By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
Notification Show More
Font ResizerAa
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
      • आध्यात्म
Reading: Government committee on train safety: मुंबई लोकल हादसों पर गंभीर हुई सरकार: सरकारी दफ्तरों के समय में बदलाव पर विचार, 12 सदस्यीय समिति गठित
Share
Font ResizerAa
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
Search
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
Have an existing account? Sign In
Follow US

Home » Government committee on train safety: मुंबई लोकल हादसों पर गंभीर हुई सरकार: सरकारी दफ्तरों के समय में बदलाव पर विचार, 12 सदस्यीय समिति गठित

मुंबईराजनीतिसिटी

Government committee on train safety: मुंबई लोकल हादसों पर गंभीर हुई सरकार: सरकारी दफ्तरों के समय में बदलाव पर विचार, 12 सदस्यीय समिति गठित

Deepak dubey
Last updated: July 21, 2025 11:30 am
Deepak dubey
Published: July 21, 2025
Share
mUMBAI lOCALpti
SHARE

जो इंडिया / मुंबई:

Advertisement
मुंबई की जीवनरेखा कही जाने वाली लोकल ट्रेनें (Local Trains) लगातार बढ़ती भीड़ और उससे होने वाली दुर्घटनाओं का बोझ उठाते-उठाते अब जानलेवा साबित हो रही हैं। पिछले तीन वर्षों में 7,565 लोगों की जान इस भीड़ ने निगल ली। इस भयावह स्थिति को देखते हुए आखिरकार राज्य सरकार जागी है और सरकारी दफ्तरों के समय में बदलाव की संभावना तलाशने के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में 12 सदस्यीय समिति का गठन कर दिया गया है।

यह समिति आगामी तीन महीनों में अपनी सिफारिशें सरकार को सौंपेगी। मुंबई में भीड़ का आलम यह है कि पिक आवर्स में उपनगरीय लोकल ट्रेनें पूरी तरह ठसाठस भर जाती हैं। यात्री दरवाजों पर लटककर यात्रा करने को मजबूर होते हैं और कई बार असंतुलन के चलते गिरकर हादसों का शिकार हो जाते हैं। अकेले ठाणे से कल्याण स्टेशन के बीच एक साल में ही 741 मौतें हुईं।

राज्य सरकार के इस फैसले की जानकारी विधानसभा में दी गई। समिति में मुख्यमंत्री के सचिव श्रीकर परदेशी, सामान्य प्रशासन विभाग, नगर विकास विभाग, परिवहन आयुक्त, मुंबई शहर और उपनगर कलेक्टर जैसे वरिष्ठ अधिकारी शामिल किए गए हैं।

रेल मंत्रालय ने भी भेजा सुझाव
मुंबई लोकल के बढ़ते हादसों को लेकर रेल मंत्रालय पहले ही राज्य सरकार और शहर के निजी, सरकारी व अर्ध-सरकारी कार्यालयों को पत्र भेजकर कार्यालयों के समय अलग-अलग करने का सुझाव दे चुका है। रेलवे का तर्क है कि एक ही समय में सभी यात्रियों के स्टेशन पर उमड़ पड़ने से हालात और बिगड़ते हैं।

यूनियन की आपत्ति और सुझाव
महाराष्ट्र राज्य केंद्रीय कर्मचारी संघ के नेता विश्वास काटकर ने कहा कि कई कार्यालयों का कामकाज आपस में जुड़ा हुआ है, इसलिए समय अलग करना आसान नहीं होगा। हालांकि, अगर समन्वय के साथ बदलाव किया जाए तो विरोध का कोई कारण नहीं रहेगा। उन्होंने समिति से मांग की कि सिफारिशें बनाने से पहले कर्मचारियों और यूनियनों की राय भी अवश्य सुनी जाए।

Sale of adulterated milk: पैकेट वाले दूध में मिलावट, क्राइम ब्रांच ने किया पर्दाफाश गंदे चीजों का हो रहा था इस्तेमाल
Alert in Maharashtra: 4 अप्रैल तक आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का खतरा, कई जिलों में चेतावनी
दीपिका पादुकोण की ‘भगवा बिकिनी’ पर हिंदू महासभा ने दी चेतावनी,विवाद के बाद बायकॉट की मांग
NAVI MUMBAI: मतिमंद नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म,दो आरोपी गिरफ्तार
CAIT: जीएसटी परिषद की बैठक में मोटे अनाज उत्पादों पर जीएसटी दर घटाकर 5% की स्वागत योग्य कदम : शंकर ठक्कर
TAGGED:central railwayMaharashtra newsmumbai newsstate governmentwestern railway
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
IMG 20240320 WA0002
फिल्मी दुनियामुंबई

Actor Rajkumar Rao’s comeback from Stree 2: अमेज़ॅन प्राइम वीडियो ने ‘स्त्री 2’ की घोषणा की, राजकुमार राव की फिल्म अपने थिएट्रिकल रन के बाद ओटीटी पर होगी स्ट्रीम

Deepak dubey
Deepak dubey
March 19, 2024
AR Rahman concert Navi Mumbai 2025: ए. आर. रहमान के कॉन्सर्ट को लेकर नवी मुंबई में 3 मई को भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक, ट्रैफिक पुलिस का निर्णय
Mann Ki Baat completes 100 episodes: धारावी में हुआ मन की बात के 100 वे एपिसोड का प्रसारण, बूथ संख्या 137 पर भारी संख्या में उपस्थित रही जनता
IPS officer’s daughter passes away: लॉ छात्रा, IPS अधिकारी संतोष रस्तोगी की बेटी, की हृदयगति रुकने से मृत्यु
MUMBAI: ठेका शिक्षकेतर कर्मचारियों पर परीक्षा के कामों की जिम्मेदारी
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • फिल्मी दुनिया
  • खेल
  • वेब स्टोरी

ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार - Joindia News

Joindia में आपका स्वागत है। यह आपका विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक ख़बरें आप तक पहुँचाता है। हम उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत सभी प्रमुख राज्यों की लोकल हरकतों को खास अंदाज में कवर करते हैं। साथ ही, राशिफल, मनोरंजन और वायरल वीडियो से आपको हर पल जोड़े रखते हैं।

Subscribe US

Joindia की ताज़ा ख़बरें अब आपके मेल में भी! हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें और हर पल बने रहें अपडेट।

@2022-25 - joindia.co.in. All Right Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?