Joindia
इवेंटहेल्थ शिक्षा

Wockhardt Hospitals: सेहत से आगे सेवा- वॉकहार्ट हॉस्पिटल्स का क्रिसमस पर ‘बी अ सांता’ अभियान

Wockhardt Hospitals

Wockhardt Hospitals’ ‘Be a Santa’ initiative this Christmas: वॉकहार्ट हॉस्पिटल्स (Wockhardt Hospitals), मुंबई सेंट्रल ने क्रिसमस (Christmas CSR Initiative) 

के अवसर पर अपनी सामाजिक प्रतिबद्धता को सुदृढ़ करते हुए वार्षिक ‘बी अ सांता’ अभियान का आयोजन किया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य वंचित वर्गों, विशेष रूप से वरिष्ठ नागरिकों की सहायता करना तथा स्वास्थ्य सेवाओं से आगे बढ़कर सामाजिक जिम्मेदारी निभाना था।

इस अभियान के अंतर्गत वॉकहार्ट हॉस्पिटल्स, मुंबई सेंट्रल के कर्मचारियों ने मुंबई स्थित सैल्वेशन आर्मी वृद्धाश्रम का दौरा कर वहां के निवासियों को कपड़े, उपहार, खाद्य सामग्री एवं दैनिक उपयोग की आवश्यक वस्तुएं वितरित कीं। रिष्ठ नागरिकों के सम्मान और भावनात्मक कल्याण को ध्यान में रखते हुए इस उत्सव का आयोजन किया गया, जिससे उन्हें खुशी और आत्मीयता का अनुभव मिला।

‘बी अ सांता’ अभियान को वॉकहार्ट हॉस्पिटल्स की मुंबई सेंट्रल, मीरा रोड, नागपुर और राजकोट इकाइयों में एक साथ लागू किया गया। इस दौरान केक कटिंग, मनोरंजक खेल, प्रार्थना तथा समुदाय के साथ संवाद किया गया। साथ ही हाथों की स्वच्छता और सरल फिजियोथेरेपी व्यायामों पर स्वास्थ्य जागरूकता सत्र भी आयोजित किए गए।

इस अवसर पर वॉकहार्ट हॉस्पिटल्स की प्रबंध निदेशक श्रीमती झाहाबिया खोराकीवाला ने कहा, “वॉकहार्ट हॉस्पिटल्स में कॉर्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारी करुणा और दीर्घकालिक सामुदायिक सहभागिता पर आधारित है। ‘बी अ सांता’ अभियान के माध्यम से हम जरूरतमंदों तक खुशी, सम्मान और देखभाल पहुंचाने का प्रयास करते हैं।”

Related posts

New education policy implemented from June 2023: राज्य में इसी साल से लागू होगी, नई शिक्षा नीति! मराठी में मेडिकल और इंजीनियरिंग की पढ़ाई प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री ने दी जानकारी

Deepak dubey

कैट ने थाईलैंड के लॉट्स द्वारा मेट्रो कैश एंड कैरी ख़रीद सौदे को रोकने की मांग की

Deepak dubey

Red Sea International Film Festival 2025: रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2025 में छाए सुपरस्टार सलमान खान, इद्रिस एल्बा को दिया विशेष सम्मान

Leave a Comment