By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
Notification Show More
Font ResizerAa
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
      • आध्यात्म
Reading: serial killer: खीरे वाला सीरियल किलर
Share
Font ResizerAa
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
Search
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
Have an existing account? Sign In
Follow US

Home » serial killer: खीरे वाला सीरियल किलर

क्राइमदेश-दुनिया

serial killer: खीरे वाला सीरियल किलर

Deepak dubey
Last updated: September 28, 2023 1:41 am
Deepak dubey
Published: September 26, 2023
Share
full
SHARE

मुरादाबाद।(serial killer) उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद पुलिस ने एक ऐसे शातिर सीरियल किलर का खुलासा किया है जो अपने गैंग के साथ मिलकर हत्या की वारदातों को अंजाम देता था। दानिश नाम का ये आरोपी नई उम्र के ई-रिक्शा चालकों को किसी न किसी बहाने से जंगल में ले जाकर उनकी हत्या कर देती था। हत्या करने के बाद उनका ई रिक्शा लूट कर फरार हो जाता था। जानकारी के मुताबिक यह शातिर बदमाश ये सब ई रिक्शा में लगी हुई 10 से 15 हज़ार रुपए कीमत की बैटरी के लालच में किया करता था।

Advertisement

पुलिस ने सीरियल किलर दानिश को गिरफ्तार किया है। दानिश नाम के युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर दो हत्याओं को अंजाम दिया है। हैरानी की बात ये है कि इस आरोपी ने तीसरे रिक्शा चालक का भी गला काट दिया था और अधमरी हालत में कुएं में फेंक दिया था लेकिन उसकी जान पुलिस द्वारा बचा ली गई थी। बुधवार को मुरादाबाद के एसपी हेमराज मीणा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामला का खुलासा किया है जिसमें पुलिस ने मुख्य आरोपी दानिश के साथ खूब सिंह और सलाउद्दीन को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।

दरअसल मुरादाबाद के जंगलों में दो लाशें मिली थीं और पुलिस कातिलों की तलाश में जुटी थी। जांच के दौरान पुलिस ने खीरे की रेहड़ी लगाने वाले दानिश को गिरफ्कार किया तो खुलासा हुआ। खीरा व ककड़ी बेचने वाले दानिश ने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की लत पूरी करने के लिए वह नए ई रिक्शा चालकों को अपना शिकार बनाता था। जिससे वह ई रिक्शा की बैटरी निकाल कर भेज दे और पैसा कमा ले उसने पहले भी 2 हत्याओं को अंजाम दिया है। एक घटना थाना पाकबड़ा में और एक घटना थाना मैनाठेर में अंजाम दी थी। जिसमें उसने चाकू से गला काटकर ई रिक्शा चालक की हत्या कर दी थी। दरअसल 7 सितंबर 2023 को मुरादाबाद की मुंडा पांडे थाना पुलिस को ग्रामीणों ने सूचना दी कि जंगल में एक कुएं में किसी व्यक्ति के कराहने की आवाज आ रही है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कुएं में जाकर देखा तो खून से लथपथ एक व्यक्ति अंदर नज़र आया। पुलिस ने उस घायल व्यक्ति को बाहर निकालकर इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। जब उसे व्यक्ति की हालात ठीक हुई तो पुलिस ने उससे पूछताछ की।

खीरे वाले चाकू से करता था कत्ल

घायल व्यक्ति ने बताया है कि वो ई रिक्शा चलाता है। उसे दिल्ली लखनऊ हाईवे पर ठेले पर खीरा ककड़ी बेचने वाले दानिश ने खेत में से खीरे भरकर लाने के लिए बुक किया था, दानिश उसे बहाने से मुंडा पांडे के पास जंगल में ले गया और फिर अचानक उसके साथी वहां आ गया उसने उसे चाकू से गोद दिया और उसे अधमरा कुएं में डाल दिया और ई रिक्शा लेकर फरार हो गया था। पुलिस ने घायल नमन गुप्ता की ई-रिक्शा को ढूंढने का प्रयास किया तो दो आरोपी सलाउद्दीन और खूब सिंह का पता चला इसके बाद उनके द्वारा पुलिस को दानिश के बारे में बताया गया जिसके बाद पुलिस ने दानिश को हिरासत में लिया और दानिश ने पूर्व में की गई दो हत्या को भी कबूल किया और तीसरी हत्या जो थाना मुंडा पांडे में वह करने जा रहा था जिसमें वह नाकाम हो गया उसको भी कबूल किया।

Suresh Dubey Murder विरार बिल्डर सुरेश दुबे हत्याकांड में भाई ठाकुर समेत तीन बरी

Modi govt. 2.0 budget: चुनाव पर नजर, बजट पर दिखा असर, जानिए क्या हुआ सस्ता और क्या महंगा
आरसीएफ अलीबाग फैक्ट्री विस्फोट में 3 की मौत ,आठ घायल
Bogus pathlabs: मुंबई में फर्जी पैथलैबों की भरमार, ब्लड रिपोर्ट को सत्यापित करते हैं तकनीशियन, अधिवेशन में उठेगा मुद्दा
BEST Bus Accidents: 5 वर्षों में 834 बेस्ट दुर्घटनाओं में 88 नागरिकों की मौत, बेस्ट ने 42.40 करोड़ रुपये का मुआवजा दिया, 12 बर्खास्त और 24 कर्मचारी निलंबित
उत्पादन शुल्क ने पकड़ी गोवा की शराब 
TAGGED:crimejoindia crimemuradabadUttar pradesh
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
bmc 99022569
कल्याणठाणेदेश-दुनियामुंबईहेल्थ शिक्षा

बच्चों में पित्त नली की रुकावट को दूर करना होगा आसान,मनपा अस्पताल में शुरू होगी अपनी तरह की पहली सुविधा

Deepak dubey
Deepak dubey
January 7, 2024
Kirit Somaiya reprimanded for high court: हाईकोर्ट की फटकार , न्यायिक जाँच का आदेश , कोर्ट का आदेश और एफआईआर की कॉपी सोमैया को पहले कैसे मिली
There was a fight between two youths on filling petrol first: पहले पेट्रोल भराने की बात पर हुआ बवाल, दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज
साकेत महायज्ञ-पूर्णाहुति में लगा भक्तों का तांता ,विदेशों से पधारे भक्त, सांस्कृतिक संध्या में बही भक्ति रस की धारा
Mumbai on high alert: महाराष्ट्र विधान भवन को बम से उड़ाने की धमकी, बजट सत्र के बीच खाली कराया गया पूरा परिसर
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • फिल्मी दुनिया
  • खेल
  • वेब स्टोरी

ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार - Joindia News

Joindia में आपका स्वागत है। यह आपका विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक ख़बरें आप तक पहुँचाता है। हम उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत सभी प्रमुख राज्यों की लोकल हरकतों को खास अंदाज में कवर करते हैं। साथ ही, राशिफल, मनोरंजन और वायरल वीडियो से आपको हर पल जोड़े रखते हैं।

Subscribe US

Joindia की ताज़ा ख़बरें अब आपके मेल में भी! हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें और हर पल बने रहें अपडेट।

@2022-25 - joindia.co.in. All Right Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?