By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
Notification Show More
Font ResizerAa
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
      • आध्यात्म
Reading: Mumbai Drugs Racket: मुंबई में विदेशी ड्रग्स माफिया की बढ़ती सक्रियता: डेढ़ करोड़ की कोकेन के साथ नाइजीरियन महिला गिरफ्तार, 21.55 करोड़ की हाइड्रो कैनबिस भी बरामद
Share
Font ResizerAa
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
Search
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
Have an existing account? Sign In
Follow US

Home » Mumbai Drugs Racket: मुंबई में विदेशी ड्रग्स माफिया की बढ़ती सक्रियता: डेढ़ करोड़ की कोकेन के साथ नाइजीरियन महिला गिरफ्तार, 21.55 करोड़ की हाइड्रो कैनबिस भी बरामद

क्राइममुंबई

Mumbai Drugs Racket: मुंबई में विदेशी ड्रग्स माफिया की बढ़ती सक्रियता: डेढ़ करोड़ की कोकेन के साथ नाइजीरियन महिला गिरफ्तार, 21.55 करोड़ की हाइड्रो कैनबिस भी बरामद

Deepak dubey
Last updated: July 1, 2025 2:39 am
Deepak dubey
Published: July 1, 2025
Share
p Cocaine worth 15 71 crore seized from Kenyan pa 1747420856160
SHARE

जो इंडिया / मुंबई:

Advertisement
मुंबई एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स तस्करों (International drug smugglers) के निशाने पर है। पुलिस की सतर्कता के बावजूद विदेशी नागरिक मुंबई में भारी मात्रा में मादक पदार्थों की तस्करी (Drug trafficking) को अंजाम दे रहे हैं। बीते दो दिनों में हुई दो बड़ी कार्रवाइयों ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था और ड्रग्स नेटवर्क की गंभीरता को उजागर कर दिया है।

दिल्ली से मुंबई कोकेन पहुंचाने आई नाइजीरियन महिला गिरफ्तार
सोमवार को वर्सोवा पुलिस को खुफिया जानकारी मिली कि अंधेरी पश्चिम के ओल्ड म्हारा कॉलोनी में कोकेन की डिलीवरी होने वाली है। इसी सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मौके से 34 वर्षीय नाइजीरियन महिला को गिरफ्तार किया। महिला के बैग से 418 ग्राम वज़न के 30 कोकेन कैप्सूल बरामद हुए, जिनकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 1 करोड़ 40 लाख रुपये बताई जा रही है।
प्राथमिक पूछताछ में महिला ने स्वीकार किया कि वह दिल्ली से मुंबई ड्रग्स पहुंचाने आई थी और उसका संपर्क एक अंतरराष्ट्रीय गिरोह से है।

जोगेश्वरी के होटल से दो इंडोनेशियाई नागरिक गिरफ्तार, भारी मात्रा में हाइड्रो कैनबिस जब्त
पिछले शनिवार को ओशिवारा पुलिस ने जोगेश्वरी पश्चिम इलाके के एक होटल में छापा मारकर दो इंडोनेशियाई नागरिकों को गिरफ्तार किया। उनके पास से 21.55 किलोग्राम हाइड्रो कैनबिस बरामद हुई, जिसकी अनुमानित अंतरराष्ट्रीय कीमत 21.55 करोड़ रुपये है। यह अब तक की सबसे बड़ी जब्ती में से एक मानी जा रही है।

मुंबई में सक्रिय ड्रग्स नेटवर्क की चिंता
पुलिस सूत्रों के अनुसार, मुंबई में अंधेरी पश्चिम, कुर्ला, मीरा रोड, गोवंडी और मुंब्रा जैसे इलाके लंबे समय से ड्रग्स तस्करी के अड्डे बने हुए हैं। इन इलाकों में देश-विदेश से जुड़े ड्रग्स नेटवर्क के सदस्य सक्रिय हैं, जो न केवल युवाओं को निशाना बना रहे हैं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मादक पदार्थों की तस्करी कर रहे हैं।

पुलिस की अपील और आगे की कार्रवाई
पुलिस ने जनता से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी थाने में दें। गिरफ्तार विदेशी नागरिकों से पूछताछ जारी है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।

Bharat Mandapam.G-20: दिल्ली में इस जगह थूकने पर लगेगा एक लाख रुपये का जुर्माना
Ganpati festival: गणपती पर महंगाई की मार, महंगी मूर्ति महंगे पकवान का विघ्न बरकरार
ATM: नोटबंदी के बाद बढ़ा एटीएम से नकद निकासी
Kundmala bridge collapse Pune: सरकारी लापरवाही से उजड़ गई चार जिंदगियां: पुणे के कुंडमला पुल हादसे में सरकार ने मानी गलती, कार्रवाई की तैयारी में जुटा प्रशासन
Corona became uncontrollable: कंट्रोल से बाहर हो रहा कोरोना, 24 घंटों में 10 की हुई मौत, तीन हजार से अधिक मिले मरीज, 1.19 फीसदी पहुंचा मृत्यु दर
TAGGED:Maharashtra newsMumbai crimemumbai newsmumbai police
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
sddefault 1
क्राइमदिल्ली

Delhi Blast: लाल किले के पास जोरदार धमाका, 8 की मौत – 24 लोग गंभीर घायल राजधानी दिल्ली में 500 मीटर दूरी पर हुआ भीषण विस्फोट, पूरे इलाके में मचा हड़कंप

Deepak dubey
Deepak dubey
November 10, 2025
नए 24 NCLT सदस्यों की नियुक्ति में देरी, दिवालिया मामलों की सुनवाई पर असर – अनिल गलगली
सांगली: माथाडी बोर्ड कांग्रेस कमेटी ने Vikram Balasaheb Waghmode को किया सम्मानित
लीव एंड रिलेशन शिप की तरह बनाए जा रहे कानून ,संसद मे धर्माचार्य की जरूरत -कथावाचक देवकीनंदन, सरकार मुक्त हो मंदिर
‘प्रधान मंत्री गति शक्ति मल्टीमॉडल मेरीटाइम रिजनल समिट २०२२’ का उद्घाटन किया
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • फिल्मी दुनिया
  • खेल
  • वेब स्टोरी

ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार - Joindia News

Joindia में आपका स्वागत है। यह आपका विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक ख़बरें आप तक पहुँचाता है। हम उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत सभी प्रमुख राज्यों की लोकल हरकतों को खास अंदाज में कवर करते हैं। साथ ही, राशिफल, मनोरंजन और वायरल वीडियो से आपको हर पल जोड़े रखते हैं।

Subscribe US

Joindia की ताज़ा ख़बरें अब आपके मेल में भी! हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें और हर पल बने रहें अपडेट।

@2022-25 - joindia.co.in. All Right Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?