By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
Notification Show More
Font ResizerAa
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
      • आध्यात्म
Reading: Maharashtra forest animals death: महाराष्ट्र के जंगलों में मौत का सन्नाटा: महायुति सरकार में सिर्फ 4 महीनों में 22 बाघ, 40 तेंदुए और 61 वन्यजीव मारे गए, 21 लोगों की भी गई जान
Share
Font ResizerAa
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
Search
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
Have an existing account? Sign In
Follow US

Home » Maharashtra forest animals death: महाराष्ट्र के जंगलों में मौत का सन्नाटा: महायुति सरकार में सिर्फ 4 महीनों में 22 बाघ, 40 तेंदुए और 61 वन्यजीव मारे गए, 21 लोगों की भी गई जान

मुंबईसिटी

Maharashtra forest animals death: महाराष्ट्र के जंगलों में मौत का सन्नाटा: महायुति सरकार में सिर्फ 4 महीनों में 22 बाघ, 40 तेंदुए और 61 वन्यजीव मारे गए, 21 लोगों की भी गई जान

Deepak dubey
Last updated: July 5, 2025 2:43 am
Deepak dubey
Published: July 5, 2025
Share
The man animal conflict was at its highest during 1673976729948
SHARE

जो इंडिया / मुंबई: 

Advertisement
महाराष्ट्र के जंगल अब इंसानों और वन्यजीवों — दोनों के लिए असुरक्षित हो गए हैं। महायुति सरकार के शासन में जनवरी 2025 से अप्रैल 2025 के बीच राज्य में वन्यजीवों की मौत के आंकड़े बेहद डरावने हैं। विधानसभा में पेश किए गए आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, महज चार महीनों में 22 बाघ, 40 तेंदुए और 61 अन्य वन्यजीव अपनी जान गंवा चुके हैं। इतना ही नहीं, इस दौरान 21 इंसान भी वन्यजीवों के हमलों में मारे गए।

4 महीने में बाघों के लिए बना मौत का जंगल

धनंजय मुंडे द्वारा विधानसभा में पूछे गए तारांकित प्रश्न के लिखित उत्तर में बताया गया कि इस साल के पहले चार महीनों में राज्य में 22 बाघों की मौत हुई है। इनमें से 13 बाघों की मौत प्राकृतिक कारणों से हुई जबकि बिजली के करंट से 4, सड़क हादसों, रेलवे ट्रैक और कुएं में गिरकर 2 बाघ मारे गए। इसके अलावा शिकार का शिकार बने 3 बाघ और एक बाघ की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका।

तेंदुओं की हालत भी दयनीय

इसी अवधि में 40 तेंदुओं की जान गई। इनमें से 8 तेंदुए प्राकृतिक कारणों से मरे, 20 सड़क, रेलवे और कुएं में दुर्घटनाओं में, जबकि 3 शिकारियों की गोलियों का शिकार बने। 8 तेंदुए किन कारणों से मरे, यह अब भी स्पष्ट नहीं है।

अन्य वन्यजीवों के लिए भी नहीं बची कोई जगह

चार महीनों में 61 अन्य वन्यजीवों की मौत भी दर्ज की गई। इनमें से 23 प्राकृतिक कारणों से, 4 करंट लगने से, 4 शिकार से, 24 सड़क हादसे, कुत्तों के हमले और कुएं में गिरने जैसे हादसों में मारे गए। 6 अन्य की मौत के कारण अब भी अज्ञात हैं।

इंसानों पर भी मंडरा रहा खतरा

इस दौरान 21 इंसान भी वन्यजीवों के हमले में मारे गए। विशेषज्ञों के अनुसार, जंगलों के सिकुड़ते दायरे और मानव बस्तियों के बीच बढ़ते संघर्ष से यह स्थिति और भयावह होती जा रही है।

3 साल में 707 वन्यजीव मारे गए

रिपोर्ट के अनुसार, जनवरी 2022 से दिसंबर 2024 तक कुल 707 वन्यजीवों की मौत हो चुकी है। इनमें बाघ, तेंदुए, हिरण, सांभर और अन्य कई प्रजातियां शामिल हैं।

सवालों के घेरे में वन विभाग

जंगलों में लगातार हो रही इन मौतों ने वन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। विपक्षी दलों का आरोप है कि सरकार ने न तो वन्यजीव संरक्षण के लिए पर्याप्त कदम उठाए हैं और न ही मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने के लिए कोई ठोस योजना बनाई है।

Dinanath Mangeshkar Hospital controversy: दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल के बारे नया खुलासा, एक रुपया भी नहीं भरा टैक्स, 6 साल से बकाया है 28 करोड़ !
cricket betting: पुलिस के रडार पर मास्टर माइंड, सट्टे के 40 आईडी की हुई पहचान, क्राइम ब्रांच ने शुरू की जांच
5,000 कर्मचारियों की मनपा को वापसी का इंतजार चुनावी ड्यूटी के बाद अब तक काम पर नहीं लौटे कई कर्मचारी, मनपा ने दी चेतावनी
Maharashtra Government Recruitment 2026: महाराष्ट्र में जल्द शुरू होगी 70 हजार पदों पर नई भर्ती प्रक्रिया, सेवा प्रवेश नियमों में बड़े बदलाव की तैयारी
Two big developments in Bihar: बिहार में दो बड़े घटनाक्रम: शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा RJD में शामिल, क्रिकेटर ईशान किशन के पिता थामेंगे ‘नीतीश’ का हाथ
TAGGED:Maharashtra leopardMaharashtra newsmumbai news
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
IMG 20220910 WA0035
इवेंटखेलठाणेदेश-दुनियानवीमुंबईफिल्मी दुनियामुंबईराजनीतिरोचकसिटी

एयर इंडिया विमान का ईंधन हुआ समाप्त,ढाई घंटे तक यात्रिय हुए परेशान

Deepak dubey
Deepak dubey
September 10, 2022
Heat wave: हीट वेव का बढ़ा संकट, 13 मरीजों की हालत हो गई विकट, बीड जिले की हालत सबसे गंभीर, सावधानी बरतने की दी गई सलाह
ऑनलाइन साइबर ठगों का गुड लक! केंद्र की योजना का नाम सुनकर पुलिस भी हुई दंग
Rani Mukerji receives award: ‘एक्सीलेंस इन वूमन एम्पावरमेंट’ अवॉर्ड से सम्मानित हुईं रानी मुखर्जी, इवेंट में काजोल और अमृता फडणवीस भी दिखीं
Guar Gum Export from India: अमेरिका-भारत व्यापार तनाव के बीच ग्वार गम बाजार पर संकट के बादल
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • फिल्मी दुनिया
  • खेल
  • वेब स्टोरी

ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार - Joindia News

Joindia में आपका स्वागत है। यह आपका विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक ख़बरें आप तक पहुँचाता है। हम उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत सभी प्रमुख राज्यों की लोकल हरकतों को खास अंदाज में कवर करते हैं। साथ ही, राशिफल, मनोरंजन और वायरल वीडियो से आपको हर पल जोड़े रखते हैं।

Subscribe US

Joindia की ताज़ा ख़बरें अब आपके मेल में भी! हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें और हर पल बने रहें अपडेट।

@2022-25 - joindia.co.in. All Right Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?