By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
Notification Show More
Font ResizerAa
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
      • आध्यात्म
Reading: Asha Bhosle success story: अभी ना जाओ छोड़कर कि दिल अभी भरा नहीं…
Share
Font ResizerAa
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
Search
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
Have an existing account? Sign In
Follow US

Home » Asha Bhosle success story: अभी ना जाओ छोड़कर कि दिल अभी भरा नहीं…

फिल्मी दुनियामुंबईसिटी

Asha Bhosle success story: अभी ना जाओ छोड़कर कि दिल अभी भरा नहीं…

Deepak dubey
Last updated: April 17, 2026 11:07 pm
Deepak dubey
Published: April 17, 2026
Share
WA 1776447246358
SHARE

अभी ना जाओ छोड़कर कि दिल अभी भरा नहीं…

और देखते ही देखते Asha Bhosle αकी जिंदगी संघर्षों से शुरू होते-होते उपलब्धियों के शिखर तक जा पहुंची। साल 2011 में गुइंनेस book of World Records

Advertisement
ने उन्हें संगीत के इतिहास की सबसे ज्यादा रिकॉर्डिंग करने वाली कलाकार के रूप में मान्यता दी। आठ दशकों में, 20 से अधिक भाषाओं में, 11,000 से भी ज्यादा गाने गानेवाली एक गायिका के रूप में आशा ताई उभरी. जहाँ शायद ही कोई कलाकार पंहुच पाया था. आशा ताई की आवाज सिर्फ भारत तक सीमित नहीं रही, बल्कि उनकी आवाज सरहदों को पार कर दुनिया के कोने-कोने तक जा पहुंची. 1997 में ब्रिटिश बैंड Cornershop ने उनके नाम पर “Brimful of Asha” गीत बनाया, और Fatboy Slim के रीमिक्स ने उसे यूके में नंबर 1 पर पहुँचा दिया।
The Black Eyed Peas ने उनकी आवाज को अपने संगीत में शामिल किया। यहाँ तक कि Kronos Quartet जैसे शास्त्रीय संगीत समूह ने R. D. Burman के गीतों को उनके साथ रिकॉर्ड किया और ग्रैमी नामांकन भी पाया। इसी साल 92 वर्ष की उम्र में, उन्होंने Gorillaz के साथ भी अपनी आवाज दी। लेकिन इस चमक के पीछे एक गहरा अकेलापन भी उनके साथ रहा. उपलब्धियों के साथ-साथ नियति ने उन्हें दुख भी बहुत दिए. समय के साथ-साथ आशा ताई अपने सबसे करीबियों को भी एक के बाद एक खोती चली गयीं. 2012 में उनकी बेटी वर्षा का 56 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनकी बेटी का इतनी कम उम्र में दुनिया छोड़कर चले जाना उनकी जिंदगी का सबसे बड़ा झटका था. तीन साल बाद ही यानी 2015 में बेटा हेमंत भी कैंसर के चलते चल बसा. अपने दोनों बच्चों की मौत के बाद आशा ताई मानो पूरी तरह से टूट चुकी थी. 2022 में उनकी बड़ी बहन और भारत की कोकिला लता मंगेशकर, भारतीय संगीत की सबसे बड़ी आवाज, भी उन्हें छोड़कर चली गईं। बेटी के जाने के बाद, आशा ताई ने एक बार कहा था, ‘यह दर्द मेरी आखिरी सांस तक मेरे साथ रहेगा.’ उन्होंने कहा था, ‘इंसान को हमेशा दूसरों के साथ हँसना और अकेले में रोना चाहिए.’

चुपचाप शुरू हुआ रिश्ता शादी में बदल गया

एक समय था जब एक किशोर, R. D. Burman ने रेडियो पर उनकी आवाज सुनी और उनसे ऑटोग्राफ माँगा था. आशा ने बाद में उसे याद करते हुए कहा, ‘एक दुबला-पतला, चश्मा लगाए लड़का, तब वह स्कूल में था और आशा, दो बच्चों की अकेली माँ। वक्त बदला और वही लड़का, चुपचाप उन्हें फूल भेजने लगा। एक दिन, रिकॉर्डिंग के दौरान जब फूलों का गुलदस्ता आया, तो आशा ताई नाराज हो गईं, उन्होंने चिल्लाकर कहा, ‘ये कौन भेज रहा है?’ तभी गीतकार Majrooh Sultanpuri ने मुस्कुराते हुए इशारा किया, ‘यही है वो…’
वो रिश्ता, जो चुपचाप शुरू हुआ था, सालों बाद शादी में बदल गया, भले ही इसके लिए उन्हें कड़ा विरोध सहना पड़ा। लेकिन किस्मत ने यहाँ भी उनका साथ नहीं दिया और 54 साल की उम्र में ही बर्मन दा उन्हें छोड़कर चले गए।

तुममें वो बात नहीं जो लता दी में है!’

1950 और 60 के दशक में, दोनों बहनों के बीच का फर्क उनकी फीस में साफ दिखता था। जहाँ Lata Mangeshkar एक गाने के 500 रुपए मिलते थे, वहीं आशा को उसी काम के लिए सिर्फ 100 से 150 रुपए में ही खुश होना पड़ता था.जहाँ एक और लता दी अपनी पसंद से फिल्में और संगीतकार चुनती थीं वहीं आशा ताई को जो भी काम मिलता, उसे स्वीकार करना पड़ता था. उनके जीवन के बारे में लिखने वाले लेखक Raju Bharatan ने एक बार कहा था, ‘शुरुआत में आशा भोसले कोई चमत्कार नहीं थीं, वह सिर्फ एक संघर्ष करने वाली कलाकार थीं।’ यहाँ तक कि महान संगीतकार Naushad ने तो एक समय उन्हें यह कहकर नकार दिया था कि ‘उनमें वह बात नहीं है, जो सिर्फ लता में है।’ लेकिन फिर समय ने ऐसी करवट ली कि अपने जीवन के अंतिम वर्षों में नौशाद ने खुद माना कि वह आशा के साथ अन्याय कर बैठे थे।

हेलेन ने उनकी प्रतिभा को पहले ही भांप लिया था

जहाँ कुछ लोग उनकी काबिलियत नहीं पहचान पाए, वहीं बॉलीवुड की मशहूर डांसर Helen ने उनकी प्रतिभा बहुत पहले समझ लिया था. हेलेन हर रिकॉर्डिंग से पहले स्टूडियो जातीं, आशा ताई की आवाज को ध्यान से सुनतीं और फिर उसी के अनुसार अपनी नृत्य शैली तैयार करतीं। यहाँ नर्तकी, गायिका का अनुसरण करती थी।

लता दी ने कहा था, ‘अब बस हम दोनों ही बचे हैं’

जब दोनों बहनें छोटी थीं, तो Lata Mangeshkar अपने पहले ही दिन स्कूल से इसलिए लौट आई थीं क्योंकि उन्हें अपनी छोटी बहन आशा को साथ लाने की अनुमति नहीं मिली थी। और जीवन के अंतिम दिनों में उन्होंने आशा से कहा था, ‘सब चले गए किशोर दा, मुकेश जी, रफी दा…अब सिर्फ हम दो बहनें ही बची हैं…”

जहाँ जिंदगी की शुरुआत की यादें थीं, वहीं अंत की खामोशी भी

यह कहानी सिर्फ एक आवाज की नहीं यह उस हिम्मत की कहानी है, जो हर दर्द के बाद भी गाना नहीं छोड़ती। आशा भोसले की आवाज भले ही खामोश हो गयी हो लेकिन उनका संगीत हमेशा दिलों में गूंजता रहेगा..!

सांताक्रुज से एक वर्षीय का अपहरण करने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार
शिर्डी का सफर हुआ आसान
NAVI MUMBAI : मुंबई – पुणे महामार्ग पर व्यक्ति को गोली मारकर हत्या मामला , दो आरोपी गिरफ्तार 
NCP internal conflict: राष्ट्रवादी कांग्रेस में बढ़ी अंदरूनी खींचतान, सुनेत्रा पवार गुट में फैसलों पर गहराया विवाद
जानिए मुंबई का पहला निजी पुल, इस लिए होगा जमींदोज
TAGGED:AshaBhosleBollywoodMusicBollywoodSingersLataMangeshkarndianMusicLegendPlaybackSingerSingerLifeStoryStruggleStory
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
jaydeep
क्राइममुंबईराजनीतिसिटी

Jaydeep Apte मालवण मूर्ति ढहने के मामले में मूर्तिकार जयदीप आप्टे गिरफ्तार

Deepak dubey
Deepak dubey
September 4, 2024
मुंबईकरों के पानी का टेंशन हुआ दूर!, झीलों में 78.40 फीसदी पर पहुंचा जल भंडारण, मनपा ने पानी कटौती कर दी खत्म
राज्य की 24 महानगर पालिका के पुनः प्रभाग रचना का आदेश
Seat reserved for bajrangbali: राम भक्त हनुमान के लिए सिनेमा हॉल में रिजर्व रहेगी आगे की सीट , फ़िल्म निर्माता ने की घोषणा
Jagapathi Babu in Peddi: ‘पेड्डी’ में जगपति बाबू का अनदेखा अवतार, जारी हुआ अप्पलासूर का कैरेक्टर पोस्टर
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • फिल्मी दुनिया
  • खेल
  • वेब स्टोरी

ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार - Joindia News

Joindia में आपका स्वागत है। यह आपका विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक ख़बरें आप तक पहुँचाता है। हम उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत सभी प्रमुख राज्यों की लोकल हरकतों को खास अंदाज में कवर करते हैं। साथ ही, राशिफल, मनोरंजन और वायरल वीडियो से आपको हर पल जोड़े रखते हैं।

Subscribe US

Joindia की ताज़ा ख़बरें अब आपके मेल में भी! हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें और हर पल बने रहें अपडेट।

@2022-25 - joindia.co.in. All Right Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?