देश की आर्थिक राजधानी मुंबई लोगों के लिए सपनों का शहर माना जाता है। देश भर से लोग यहां अपने सपनों को पूरा करने आते हैं लेकिन इस ड्रीम सिटी को अब नई पहचान मिली है। जी हां ड्रीम सिटी को ट्री सिटी का पुरस्कार मिला है। संयुक्त राष्ट्र संगठन ने सबसे ज्यादा वृक्ष वाले शहर के रूप में मुंबई महानगरपालिका को चयनित कर सम्मानित किया है। मुंबई को ट्री सिटी के रूप में सम्मान प्रदान किया गया।
Advertisement
इस सम्मान के साथ मनपा आययक्त इकबाल सिंह चहल ने अपनी टीम के साथ पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे से मुलाकात कर उन्हें जानकारी दी। इस खबर से आदित्य ठाकरे भी खुश हुए। और जमकर मनपा उद्यान विभाग की सराहना की।
Advertisement