ज्योति दुबे, जोइंडिया रिपोर्टर / मुंबई : भारत में ‘जेल'(gaiole) शब्द आमतौर पर सुनने को मिल जाता है। आम झगड़े के बाद लोग अक्सर अपने प्रतिद्वंद्वी को जेल (jaiole) भेजने की धमकी देते हैं। जोर देकर कहते हैं। “मैं तुम्हें जेल (jail)भेजकर ही दम लूंगा।” लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि यह जेल शब्द कहाँ से आया? इसकी उत्पत्ति कैसे हुई?
कैसे बना ‘जाओल’ से ‘जेल’? शब्द की रोचक यात्रा
इस विषय पर जो इंडिया (joindia.co.in) की टीम ने गहन शोध किया और पाया कि यह शब्द न तो हिंदी का है और न ही उर्दू का, हालांकि इन भाषाओं में इसका खूब इस्तेमाल होता है।

‘जेल’ का सफ़र: गुफा से कारागृह तक की कहानी
असल में यह शब्द अंग्रेज़ी से लिया गया है। लेकिन अंग्रेज़ी में यह शब्द कहाँ से आया। यह भी एक दिलचस्प सवाल है। दरअसल, यूरोपीय भाषाओं में सबसे पहले इस शब्द का प्रयोग हुआ। वहाँ इसे जाओल (gaiole या jaiole) जैसे रूपों में बोला जाता था। सबसे पहले इसका इस्तेमाल फ्रेंच भाषा में हुआ, जहाँ पुराने समय में इसका उच्चारण जाओल किया जाता था।

जेल शब्द का रहस्य: यूरोप से भारत तक की यात्रा
यूरोपीय भाषाओं में कारागृह या कैदखाने के लिए जाओल शब्द का इस्तेमाल होता था। समय के साथ इसके उच्चारण में बदलाव आया, ‘ओ’ की ध्वनि धीरे-धीरे लुप्त हो गई और इसका उच्चारण जाओल से बदलकर जेल हो गया। बाद में ब्रिटिश और अमेरिकी अंग्रेज़ी में इसे जेल (jail) के रूप में अपना लिया गया।

जेल: एक गुफा से जन्मा शब्द, जानिए इसका इतिहास
यह जाओल शब्द भी दो लैटिन शब्दों से मिलकर बना है। cave + ole, यानी caveole है। cave का अर्थ होता है। गुफा, और ole का अर्थ होता है छोटा। फ्रेंच में यह शब्द लैटिन से लिया गया। पहले के समय में लोगों को सज़ा के तौर पर छोटी-छोटी गुफाओं में बंद कर दिया जाता था।

गुफाओं से अदालतों तक: ‘जेल’ शब्द की उत्पत्ति
इसी कारण caveole शब्द प्रचलित हुआ। समय के साथ उच्चारण में बदलाव होते-होते यह जाओल बन गया और फिर 17वीं सदी तक यह जेल के रूप में स्थिर हो गया। और भारत मे अंग्रेजों के आगमन के साथ ही कारागृह की जगह धीरे धीरे जेल लेने लग गया। 19 वी सदी तक यह शब्द हिंदी और उर्दू में प्रचलित हो गया। इन भाषाओं में जमकर इस्तेमाल किया जाने लगा।
Joindia की इन विशेष खबरों को भी पढ़ें-
The Cost of Sleep Deprivation: Why It Matters for Your Complete Health
