By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
Notification Show More
Font ResizerAa
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
      • आध्यात्म
Reading: Maharashtra Congress Attack on Fadnavis Government: नगरपालिका चुनाव में ड्रग्स के पैसों की बाढ़, ‘उड़ता महाराष्ट्र’ बनाने की साजिश: हर्षवर्धन सपकाल का फडणवीस सरकार पर तीखा हमला
Share
Font ResizerAa
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
Search
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
Have an existing account? Sign In
Follow US

Home » Maharashtra Congress Attack on Fadnavis Government: नगरपालिका चुनाव में ड्रग्स के पैसों की बाढ़, ‘उड़ता महाराष्ट्र’ बनाने की साजिश: हर्षवर्धन सपकाल का फडणवीस सरकार पर तीखा हमला

राजनीति

Maharashtra Congress Attack on Fadnavis Government: नगरपालिका चुनाव में ड्रग्स के पैसों की बाढ़, ‘उड़ता महाराष्ट्र’ बनाने की साजिश: हर्षवर्धन सपकाल का फडणवीस सरकार पर तीखा हमला

JoIndia Online Correspondent
Last updated: December 15, 2025 7:32 am
JoIndia Online Correspondent
Published: December 15, 2025
Share
Harshwardhan Sapkal 1
SHARE

महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल

Advertisement
ने शिंदे–बीजेपी गठबंधन सरकार पर बेहद गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि सत्ता में बैठे लोग नगरपालिका चुनावों में ड्रग्स के पैसों का महापूर लाकर महाराष्ट्र को “उड़ता महाराष्ट्र” बनाने की घिनौनी साजिश रच रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार से कमाया गया पैसा जब कम पड़ने लगा, तो सत्ता के करीबी लोगों के जरिए राज्य में नशीले पदार्थों के कारखाने खड़े किए जा रहे हैं और युवाओं को जानबूझकर नशे की लत में धकेला जा रहा है।

टिलक भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में सपकाल ने कहा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में महाराष्ट्र का लगातार पतन हो रहा है। सरकारी जमीनों की बिक्री में घोटाले, टेंडरों में कमीशनखोरी और समृद्धि शक्ति पीठ महामार्ग जैसे प्रोजेक्ट्स में भ्रष्टाचार के बाद अब सत्ता पक्ष ने ड्रग्स के धंधे को कमाई का नया जरिया बना लिया है।

उन्होंने आरोप लगाया कि उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के सातारा जिले के दरे गांव में, उनके घर से कुछ ही दूरी पर, नशीले पदार्थों का उत्पादन करने वाला कारखाना चल रहा था। इस मामले में दोनों उपमुख्यमंत्रियों के करीबी लोगों की संलिप्तता सामने आई है, लेकिन बावजूद इसके मुख्य सूत्रधारों को बचाने की कोशिशें की जा रही हैं।

हर्षवर्धन सपकाल ने सवाल उठाया कि ड्रग्स फैक्ट्री मामले में पकड़े गए 43 लोगों में से 40 बंगाली और बांग्लादेशी मजदूरों को किसके दबाव में छोड़ा गया? उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ मजदूरों को दिखावटी तौर पर गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि असली गुनहगारों को बचाने के लिए पुलिस पर दबाव डाला गया।

उन्होंने कई तीखे सवाल सरकार के सामने रखे—

  • पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के मजदूर इतनी दुर्गम जगह पर किसकी मदद से रह रहे थे?
  • जिस इमारत में ड्रग्स बनाई जा रही थी, उसके संबंध सत्ता पक्ष के नेताओं से सामने आने के बाद भी ओंकार दिघे को क्यों छोड़ा गया?
  • करीब 40 अन्य मजदूर कहां गए, उन्हें भागने में किसने मदद की?
  • दो किलो MD ड्रग्स के साथ पकड़ा गया विशाल मोरे, जो अजित पवार गुट की छात्र संगठन से जुड़ा बताया जा रहा है, उसका सत्ता पक्ष के लोगों से क्या रिश्ता है?
  • कार्रवाई से ठीक पहले होटल से गायब हुए नेताओं को किसने सुरक्षित निकलने में मदद की?

सपकाल ने यह भी सवाल किया कि जब तक मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने छापा नहीं मारा, तब तक सातारा पुलिस को इस ड्रग्स फैक्ट्री की जानकारी क्यों नहीं थी। क्या पुलिस की आंखें जानबूझकर बंद रखी गई थीं? उन्होंने आरोप लगाया कि स्थानीय लोगों के अनुसार होटल और ड्रग्स फैक्ट्री के मालिक एक ही हैं, फिर भी उन पर कार्रवाई नहीं की गई।

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के उस बयान पर भी हमला बोला, जिसमें उन्होंने कहा था कि “ड्रग्स बनाना आसान है।” सपकाल ने कहा कि यह बयान बताता है कि सरकार युवाओं के भविष्य को तबाह करने वाले इस ज़हर के कारोबार को रोकने को लेकर गंभीर ही नहीं है।

उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि एक तरफ सत्ता पक्ष के नेता बांग्लादेशी घुसपैठियों पर भाषण देते हैं, वहीं दूसरी तरफ बांग्लादेशी मजदूरों से ड्रग्स की फैक्ट्रियां चलवाई जा रही हैं। एकनाथ शिंदे द्वारा केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को “खिशे में रखने” जैसे बयान का जिक्र करते हुए उन्होंने पूछा कि क्या इसी राजनीतिक दबाव के चलते इस मामले में बड़ी गिरफ्तारियां नहीं हो रही हैं?

इसके साथ ही सपकाल ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि चुनाव की तारीखों की घोषणा तो कर दी गई है, लेकिन मतदाता सूची, डुप्लीकेट वोटर और वार्ड रचना को लेकर कांग्रेस द्वारा दिए गए ठोस सबूतों पर आयोग ने कोई कार्रवाई नहीं की। उन्होंने आरोप लगाया कि पुणे में सत्ता पक्ष का एक कार्यकर्ता खुलेआम वार्ड रचना कर रहा है, फिर भी चुनाव आयोग चुप है।

 

LIVE || प्रदेशाध्यक्ष मा.श्री हर्षवर्धन सपकाळ यांचा मध्यमांशी संवाद https://t.co/BEo2ihhjur

— Harshwardhan Sapkal (@INCHarshsapkal) December 15, 2025

हर्षवर्धन सपकाल ने चेतावनी देते हुए कहा कि मौजूदा हालात को देखते हुए यह साफ हो गया है कि महाराष्ट्र में होने वाले महानगरपालिका चुनाव न तो पारदर्शी होंगे और न ही निष्पक्ष। उन्होंने कहा कि कांग्रेस न सिर्फ ड्रग्स माफिया के खिलाफ, बल्कि लोकतंत्र को कमजोर करने की हर साजिश के खिलाफ सड़क से सदन तक लड़ाई लड़ेगी।

 

मोदी और योगी सरकार कर रही गुमराह: संजय राऊत का सनसनीखेज दावा
भाजपा नेता विक्रम पावस्कर को भड़काऊ भाषण पड़ेगा भारी, हाईकोर्ट में याचिका ,
BJP’s second list released: बीजेपी ने घोषित की उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, महाराष्ट्र से 20 उम्मीदवारों का ऐलान, पंकजा मुंडे, रक्षा खडसे को मौका
Lok sabha Election 2024 BJP Candidates list:भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, मोदी और अमित शाह सहित इन नेताओं के नाम फाइनल
Makarand Narvekar becomes the only corporator of Mumbai against potholes and water-logging:मकरंद नार्वेकर मुंबई के एकमात्र नगरसेवक बने, जिन्होंने गड्ढों और जलजमाव के मुद्दों के खिलाफ साहसिक रुख
TAGGED:congressDrug MoneyDrug NexusElection FundingFadnavis GovernmentGovernment CriticismHarshvardhan SapkalMaharashtra PoliticsMunicipal ElectionsUdta Maharashtra
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
Dawood 307720590
क्राइमकल्याणठाणेदेश-दुनियानवीमुंबईफिल्मी दुनियामीरा भायंदरमुंबईराजनीतिरोचकसिटी

एनआईए का मिशन कराची

Deepak dubey
Deepak dubey
September 5, 2022
CRIME: आर्मी से निकाले गए जवान ने बनाई फर्जी प्रोफाइल ,पाकिस्तान मे ली ट्रेनिंग, डायरी से खुली सात महिलाओं से शादी के राज 
Manikarnika Ghat issue: मणिकर्णिका घाट मामले में कांग्रेस सक्रिय, शुक्रवार को वाराणसी जाएंगे हर्षवर्धन सपकाल
Mumbai pune express highway: मुंबई-पुणे है अनुशासनहीन हाईवे!, नियम तोड़ने पर 41 हजार वाहन चालकों पर कार्रवाई परिवहन विभाग को 7 करोड़ 22 लाख की कमाई
Sexual offense: “आजा आजा” कहना पड़ गया महंगा, माना जायेगा लैंगिक अपराध
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • फिल्मी दुनिया
  • खेल
  • वेब स्टोरी

ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार - Joindia News

Joindia में आपका स्वागत है। यह आपका विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक ख़बरें आप तक पहुँचाता है। हम उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत सभी प्रमुख राज्यों की लोकल हरकतों को खास अंदाज में कवर करते हैं। साथ ही, राशिफल, मनोरंजन और वायरल वीडियो से आपको हर पल जोड़े रखते हैं।

Subscribe US

Joindia की ताज़ा ख़बरें अब आपके मेल में भी! हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें और हर पल बने रहें अपडेट।

@2022-25 - joindia.co.in. All Right Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?