By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
Notification Show More
Font ResizerAa
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
      • आध्यात्म
Reading: Fungal Infections: ठंड के मौसम में खुजली को न करें नजरअंदाज, कहीं यह फंगल इन्फेक्शन की शुरुआत तो नहीं?
Share
Font ResizerAa
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
Search
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
Have an existing account? Sign In
Follow US

Home » Fungal Infections: ठंड के मौसम में खुजली को न करें नजरअंदाज, कहीं यह फंगल इन्फेक्शन की शुरुआत तो नहीं?

हेल्थ शिक्षा

Fungal Infections: ठंड के मौसम में खुजली को न करें नजरअंदाज, कहीं यह फंगल इन्फेक्शन की शुरुआत तो नहीं?

JoIndia Online Correspondent
Last updated: December 19, 2025 10:47 am
JoIndia Online Correspondent
Published: December 19, 2025
Share
Fungal infection
SHARE

अधिकतर लोग मानते हैं कि फंगल इन्फेक्शन (Fungal Infections) सिर्फ मानसून में होते हैं, लेकिन त्वचा विशेषज्ञ की माने तो यह सोच अब पुरानी हो गई हैं। बदलती जीवनशैली, बंद जगहों में ज़्यादा समय बिताना और सर्दियों का शुष्क मौसम- अब ये सभी मिलकर फंगल इन्फेक्शन के खतरे को पूरे साल और बढ़ा देता हैं। खासकर सर्दियों में, जब स्किन केयर को अक्सर नजरअंदाज किया जाता है, तब यह समस्या और गहराती है।

Advertisement

1. ठंड और रूखी हवा कमजोर करती है त्वचा की सुरक्षा परत

सर्दियों में हवा की नमी कम हो जाती है, जिससे त्वचा का नेचुरल मॉइस्चर बैरियर कमजोर पड़ता है। त्वचा में बारीक दरारें बन जाती हैं, जो फंगस के लिए आसान प्रवेश द्वार बनती हैं। यही वजह है कि ठंड के मौसम में भी फंगल इन्फेक्शन तेजी से पनप सकता है।

2. सर्दियों के भारी और टाइट कपड़े बढ़ाते हैं खतरा

थर्मल, स्वेटर, जैकेट और टाइट इनरवेयर शरीर की गर्मी और पसीने को अंदर ही रोक लेते हैं। बाहर भले ही मौसम ठंडा हो, लेकिन कपड़ों के भीतर बना गर्म और नम माहौल फंगस के लिए आदर्श होता है। खासकर जांघों, बगल, कमर और पैरों में यह समस्या ज्यादा देखी जाती है।

3. साफ़-सफ़ाई में ढिलाई बन जाती है बड़ी वजह

सर्दियों में लोग कम नहाने लगते हैं या नहाने के बाद शरीर को अच्छी तरह नहीं सुखाते। त्वचा की परतों में जमा पसीना, धूल और मृत कोशिकाएं फंगल संक्रमण के लिए ज़मीन तैयार कर देती हैं। नियमित सफ़ाई और पूरी तरह सुखाना सर्दियों में भी उतना ही ज़रूरी है जितना गर्मियों में।

4. खुजली से फैलता है संक्रमण

सर्दियों में ड्राय स्किन की वजह से खुजली आम समस्या है। बार-बार खुजलाने से त्वचा की ऊपरी परत टूट जाती है, जिससे फंगस तेजी से फैल सकता है। समय रहते मॉइस्चराइज़र और जरूरत पड़ने पर एंटी-इच या एंटीफंगल उपाय अपनाना संक्रमण को बढ़ने से रोक सकता है।

5. घर के अंदर का माहौल भी बनता है कारण

ठंड के मौसम में लोग ज्यादा समय घर, ऑफिस, जिम और बंद जगहों में बिताते हैं। भीड़भाड़ वाले और कम हवादार स्थान, साझा तौलिए, मैट या कपड़े—ये सभी फंगल इन्फेक्शन के फैलाव को आसान बना देते हैं।

6. समय पर रोकथाम ही सबसे असरदार उपाय

फंगल इन्फेक्शन अब मौसम से बंधी समस्या नहीं रह गई है। सांस लेने वाले कपड़े पहनना, त्वचा को सूखा रखना, नियमित मॉइस्चराइजिंग और शुरुआती लक्षणों—जैसे खुजली, लालिमा, पपड़ी या गोल दाग—पर तुरंत ध्यान देना बेहद जरूरी है। इससे न सिर्फ जल्दी राहत मिलती है, बल्कि संक्रमण के दोबारा होने का खतरा भी कम होता है।

सर्दियों में स्किन केयर को न करें नजरअंदाज

यह मान्यता अब बदलनी होगी कि फंगल इन्फेक्शन केवल मानसून की बीमारी है। आज के समय में फंगल केयर सालभर की ज़रूरत बन चुकी है। सर्दियों में भी एक नियमित स्किन केयर रूटीन—साफ़ करना, अच्छी तरह सुखाना, मॉइस्चराइज करना और बचाव के उपाय अपनाना—स्वस्थ त्वचा के लिए समझदारी भरा कदम है।

Pig kidney transplant : चिकित्सा का चमत्कार, इंसान के शरीर में सूअर की किडनी,
Nerul hospital fire: नेरुल अस्पताल में सुबह लगी भीषण आग, 21 मरीज सुरक्षित; दमकल ने 40 मिनट में पाया काबू
मनपा के रडार पर 336 सोसायटियां, आवश्यकता से अधिक पानी इस्तेमाल करने पर जारी की नोटिस
OMG: भारत मे 6% बुजुर्गों के साथ अब बच्चों में क्यों बढ़ रहा है अस्थमा, बचाएं अपने बच्चों को
Municipal Corporation’s Shatabdi Hospital: चूहों के चलते ढाई महीने तक बंद रहेगा शताब्दी अस्पताल का ओटी, अन्य अस्पतालों में शिफ्ट किया जा रहे हैं जरूरी सर्जरी वाले मरीज
TAGGED:antifungal caredermatology advicedry skindry skin problemsfungal infection awarenessfungal infection in winterFungal Infectionshealth newsitching in winterseasonal skin issuesskin fungal infectionskin healthwinterwinter skin care
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
mla
कल्याणठाणेनवीमुंबईमुंबईराजनीतिसिटी

NAVI MUMBAI: मुंबई-गोवा हाईवे का चौपदरीकरण का काम जल्द से जल्द करने की मांग, हाईवे पर हर 50 से 100 किलोमीटर पर ट्रामा केयर सेंटर स्थापित करने की आवश्यकता

Deepak dubey
Deepak dubey
March 2, 2023
MUMBAI: आईआईटी बॉम्बे में 18 वर्षीय छात्र ने हॉस्टल से कूदकर दी जान
‘Nashamukt Navi Mumbai Campaign’: ‘जिंदगी में कभी किसी नशे को हाथ नहीं लगाया, किसी की हिम्मत नहीं…’, क्या बोले देवेंद्र फड़णवीस
SUICIDE: कर्ज नहीं लौटा पाने और जंगली रम्मी हारने पर 55 वर्षीय व्यक्ति ने किया
सोशल मीडिया पर उपमुख्यमंत्री फड़णवीस को जान से मारने की धमकी, सांताक्रूज पुलिस में मामला दर्ज
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • फिल्मी दुनिया
  • खेल
  • वेब स्टोरी

ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार - Joindia News

Joindia में आपका स्वागत है। यह आपका विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक ख़बरें आप तक पहुँचाता है। हम उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत सभी प्रमुख राज्यों की लोकल हरकतों को खास अंदाज में कवर करते हैं। साथ ही, राशिफल, मनोरंजन और वायरल वीडियो से आपको हर पल जोड़े रखते हैं।

Subscribe US

Joindia की ताज़ा ख़बरें अब आपके मेल में भी! हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें और हर पल बने रहें अपडेट।

@2022-25 - joindia.co.in. All Right Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?