Joindia
मुंबईसिटी

Clean-up marshals Mumbai: जुर्माने के नाम पर गुंडागर्दी नहीं चलेगी, BMC ने मार्शल्स को दिखाया बाहर का रास्ता

Clean up marshals d

जो इंडिया / मुंबई:

Advertisement
मुंबई महानगरपालिका (BMC) ने शहरभर में तैनात क्लीन अप मार्शल्स की सेवाएं 4 अप्रैल 2025 से समाप्त करने का फैसला किया है। यह निर्णय लगातार मिल रही नागरिकों की शिकायतों के बाद लिया गया है, जिनमें मार्शलों द्वारा गाली-गलौज, जबरन वसूली और मारपीट जैसे गंभीर आरोप शामिल थे।

मनपा के ठोस कचरा प्रबंधन विभाग और ‘स्वच्छ मुंबई अभियान’ के अंतर्गत ये मार्शल्स नियुक्त किए गए थे, जिनका कार्य लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना और नियमों का पालन करवाना था। हालांकि, पिछले कुछ समय से इनकी गतिविधियों को लेकर मनपा को भारी फजीहत झेलनी पड़ रही थी।

मनपा आयुक्त द्वारा जारी आदेश के अनुसार, मुंबई के सभी 24 वार्डों में तैनात क्लीन अप मार्शल्स और उन्हें नियुक्त करने वाली 12 संस्थाओं की सेवाएं 4 अप्रैल से समाप्त की जाएंगी। नागरिकों से अपील की गई है कि इसके बाद यदि कोई मार्शल जुर्माना वसूलता है, तो इसकी शिकायत संबंधित वार्ड कार्यालय में करें।

गौरतलब है कि बीते वर्ष इन मार्शल्स द्वारा कुल 4 करोड़ 93 लाख 73 हजार 712 रुपये का जुर्माना वसूला गया था। लेकिन शिकायतों के अनुसार, कई मामलों में नियमों का उल्लंघन कर जुर्माना वसूला गया और मार्शल्स का व्यवहार भी असभ्य रहा।

इस निर्णय के बाद अब उम्मीद की जा रही है कि सड़कों पर इनकी गुंडा-गर्दी पर रोक लगेगी और मनपा की छवि में सुधार आएगा।

Related posts

NEET EXAM SCAM। मोदी, धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें!, नीट परीक्षा घोटाले के खिलाफ कांग्रेस का जोरदार आंदोलन

Deepak dubey

MUMBAI: हसीना पारकर के सपने साकार करने में जुटा था सलीम फ्रूट ,दाऊद के इशारे बनाई थी गैंग

Deepak dubey

CRIME: सुरक्षा दल को चकमा देकर कलकत्ता के रास्ते मुंबई आए बांग्लादेशी, कार्रवाई में हकीकत आई सामने

Deepak dubey

Leave a Comment