Joindia
खेलदेश-दुनिया

Anant Ambani-Messi Meeting Makes Headlines: फुटबॉल स्टार लियोनल मेसी को अंबानी परिवार ने दिया खास तोहफा, कीमत जान उड़ जाएंगे आपके होश

Anant Ambani gifts Messi

एक बड़ी खबर सामने आ रही है। उद्योगपति मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी (Anant Ambani)

ने फुटबॉल के दिग्गज खिलाड़ी लियोनल मेसी (Lionel Messi) को करोड़ों रुपये का खास तोहफा दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गुजरात के जामनगर स्थित वंतारा प्रोजेक्ट की विजिट के दौरान अनंत अंबानी ने मेसी को मशहूर लग्जरी ब्रांड रिचर्ड मिल की RM 003 V2 वॉच गिफ्ट की।

बताया जा रहा है कि इस हाई-एंड लग्जरी वॉच की कीमत करीब 10.91 करोड़ रुपये है, जो अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगभग 1.2 मिलियन डॉलर बताई जाती है। यह वॉच दुनिया की सबसे महंगी और एक्सक्लूसिव घड़ियों में गिनी जाती है और इसे बेहद सीमित संख्या में तैयार किया गया है।

वंतारा विजिट के दौरान हुई खास मुलाकात

लियोनल मेसी हाल ही में भारत दौरे पर थे और इस दौरान उन्होंने अनंत अंबानी के ड्रीम प्रोजेक्ट वंतारा का दौरा भी किया। इसी विजिट के दौरान अनंत अंबानी और मेसी के बीच खास मुलाकात हुई, जहां मेसी को यह खास तोहफा दिया गया।

सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना गिफ्ट

मेसी को दी गई इस करोड़ों की वॉच की खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई है। फैंस इस गिफ्ट को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोग इसे भारत की मेहमाननवाजी का प्रतीक बता रहे हैं, तो कुछ लोग इसे दुनिया के सबसे महंगे सेलिब्रिटी गिफ्ट्स में शामिल कर रहे हैं।

 

रिचर्ड मिल RM 003 V2 की खासियत

रिचर्ड मिल की RM 003 V2 वॉच अपनी अत्याधुनिक तकनीक, ट्रांसपेरेंट डायल, हल्के लेकिन मजबूत मटीरियल और लिमिटेड एडिशन डिजाइन के लिए जानी जाती है। इस वॉच को लग्जरी वॉच कलेक्टर्स के बीच बेहद खास माना जाता है और इसकी कीमत समय के साथ और बढ़ने की संभावना रहती है।

Related posts

हिंदी राष्ट्रभाषा नहीं…आखिर भाषाओं को लेकर राज ठाकरे की क्या है सलाह?

Deepak dubey

ST’s e-bus will run on Maharashtra Day: महाराष्ट्र दिवस पर दौड़ेंगी एसटी की ई बस, मार्च महीने तक एसटी के बेड़े में आनी थी 150 इलेक्ट्रिक बसें

Deepak dubey

शेयर मार्केट के बादशाह राकेश झुनझुनवाला का निधन

dinu

Leave a Comment