By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
Notification Show More
Font ResizerAa
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
      • आध्यात्म
Reading: Mumbai road construction issues: मुंबई में सड़कों की खुदाई से नागरिक परेशान, मनपा पर उठे सवाल
Share
Font ResizerAa
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
Search
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
Have an existing account? Sign In
Follow US

Home » Mumbai road construction issues: मुंबई में सड़कों की खुदाई से नागरिक परेशान, मनपा पर उठे सवाल

मुंबईसिटी

Mumbai road construction issues: मुंबई में सड़कों की खुदाई से नागरिक परेशान, मनपा पर उठे सवाल

Deepak dubey
Last updated: March 5, 2025 8:22 am
Deepak dubey
Published: March 5, 2025
Share
IMG 20250305 WA0013
SHARE

जो इंडिया / मुंबई

मुंबई में मनपा (BMC) द्वारा सड़कों के सीमेंटीकरण कार्य के तहत जगह-जगह खुदाई की जा रही है, लेकिन समय पर मरम्मत न होने से नागरिकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बांद्रा, अंधेरी, विले पार्ले, मालाड सहित कई इलाकों में खुदाई के कारण फुटपाथ गायब हो गए हैं और सड़कें धूल-मिट्टी से भरी हुई हैं।

फुटपाथ खराब, स्ट्रीट लाइट गायब – पैदल यात्री जाएं कहां?

बांद्रा पश्चिम में हिल रोड स्थित सेंट पीटर चर्च के पास फुटपाथ पर मलबा पड़ा हुआ है और निर्माण अधूरा है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि रात में स्ट्रीट लाइट नहीं होने के कारण यहां अंधेरा रहता है, जिससे दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ जाती है।

विले पार्ले पश्चिम में भी सड़क खुदाई के कारण यातायात बाधित हो रहा है, जिससे वाहन चालकों को परेशानी हो रही है।

मालाड पश्चिम के अक्सा बीच रोड पर मरम्मत कार्य के कारण वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई है, जिससे स्थानीय निवासियों को आने-जाने में दिक्कत हो रही है।

गोरेगांव पूर्व में आरे भास्कर रोड की खुदाई धीमी गति से चल रही है, जिससे नागरिकों में रोष है।

सोशल मीडिया पर मुंबईकरों का गुस्सा

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) पर मुंबईकर50 नामक यूजर ने बांद्रा हिल रोड के फुटपाथ का वीडियो साझा कर स्थानीय विधायक से मदद की गुहार लगाई।

नागरिकों की प्रतिक्रियाएं

फातिमा शेख (बांद्रा रहवासी) – “मनपा को अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए और सही ठेकेदारों का चुनाव करना चाहिए, जो समय पर काम पूरा कर सकें।”

ऑडरी डेमोंटे (बांद्रा) – “हम कहां चले? सड़क पर? पूरे इलाके में धूल ही धूल उड़ रही है, फुटपाथ पर फेरीवालों का कब्जा है, और प्रशासन को कोई चिंता नहीं है।”

मोहम्मद हदीस सिद्दीकी (मालाड) – “हर जगह खुदाई हो रही है, ट्रैफिक से राहत नहीं है। मीठ चौकी से मालवणी पहुंचने में घंटों लग रहे हैं। मनपा में चुनाव नहीं हो रहे हैं, सरकार को तुरंत चुनाव कराना चाहिए ताकि विकास कार्य तेजी से हो।”

नितेश उपाध्याय (सोशल वर्कर, कांदिवली) – “मनपा को पारदर्शिता के साथ काम करना चाहिए और करप्शन बंद करना चाहिए। हर निर्माण स्थल पर यह स्पष्ट करना चाहिए कि काम कब तक पूरा होगा, ताकि जनता को सही जानकारी मिले।”

क्या मनपा लेगी कोई ठोस कदम?

नागरिकों की लगातार शिकायतों और सोशल मीडिया पर बढ़ते दबाव के बावजूद, मनपा (BMC) की ओर से कोई ठोस बयान नहीं आया है। सवाल यह है कि क्या मुंबईकरों को मॉनसून से पहले अच्छी सड़कों की सुविधा मिल पाएगी, या यह परेशानी यूं ही बनी रहेगी?

 

Bajaj electric scooter : स्कूटर सेगमेंट में फिर चैंपियन बनेगा बजाज! धमाकेदार फीचर वाला इलेक्ट्रिक ‘चेतक’ मचा रहा धमाल
Baba Siddique murder case: कोर्ट में सुनवाई पूरी, शहज़ीन सिद्दीकी को जांच में पक्ष रखने की अनुमति मिल सकती है
Rashami Desai Gujarati theatre debut: गुजराती थिएटर में नई पारी की शुरुआत कर रहीं रश्मि देसाई, कहा – “यह मेरा पुराना सपना था”
Ranibagh Zoo: 11 साल से सन्नाटा: रानीबाग में कब गूंजेगी सिंह की दहाड़?
Bike Taxi Ban: बाइक टैक्सी बैन के बाद बड़ा सवाल: क्या सड़कों से सुरक्षा भी हट रही है?
TAGGED:Maharashtra newsmumbai bmcmumbai news
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
first information report
कल्याणक्राइमठाणेदेश-दुनियानवीमुंबईमुंबई

झूठ बोलकर की शादी फिर करने लगे प्रताड़ित

Deepak dubey
Deepak dubey
October 9, 2023
Amul Milk Price: रसोई का बजट बिगड़ा! अमूल दूध के बढ़े दामों से देशभर में मचा हड़कंप
Delhi AQI Today: दिल्ली जहरीले स्मॉग की चादर में लिपटी, AQI ‘बहुत खराब’ श्रेणी में कायम
Gujarat dairy takeover Maharashtra: गुजरात की ड्री डेयरियों ने कब्जाया महाराष्ट्र का दूध कारोबार, शिंदे गुट के मंत्री ने जताई नाराजगी; कहा- किसानों को बहला कर छीना जा रहा है हक
प्रॉपर्टी हड़पने वाले दाऊद का गुर्गा सलीम फ्रूट सहित पांच गिरफ्तार
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • फिल्मी दुनिया
  • खेल
  • वेब स्टोरी

ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार - Joindia News

Joindia में आपका स्वागत है। यह आपका विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक ख़बरें आप तक पहुँचाता है। हम उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत सभी प्रमुख राज्यों की लोकल हरकतों को खास अंदाज में कवर करते हैं। साथ ही, राशिफल, मनोरंजन और वायरल वीडियो से आपको हर पल जोड़े रखते हैं।

Subscribe US

Joindia की ताज़ा ख़बरें अब आपके मेल में भी! हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें और हर पल बने रहें अपडेट।

@2022-25 - joindia.co.in. All Right Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?