Joindia
मुंबईराजनीति

Water supply: दूषित पानी आपूर्ति से धारावी कर परेशान

18 05 2021 17spu 2 17052021 323 21653354 04430

मुंबई। धारावी का पुनर्विकास भले अदानी ग्रुप(Dharavi redevelopment is being done by Adani Group)  करने वाला है लेकिन मौजूदा समय में धारावी वासियों (Dharavi residents) की हालत बद से बद्तर हो गई है। पीने का पानी, कचरा, शौचालय आदि की व्यवस्था खराब होने की वजह से लोगों में बीमारियां फैल रही है।

Advertisement

धारावी के प्रेम नगर, पीएमजीपी कॉलोनी, संग्राम नगर, काला किला, कमला नगर, ढोरवाडा, महाराणा प्रताप नगर, अण्णा नगर, खांबदेव नगर, और माटुंगा लेबर कैंप जैसे इलाकों में दूषित, बदबूदार, और कम दबाव वाला पानी मिल रहा है। यहां कई ठिकानों पर पाइपलाइन में लीकेज से लोगों को गंदा पानी की आपूर्ति हो रही है। गंदे पानी से जनित बीमारियों का खतरा बढ़ गया है।

धारावी में पानी की समस्या को लेकर जनता की परेशानी पर धारावी विधानसभा क्षेत्र की स्थानीय विधायक डॉ. ज्योती एकनाथ गायकवाड़ ने मनपा के साथ बैठक की। गायकवाड़ ने इस समस्या पर ध्यान खिंचने के लिए उपायुक्त प्रशांत सपकाळे और जल अभियंता पुरुषोत्तम मालवडे के साथ बैठक की। उन्होंने धारावी को पानी पहुंचाने वाली पुरानी पाइपलाइन को बदलने और नई पाइपलाइन लगाने का काम तुरंत शुरू करने की मांग की। सपकाळे ने दूषित और कम दबाव वाले पानी की समस्या को हल करने के लिए त्वरित उपाय करने का आश्वासन दिया। बैठक में विधायक गायकवाड़ ने धारावी में फैली गंदगी की समस्या पर भी जोर दिया।

Related posts

एक वोट की कीमत, 88 वर्षीय विट्ठल म्हात्रे ने आखिरी सांस तक निभाया लोकतंत्र का फर्ज

Deepak dubey

Devkinandan thakur: सनातन धर्म और सामाजिक मुद्दों पर बोले कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर, उठाई कई अहम मांगें

Deepak dubey

नवाब मलिक के साथ उद्धव सरकार: जेल में बंद मंत्री से नहीं लिया जाएगा इस्तीफा, उनके दो मंत्रालयों का काम दूसरों को संभालने के लिए दिया जाएगा

cradmin

Leave a Comment