक घटनाओं को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया है, जिससे सिख शहीदों की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचती है। काउंसिल ने यह भी चेतावनी दी है कि यह फिल्म सिख और हिंदू समुदायों के बीच तनाव पैदा कर सकती है।

Related posts

नशे में बहके कदम: मुंबई में शराब पीकर लड़कियों ने कैब पर किया कब्जा, पुलिसकर्मी से की गालीगलौज और धक्कामुक्की

cradmin

CAIT: मूंगफली तेल ₹3000 प्रति टीन के करीब पहुंचा, सरकार ने रोक नहीं लगाई तो और भी बढ़ सकते हैं दाम : शंकर ठक्कर

Deepak dubey

Apna purvanchal mahasangh: भगवान परशुराम चौक बनाने की मांग को लेकर सांसद को सौंपा ज्ञापन

Deepak dubey

Leave a Comment