जो इंडिया/मुंबई: (PUC Certificate)
वाहन चालकों के लिए अब लापरवाही भारी पड़ सकती है। महाराष्ट्र सरकार ने प्रदूषण नियंत्रण (Maharashtra government has started pollution control
मंत्री सरनाईक ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि पूरे राज्य में पेट्रोल पंप मालिकों को इस आदेश की जानकारी दी जाए और सुनिश्चित किया जाए कि बिना वैध PUC वाले वाहनों को ईंधन उपलब्ध न कराया जाए।
उन्होंने कहा कि बढ़ते वायु प्रदूषण और धुंध (स्मॉग) की समस्या को देखते हुए यह कदम जरूरी हो गया है। लगातार बढ़ते वाहन और उनके धुएं से शहरों की हवा जहरीली होती जा रही है। PUC सर्टिफिकेट अनिवार्य कर वाहन चालकों की जिम्मेदारी तय की जाएगी।
सरकार की ओर से यह भी कहा गया है कि यदि कोई पेट्रोल पंप इस आदेश का पालन नहीं करता तो उस पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं, वाहन चालकों से अपील की गई है कि वे समय पर PUC टेस्ट करवाकर प्रमाणपत्र अपडेट रखें।
विशेषज्ञों का मानना है कि इस फैसले से न केवल वायु प्रदूषण पर काबू पाया जा सकेगा बल्कि सड़क सुरक्षा और सार्वजनिक स्वास्थ्य पर भी सकारात्मक असर होगा।
