By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
Notification Show More
Font ResizerAa
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
      • आध्यात्म
Reading: Maharashtra traffic jam : ३५ किमी की दूरी के लिए हेलिकॉप्टर सफर! ट्रैफिक जाम में पिस रही जनता, उपमुख्यमंत्री पर नाराज़गी चरम पर
Share
Font ResizerAa
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
Search
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
Have an existing account? Sign In
Follow US

Home » Maharashtra traffic jam : ३५ किमी की दूरी के लिए हेलिकॉप्टर सफर! ट्रैफिक जाम में पिस रही जनता, उपमुख्यमंत्री पर नाराज़गी चरम पर

मुंबईराजनीतिसिटी

Maharashtra traffic jam : ३५ किमी की दूरी के लिए हेलिकॉप्टर सफर! ट्रैफिक जाम में पिस रही जनता, उपमुख्यमंत्री पर नाराज़गी चरम पर

Deepak dubey
Last updated: August 9, 2025 8:23 am
Deepak dubey
Published: August 9, 2025
Share
Deputy Chief Minister Eknath Shinde in Wardha V jpg 442x260 4g
SHARE

जो इंडिया / मुंबई: (Eknath Shinde helicopter tour )

Advertisement
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और ठाणे के पालकमंत्री एकनाथ शिंदे (Deputy Chief Minister of Maharashtra and Guardian Minister of Thane Eknath Shinde) एक बार फिर अपने हेलिकॉप्टर सफर को लेकर सुर्खियों में हैं। शनिवार को अंबरनाथ में नए कनिष्ठ न्यायालय के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए उन्होंने ठाणे से महज ३५ किलोमीटर की दूरी हेलिकॉप्टर से तय की। इस दौरान ठाणे, कल्याण, डोंबिवली, उल्हासनगर और अंबरनाथ जैसे शहरों में आम लोग ट्रैफिक जाम, गड्ढों से भरी सड़कों और लोकल ट्रेनों की भीड़ से जूझते रहे।

कार्यक्रम के बाद शिंदे हेलिकॉप्टर से ही ठाणे लौट गए। इस घटना के बाद नागरिकों में आक्रोश फैल गया है। लोगों का कहना है कि मंत्री अगर सड़क मार्ग से यात्रा करते, तो उन्हें रोजाना आम जनता को झेलनी पड़ने वाली कठिनाइयों का सही अंदाज़ा होता।

यह पहली बार नहीं है जब शिंदे को इस तरह की यात्रा को लेकर आलोचना झेलनी पड़ी हो। कुछ महीने पहले भी उनकी छोटी दूरी की हेलिकॉप्टर यात्रा को लेकर पूर्व विधायक राजू पाटील ने सवाल उठाए थे, जिसके बाद शिंदे ने सड़क मार्ग से सफर किया था। उस समय खराब मौसम को कारण बताया गया था, जबकि इस बार ट्रैफिक जाम को वजह बताया गया है।

उधर, मुंबई और ठाणे के बीच लोकल ट्रेनों में भीड़ कम नहीं हो रही और सड़कों पर यातायात की स्थिति बद से बदतर होती जा रही है। ऐसे में मंत्री द्वारा छोटी दूरी के लिए भी हवाई सफर करना, आम नागरिकों के गुस्से का कारण बन रहा है।
नागरिकों का कहना है कि नेता अगर जनता के बीच उन्हीं रास्तों से गुजरें जिनसे आम लोग गुजरते हैं, तो उन्हें असल समस्याओं का सामना करना पड़ेगा और शायद समाधान की दिशा में तेज़ी आएगी।

BMC: प्रदूषण रोकने के लिए मनपा की गाइडलाइन में ये हैं मुख्य बातें
Evidence Management Center: अत्याधुनिक एविडेंस कक्ष का उपमुख्यमंत्री के हाथों होगा उद्घाटन ,
Ayodhya shriram mandir pran pratishtha : श्रीराम मंदिर में प्राणप्रतिष्ठा के पृष्ठभूमि देशभर में ‘श्रीरामनाम संकीर्तन अभियान’!
Mumbra story: ऑनलाइन गेम का सरगना पुलिस के हथे चढ़ा ,अलीबाग कॉटेज से हुआ गिरफ्तार, गेमिंग एप्प से युवाओ को बनाता था शिकार 
Modi govt. 2.0 budget: चुनाव पर नजर, बजट पर दिखा असर, जानिए क्या हुआ सस्ता और क्या महंगा
TAGGED:cm eknath shindemahrashtra newsmumbai news
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
IMG 20240301 WA0006
क्राइममुंबई

Joint operation of Navy-NCB and ATS: 3300 किलो ड्रग्स, 5 पाकिस्तानी तस्कर, नौसना-एनसीबी और एटीएस ने गुजरात समंदर से पकड़ी सबसे बड़ी खेप

Deepak dubey
Deepak dubey
March 1, 2024
मुहर्म पर होगा महाराष्ट्र सरकार का विस्तार,14 मंत्री कर करेंग शपथग्रहण
Maharashtra madrasa funding scandal: नंदुरबार के मदरसे में 728 करोड़ की विदेशी फंडिंग पर हड़कंप, विधानसभा में उठा सवाल – जांच ईडी को सौंपने के निर्देश
Sulochan attack in railway: रेलवे की सुरक्षा राम भरोसे, मध्य रेलवे में ‘सुलोचन अटैक’, अपंग यात्री का बायां हाँथ जला
लाख का अलुमिनियम तार चोरी, 12 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, दो दिनों की मिली पुलिस हिरासत
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • फिल्मी दुनिया
  • खेल
  • वेब स्टोरी

ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार - Joindia News

Joindia में आपका स्वागत है। यह आपका विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक ख़बरें आप तक पहुँचाता है। हम उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत सभी प्रमुख राज्यों की लोकल हरकतों को खास अंदाज में कवर करते हैं। साथ ही, राशिफल, मनोरंजन और वायरल वीडियो से आपको हर पल जोड़े रखते हैं।

Subscribe US

Joindia की ताज़ा ख़बरें अब आपके मेल में भी! हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें और हर पल बने रहें अपडेट।

@2022-25 - joindia.co.in. All Right Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?