By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
Notification Show More
Font ResizerAa
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
      • आध्यात्म
Reading: BJP Navi Mumbai Manifesto: नवी मुंबई मनपा चुनाव 2026: भाजपा ने विकास का रोडमैप किया पेश, 30 साल का विजन डॉक्युमेंट जारी
Share
Font ResizerAa
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
Search
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
Have an existing account? Sign In
Follow US

Home » BJP Navi Mumbai Manifesto: नवी मुंबई मनपा चुनाव 2026: भाजपा ने विकास का रोडमैप किया पेश, 30 साल का विजन डॉक्युमेंट जारी

नवीमुंबईराजनीति

BJP Navi Mumbai Manifesto: नवी मुंबई मनपा चुनाव 2026: भाजपा ने विकास का रोडमैप किया पेश, 30 साल का विजन डॉक्युमेंट जारी

Deepak dubey
Last updated: January 8, 2026 9:44 pm
Deepak dubey
Published: January 8, 2026
Share
IMG 20260108 WA0017
SHARE

जो इंडिया / नवी मुंबई: (BJP Navi Mumbai Manifesto)  नवी मुंबई महानगरपालिका चुनाव 2026 (Navi Mumbai Municipal Corporation Election 2026) के मद्देनज़र भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शहर के सर्वांगीण विकास को केंद्र में रखते हुए अपना विस्तृत चुनावी घोषणापत्र जारी कर दिया है। इस घोषणापत्र का भव्य विमोचन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण और महाराष्ट्र के वन मंत्री गणेश नाईक के कर-कमलों द्वारा किया गया। कार्यक्रम में पूर्व सांसद एवं चुनाव प्रमुख डॉ. संजीव नाईक, नवी मुंबई भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश पाटिल, पूर्व विधायक संदीप नाईक, पूर्व महापौर सागर नाईक सहित पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
घोषणापत्र जारी करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण ने कहा कि गणेश नाईक के नेतृत्व में नवी मुंबई विकास के हर पैमाने पर राज्य में अग्रणी शहर बनकर उभरा है। मजबूत बुनियादी ढांचे, सुनियोजित शहरीकरण और दूरदर्शी नीतियों के कारण नवी मुंबई का तेजी से कायाकल्प हुआ है। उन्होंने विश्वास जताया कि आगामी मनपा चुनाव में जनता भाजपा को विकास के इस विजन पर फिर से आशीर्वाद देगी।
वन मंत्री गणेश नाईक (Forest Minister Ganesh Naik) ने इस अवसर पर कहा कि नवी मुंबई के भविष्य को ध्यान में रखते हुए अगले 30 वर्षों का एक व्यापक विजन डॉक्युमेंट तैयार किया गया है। बढ़ती आबादी और भविष्य की जरूरतों को देखते हुए स्थायी जलापूर्ति के लिए पोशीर बांध का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि बीते 25 वर्षों से संपत्ति कर नहीं बढ़ाया गया है और आने वाले 20 वर्षों तक भी प्रॉपर्टी टैक्स और पानी के बिल में किसी प्रकार की बढ़ोतरी नहीं की जाएगी।
घोषणापत्र में सिडको से जुड़े मुद्दों को भी प्रमुखता से शामिल किया गया है। सिडको के घरों को लीज-होल्ड से फ्री-होल्ड किया जाएगा तथा आवश्यकता के आधार पर बने घरों पर लगने वाला तिगुना जुर्माना रद्द किया जाएगा। इससे हजारों परिवारों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

घोषणापत्र के प्रमुख वादे

  • भाजपा के घोषणापत्र में नागरिक सुविधाओं, स्वास्थ्य, शिक्षा, आवास और परिवहन से जुड़े कई बड़े वादे किए गए हैं। शहर में 100 बेड का अत्याधुनिक आईसीयू और 500 बेड का नया अस्पताल शुरू किया जाएगा। मनपा के सभी अस्पतालों को पूर्ण क्षमता से संचालित किया जाएगा और चरणबद्ध तरीके से जर्मन तकनीक आधारित आधुनिक ऑपरेशन थिएटर शुरू किए जाएंगे।
    शिक्षा के क्षेत्र में पीजी से केजी (PG to KG) तक मुफ्त शिक्षा, मांग के अनुसार अंग्रेजी और सीबीएसई माध्यम के स्कूल शुरू करने का वादा किया गया है। आवासीय कर में राहत देते हुए 500 वर्ग फुट तक के घरों को पूर्ण टैक्स माफी और 501 से 700 वर्ग फुट तक के घरों को 60 प्रतिशत टैक्स छूट दी जाएगी।
    वरिष्ठ नागरिकों के लिए एनएमएमटी बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा जारी रहेगी। सिडको सोसायटियों में बढ़े हुए निर्माण को नियमित किया जाएगा। भीड़भाड़ वाले इलाकों में मल्टीलेवल पार्किंग की सुविधा मनपा के माध्यम से विकसित की जाएगी।
    बुनियादी ढांचा और कनेक्टिविटी शहर की यातायात व्यवस्था को मजबूत करने के लिए घणसोली–ऐरोली पाम बीच रोड के कार्य की शुरुआत, तुर्भे–खारघर रोड परियोजना पर काम और कोपरखैरणे–विक्रोली फ्लाईओवर जल्द शुरू करने का प्रयास किया जाएगा। झुग्गी पुनर्विकास में बिल्डर-मुक्त मॉडल अपनाते हुए निवासियों को जमीन का मालिकाना हक दिया जाएगा। प्रकल्प प्रभावित (PAP) घरों को किफायती दरों पर नियमित कर मालिकाना हक प्रदान किया जाएगा तथा स्वयं पुनर्विकास (Self Redevelopment) को बढ़ावा दिया जाएगा। रोजगार, पर्यावरण और नई पीढ़ी पर फोकस महिलाओं के रोजगार और स्वरोजगार के लिए विशेष योजनाएं, बचत समूहों के उत्पादों की बिक्री के लिए प्रमुख स्थानों पर सुविधा, युवाओं के लिए कौशल विकास केंद्र, वायु प्रदूषण नियंत्रण के लिए ‘जीरो डस्ट पॉलिसी’ जैसे कदम घोषणापत्र में शामिल हैं। इसके साथ ही फूड ट्रक पॉलिसी, कूल रूफ पॉलिसी, फेरीवाला नीति, मार्केट पॉलिसी और एजुकेशन पॉलिसी को भी लागू किया जाएगा। वरिष्ठ नागरिकों के लिए ‘विरंगुला केंद्रों’ की संख्या बढ़ाई जाएगी।
    जनरेशन X, Y, मिलेनियल्स और अल्फा के लिए खास ऐलान
    स्टार्टअप और डिजिटल कार्य को बढ़ावा देने के लिए कम्युनिटी को-वर्किंग स्पेस, आधुनिक एआई को-वर्किंग हब और कंटेंट क्रिएटिव स्टूडियो स्थापित किए जाएंगे। लास्ट माइल कनेक्टिविटी के लिए ई-साइकिल, ई-स्कूटर और फीडर बस सेवाएं, डिजिटल पार्किंग बुकिंग सिस्टम, तनाव मुक्ति केंद्र और आधुनिक शिशु गृह (क्रेच) की सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। साथ ही शहर में सौर ऊर्जा परियोजनाओं की शुरुआत कर नवी मुंबई को हरित और टिकाऊ शहर बनाने का संकल्प दोहराया गया है।
MURDER: प्रॉपर्टी के लिए भाई बना कसाई ,सूप में जहर देकर दो बहनों की हत्या
‘Rasna’ founder honored with Padma Shri: रसना के निर्माता, जाने-माने उद्योगपति और परोपकारी – स्वर्गीय अरीज़ पिरोजशॉ खंबाटा हुए ‘पद्म श्री’ से सम्मानित
Pamban Bridge inaugration 2025 : नई रफ्तार से दौड़ेगी आस्था की ट्रेन: देश का पहला वर्टिकल-लिफ्ट पंबन ब्रिज हुआ शुरू
Shivsena(UBT) : गद्दारों को राजनीति में दिखाने का समय आ गया है, उद्धव ठाकरे
महिला के लिए फरिश्ता बना ऑटो ड्राइवर , जल रही महिला की बचाई जान 
TAGGED:forest minister ganesh naikMaharashtra newsmumbai newsnavi mumbai news
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
2 01 20 17 police bandobast 1 H@@IGHT 415 W@@IDTH 700
इवेंटकल्याणक्राइमठाणेदेश-दुनियानवीमुंबईफिल्मी दुनियामुंबईराजनीतिरोचकसिटी

गणेश विसर्जन के दिन पुलिस की कड़ी ब्यवस्था

Deepak dubey
Deepak dubey
September 9, 2022
Mumbai Mayor decision: मुंबई की सत्ता का फैसला ठाकरे बंधुओं के हाथ में ही होगा – जयंत पाटील का फैसला ठाकरे बंधुओं के हाथ में ही होगा – जयंत पाटील
Target publication:आदिवासी छात्रों के लिए टार्गेट की शैक्षणिक कार्यशाला, केजे सोमैया विद्यालय के 94 छात्रों में पुस्तकों का मुफ्त वितरण
BMC budget 2024-25: आमदनी अठन्नी खर्च रुपैया, घाटे के बजट में दिखा चुनावी तड़का, मुंबई मनपा ने 10.5 प्रतिशत बढ़ाकर 59954.75 करोड़ का बजट किया पेश
मुंबई की मानसून ने बढ़ाई महंगाई, लोकल ट्रेन कैंसल से पड़ता है वर्कफोर्स पर असर
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • फिल्मी दुनिया
  • खेल
  • वेब स्टोरी

ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार - Joindia News

Joindia में आपका स्वागत है। यह आपका विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक ख़बरें आप तक पहुँचाता है। हम उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत सभी प्रमुख राज्यों की लोकल हरकतों को खास अंदाज में कवर करते हैं। साथ ही, राशिफल, मनोरंजन और वायरल वीडियो से आपको हर पल जोड़े रखते हैं।

Subscribe US

Joindia की ताज़ा ख़बरें अब आपके मेल में भी! हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें और हर पल बने रहें अपडेट।

@2022-25 - joindia.co.in. All Right Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?