By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
Notification Show More
Font ResizerAa
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
      • आध्यात्म
Reading: Horrific bus accident: 20 लोगों की जली हुई मौत, नशे में धुत बाइक सवार बना हादसे की वजह — CCTV फुटेज ने खोला पूरा राज़
Share
Font ResizerAa
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
Search
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
Have an existing account? Sign In
Follow US

Home » Horrific bus accident: 20 लोगों की जली हुई मौत, नशे में धुत बाइक सवार बना हादसे की वजह — CCTV फुटेज ने खोला पूरा राज़

क्राइममुंबईसिटी

Horrific bus accident: 20 लोगों की जली हुई मौत, नशे में धुत बाइक सवार बना हादसे की वजह — CCTV फुटेज ने खोला पूरा राज़

Deepak dubey
Last updated: October 25, 2025 12:13 pm
Deepak dubey
Published: October 25, 2025
Share
74481354 604
SHARE

जो इंडिया / अमरावती (आंध्र प्रदेश): आंध्र प्रदेश के कुरनूल ज़िले में हुए दर्दनाक बस हादसे ने पूरे प्रदेश को दहला दिया है। इस भयावह आग में 20 लोगों की मौके पर ही जलकर मौत हो गई। अब सामने आये फुटेज ने इस हादसे की असली वजह को उजागर कर दिया है। फुटेज में एक बाइक सवार शराब के नशे में लडखड़ाते हुए दिखाई दे रहा है, और इसी लापरवाह बाइक सवार से टकराने के बाद बस में भीषण आग लग गई।

घटना 24 अक्टूबर की रात लगभग 2 बजकर 23 मिनट की है। यह फुटेज एक पेट्रोल पंप के पास का बताया जा रहा है, जहां बाइक सवार शिवा शंकर अपनी बाइक लेकर पहुंचा था। वीडियो में शिवा शंकर को पेट्रोल डिस्पेंसर के पास डगमगाते हुए बाइक पार्क करते और बाद में नशे की हालत में वाहन के साथ लौटते देखा जा सकता है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, वह पूरी तरह मद्यधुंद अवस्था में था।

पुलिस जांच के अनुसार, जब बेंगलुरु जा रही कावेरी ट्रैवल्स की निजी बस ने शिवा शंकर की बाइक को टक्कर मारी, तब बाइक की फ्यूल टंकी खुली हुई थी। टक्कर के बाद बाइक से पेट्रोल बहने लगा और चिंगारियों के संपर्क में आने से आग भड़क उठी। आग इतनी तेजी से फैली कि चंद मिनटों में पूरी बस जलकर खाक हो गई।

बस में कुल 44 यात्री सवार थे। इनमें से 19 लोग जिंदा जलकर राख हो गए, जबकि बाइक सवार शिवा शंकर की भी मौके पर मौत हो गई। बाकी यात्रियों ने किसी तरह खिड़कियां तोड़कर अपनी जान बचाई। आग की चपेट में आई यह बस कावेरी ट्रैवल्स कंपनी की थी, जिसकी रजिस्ट्रेशन दमण और दीव में हुई थी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर लगते ही बस के आगे के हिस्से में आग लगी और कुछ ही पलों में पूरी बस जल उठी। हादसे के समय बस की रफ्तार भी काफी तेज थी। बस चालक मिरियाला लक्ष्मैया (42) ने खुद के साथ कुछ यात्रियों को बचाने की कोशिश की। उसने आपातकालीन दरवाजे से छलांग लगाई और सहायक चालक को उठाया। दोनों ने मिलकर लोहे की रॉड से खिड़कियां तोड़ यात्रियों को निकालने का प्रयास किया, लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थीं कि वे ज्यादा लोगों को नहीं बचा सके।

हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया था, लेकिन पुलिस ने उसे कुछ घंटे बाद हिरासत में ले लिया। फिलहाल कुरनूल पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। हादसे की वजह से मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।

MUMBAI: पत्नी की खाली कोख को भरने के लिए बन गया किडनैपर बिहार से आरोपी गिरफ्तार
BJP Shiv Sena controversy: “महाझूठी सरकार पर आदित्य ठाकरे का करारा वार: कहा – भ्रष्टाचारियों की सरपरस्ती में राज्य का पतन तय, विपक्ष ने चायपान कार्यक्रम का किया बहिष्कार”
अगले 7 से 8 वर्षों में मुंबई का आधा तटीय इलाका अरब सागर में समा जाएगा।
150 साल पुराना कर्नाक ब्रिज होगा धाराशायी, ट्रेन को लगेगा 27 घंटे का ब्रेक
CRIME: महिला की हत्या कर फरार आरोपी बिहार नेपाल सीमा से गिरफ्तार
TAGGED:Maharashtra newsmumbai news
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
images 77
क्राइमठाणेसिटी

NCB×Jitendra Navlani : ईडी के नाम पर इस व्यक्ति ने वसूले 59 करोड़

dinu
dinu
May 7, 2022
Saif Ali case: सैफ अली खान पर हुए हमले पर मुंबई पुलिस का बयान
Rani Mukerji wins first National Award:30 साल के फिल्मी करियर में पहली बार राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने पर भावुक हुईं रानी मुखर्जी, ‘मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे’ को बताया मातृत्व की शक्ति का प्रतीक
CRIME: आर्मी से निकाले गए जवान ने बनाई फर्जी प्रोफाइल ,पाकिस्तान मे ली ट्रेनिंग, डायरी से खुली सात महिलाओं से शादी के राज 
Kangana Ranaut Chirag Paswan affair: “अफेयर की खबरों पर कंगना रनौत का बड़ा खुलासा — ‘रोमांस होता तो अब तक बच्चे हो गए होते’”
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • फिल्मी दुनिया
  • खेल
  • वेब स्टोरी

ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार - Joindia News

Joindia में आपका स्वागत है। यह आपका विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक ख़बरें आप तक पहुँचाता है। हम उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत सभी प्रमुख राज्यों की लोकल हरकतों को खास अंदाज में कवर करते हैं। साथ ही, राशिफल, मनोरंजन और वायरल वीडियो से आपको हर पल जोड़े रखते हैं।

Subscribe US

Joindia की ताज़ा ख़बरें अब आपके मेल में भी! हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें और हर पल बने रहें अपडेट।

@2022-25 - joindia.co.in. All Right Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?