Joindia
इंफ्ररास्ट्राकचेमुंबईसिटी

Elphinstone Bridge closed Mumbai: आज रात से बंद होगा एल्फिंस्टन ब्रिज, मुंबई ट्रैफिक में बड़े बदलाव की तैयारी

New Project 2025 04 24T082547.865 2025 04 e2dee87890ede39743cdaedec81a3483 3x2 1

जो इंडिया/मुंबई: (Elphinstone Bridge closed Mumbai)

Advertisement

मुंबई की सड़कों पर आज रात से बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। परेल और प्रभादेवी को जोड़ने वाला एल्फिंस्टन ब्रिज आज यानी 12 सितंबर की रात 11:59 बजे से पूरी तरह यातायात के लिए बंद कर दिया जाएगा। ट्रैफिक पुलिस ने इसकी जानकारी देते हुए कहा है कि पुल बंद रहने के दौरान यात्रियों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए वैकल्पिक मार्ग तय किए गए हैं।

ट्रैफिक पुलिस की विस्तृत गाइडलाइन

ट्रैफिक पुलिस के आदेश के मुताबिक—

पूर्व से पश्चिम जाने वाले वाहन अब दादर ईस्ट से वेस्ट और दादर मार्केट की ओर जाने के लिए तिलक ब्रिज का उपयोग करेंगे।

परेल से प्रभादेवी और लोअर परेल की ओर जाने वाले वाहन सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक करी रोड ब्रिज का उपयोग कर सकेंगे।

परेल और भायखला से वर्ली, कोस्टल रोड व सी-लिंक जाने वाले वाहन अब चिंचपोकली ब्रिज का इस्तेमाल करेंगे।

पश्चिम से पूर्व आने वाले वाहन दादर वेस्ट से ईस्ट की ओर जाने के लिए तिलक ब्रिज से होकर गुजरेंगे।

प्रभादेवी और लोअर परेल से परेल, टाटा व केईएम अस्पताल की ओर जाने वाले वाहन दोपहर 3 बजे से रात 11 बजे तक करी रोड ब्रिज का उपयोग कर पाएंगे।

वहीं, वर्ली और सी-लिंक से आने वाले वाहन भी चिंचपोकली ब्रिज से होकर जाएंगे।

करी रोड ब्रिज पर एकतरफा ट्रैफिक व्यवस्था

महादेव पलव रोड (करी रोड रेलवे ब्रिज) पर सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक और दोपहर 3 बजे से रात 11 बजे तक एकतरफा ट्रैफिक लागू रहेगा। हालांकि रात 11 बजे से सुबह 7 बजे तक यातायात दोनों दिशाओं में सामान्य रूप से चल सकेगा।

एमएमआरडीए का नया प्रोजेक्ट

मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (MMRDA) ने एल्फिंस्टन ब्रिज को तोड़कर उसकी जगह नया एल्फिंस्टन फ्लाईओवर और शिवड़ी-वर्ली एलिवेटेड कनेक्टर फ्लाईओवर बनाने की योजना तैयार की है। यह प्रोजेक्ट पूरा होने के बाद मुंबईकरों को यातायात की बेहतर और आधुनिक सुविधा मिलेगी।

यात्रियों को चेतावनी

ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे जल्दबाजी से बचें, वैकल्पिक मार्गों का पालन करें और ट्रैफिक नियमों का पालन कर सहयोग दें। पुलिस का कहना है कि शुरुआती कुछ दिनों में ट्रैफिक पर दबाव अधिक रहेगा, लेकिन इसके बाद व्यवस्था सामान्य हो जाएगी।

Advertisement

Related posts

टार्गेट पब्लिकेशंस में मनाया गया योग दिवस कर्मचारियों की सेहत हमारी पहली प्राथमिकता : टार्गेट

Deepak dubey

कीले ना ठोंको, पेड़ों को भी दर्द होता है, मनपा चलाएगी वृक्ष संजीवनी अभियान

dinu

सिडको से 18000 फाइलें गायब!

Deepak dubey

Leave a Comment