Joindia
क्राइमकल्याणठाणेनवीमुंबईमुंबईसिटी

MUMBAI :प्रेमिका के लिए दो दोस्तों में जानलेवा लड़ाई , पक्षी दिखाने घर बुलाकर चाकू चलाई

crime1

मुंबई | गर्लफ्रेंड के लिए दो कॉलेज दोस्तों में लड़ाई का मामला सामने आया है | आरोपी दोस्त एक लड़की से प्यार करता है | उससे पहले उसका दोस्त उसी लड़की से प्यार करता था | इसके बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया | इसके बाद भी वो धमकी देता था कि उसके साथ वापस आ जाओ वरना रिलेशनशिप की बात लड़की के पिता से बता देगा | इसी से नाराज होकर दोस्त ने उसे घर पर पक्षी दिखाने के बहाने बुलाकर उसपर चाक़ू से जानलेवा हमला किया | जिसमे दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया | इस मामले में मालाड पुलिस ने हत्या की कोशिश का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है |
जानकारी अनुसार पीड़ित लड़का कथित तौर पर अपने पूर्व प्रेमिका को धमकी दे रहा था कि अगर वह उसके साथ वापस नहीं आई तो वह उसके पिता को उनके रिश्ते के बारे में सूचित करेगा और उसकी प्राइवेट तस्वीरें भी दिखाएगा | पुलिस के अनुसार 20 वर्षीय पीड़ित मलाड पश्चिम के एक कॉलेज में बीए तृतीय वर्ष का छात्र है और जोगेश्वरी पूर्व में रहता है | अधिकारियों ने कहा कि वह खतरे से बाहर बताया जा रहा है |

पक्षी दिखने के के बहाने घर बुलाया
आरोपी दोस्त ने शुक्रवार दोपहर घर पर पक्षी दिखाने के बहाने पीड़ित दोस्त को अपने घर बुलाया | उसने यह भी कहा कि युवाओं को लुभाने के लिए उसके पास पक्षी भी है जाने के बाद घर पर गेम भी खेलने लगे | तभी आरोपी ने उसके सिर पर धारधार चाक़ू से हमला कर दिया| बाद में उसने पीड़िता के पैर पर लोहे की रॉड से हमला किया और उसे बेडरूम से ड्राइंग रूम तक खींचकर ले गया | वंहा लेजाने के बाद वापस मारे पिटे और उसके प्रेमिका से बात नहीं करने की धमकी देने लगा | इसके बाद आरोपी दोस्त ने पीड़ित को अपनी मोटरसाइकिल पर दूसरी जगह ले जाकर छोड़ दी | वंहा से किसी व्यक्ति ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया | इसके बाद शनिवार को मालाड पुलिस ने हत्या की कोशिश का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है |

Related posts

हवा में उड़ने की शौक में इंटर के छात्र ने कार को बना डाला हेलीकॉप्टर

Deepak dubey

Supriya Sule: NCP में सीट बंटवारे को लेकर तनाव बढ़ा, सुप्रिया सुले ने दिया कड़ा बयान: नेताओं और कार्यकर्ताओं के बिना कोई कदम नहीं

माँ के दो दोस्तों के साथ मिलकर किया नाबालिग का यौन उत्पीड़न किया

Deepak dubey

Leave a Comment